यूपी में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस Archives - Ad Event Media

यूपी में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश में आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे हुए हैं। बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन विधान भवन के सामने आयोजित किया गया। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल विधान भवन के सामने झंडारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का अभिवादन स्वीकार किया। परेड का नेतृत्व सेना के कमांडर ने किया। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। लखनऊ में आयोजित परेड में आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल विधान भवन के सामने झंडारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का अभिवादन स्वीकार किया।

गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन विधान भवन के सामने आयोजित किया गया। इस दौरान आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। कई विभागों की झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं। सीएमएस सहित कई स्कूल के बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने देश के बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि श्रद्धाजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति प्रेरित भी करता है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसमें योगदान देने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं।

गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के संविधान ने पिछड़े वर्गों को अधिकार दिए हैं। देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को न केवल सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है बल्कि देश दुनिया के सबसे जीवंत लोकतंत्र के तौर पर अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। आज जब यह देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है तो हम सभी को गौरव की अनुभूति करनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव आवास पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र की शक्ति का एहसास कराता है, जो कि जनता में निहित है। लोकतंत्र जनता के द्वारा, जनता के लिए और जनता की सरकार है। उन्होंने कहा कि इस समय गणतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार मतदान का त्योहार है जिसमें हर कोई व्यक्ति अपने मताधिकार के माध्यम से अपने पसंद की, सभी के हितों की रक्षा करने वाली सरकार को चुनने का अवसर प्राप्त होता है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर औगुरनाथ मंदिर तिरंगे से सजाया गया है। वहीं, आगरा में गणतंत्र दिवस पर नगर निगम के भवन तिरंगे से जगमगा रहे हैं। यहां एक थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

The post यूपी में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा appeared first on Ad Event Media.