राजस्थान को लेकर जय राज्यों में लगाया नाइट कर्फ्यू Archives - Ad Event Media

राजस्थान को लेकर जय राज्यों में लगाया नाइट कर्फ्यू, साथ ही कुछ राज्यों पर रोक भी लगाईं
देश में कोरोना वायरस संक्रमण का दूसरा दौर अब तेजी से रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। इसको देखते हुए देश के कई राज्यों में कोरोना संबंधी पाबंदियां फिर से लगाई जा रही हैं। कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है। कहीं एक दिन का लॉकडाउन तो कहीं 31 मार्च तक का लॉकडाउन है। इसके साथ ही कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात के बाद अब देश के एक और राज्य में आज से नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। राजस्थान में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज से यहां के 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही राजस्थान के सभी निकायों में 22 मार्च से रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रखे जाएंगे।

राजस्थान के आठ शहरों- अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा और कुशलगढ़ में रात 11 बजे से सुबह 5 तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। राजस्थान सरकार के फैसले के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में रात 10 बजे के बाद बाजार नहीं खुलेंगे। इसके साथ ही बाहर से शहर आए यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना अनिवार्य रहेगा।

देश के आठ राज्यों में कोरोना वायरस के मामले तेजी बढ़ रहे हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, केरल, दिल्ली, तमिलनाडु शामिल हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल और जबलपुर में हर रविवार एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।

इन राज्यों में लॉकडाउन

देश के दो राज्यों में फिलहाल लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है। मध्य प्रदेश के तीन शहरों- भोपाल, इंदौर और जबलपुर में अब हर रविवार को लॉकडाउन लगाया जाएगा।

कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू

लॉकडाउन के अलावा देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसमें महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश गुजरात और राजस्थान के कई शहर शामिल हैं।

कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में सरकारों ने सख्ती दिखाते हुए स्कूल-कॉलेज बंद किेए जाने की घोषणा पहले ही कर दी है। इस बीच अब कई अन्य राज्य भी ऐसा कर रहे हैं। तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 12वीं के अलावा सभी स्कूल को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा पुडुचेरी में पहली से आठवीं तक के स्कूल 22 मार्च से 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों को तत्तकाल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

मॉल में एंट्री के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

महाराष्ट्र में कोरोना का बढ़ना जारी है। महाराष्ट्र में एक दिन में 30,535 नए केस सामने आए हैं। जबकि 99 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 9,69,867 लोग होम क्वारंटीन हैं और 9,601 कोरोना सेंटर में भर्ती हैं। अकेले मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3775 नए केस मिले जबकि 10 लोगों की मौत हो गई।  कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से मॉल में एंट्री के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है।

The post राजस्थान को लेकर जय राज्यों में लगाया नाइट कर्फ्यू, साथ ही कुछ राज्यों पर रोक भी लगाईं appeared first on Ad Event Media.