यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस Archives - Ad Event Media

IPPB: घर बैठे खुलवा सकते हैं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता, यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
ग्राहक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) में डिजिटल माध्यम से खाता खुलवा सकते हैं। आईपीपीबी अपने मोबाइल एप के जरिए डिजिटल रूप से बचत खाता खोलने की सुविधा प्रदान करता है। पोस्ट ऑफिस खाताधारक आईपीपीबी मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से बेसिक बैंकिंग लेनदेन कर सकते हैं।

पहले ग्राहकों को बैलेंस चेक करने, रुपये ट्रांसफर करने और दूसरे वित्तीय लेनदेन के लिए अपने पास के पोस्ट ऑफिस में जाना पड़ता था। अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से ग्राहकों की बैंकिंग सेवाओं तक काफी आसान पहुंच हो गई है।

अगर आपके पास आईपीपीबी खाता खुलवाने के लिए पोस्ट ऑफिस जाने का समय नहीं है और आप वहां लाइन में खड़े रहने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो घर बैठे ही आईपीपीबी एप डाउनलोड कर उससे डिजिटल बचत खाता खुलवा सकते हैं। बता दें कि खाता खुलवाने के लिए आवेदक को 18 साल से अधिक का भारतीय नागरिक होना चाहिए।

डिजिटल सेविंग अकाउंट केवल एक साल के लिए वैध होता है। खाता खोलने के एक साल के भीतर, आपको उस खाते के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करना है, जिसके बाद इसे नियमित बचत खाते में बदल दिया जाएगा। आइए खाता खुलवाने का स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस जानते हैं।

स्टेप 1. अपने मोबाइल फोन में आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग एप को ओपन कर ‘Open Account’ पर क्लिक करें।

स्टेप 2. यहां आपको अपना पेन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।

स्टेप 3. पेन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद आपको लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। वह ओटीपी दर्ज करें।

स्टेप 4. अब आपको अपनी मां का नाम, शैक्षिक योग्यता, पता और नॉमिनी आदि का विवरण देना होगा।

स्टेप 5. यह जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। इसके साथ ही खाता खुल जाएगा।

स्टेप 6. आप इस इंस्टेंट बैंक अकाउंट का उपयोग एप के द्वारा  कर सकते हैं।

The post IPPB: घर बैठे खुलवा सकते हैं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता, यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस appeared first on Ad Event Media.

आधार कार्ड धारक सिर्फ 10 मिनट में ऑनलाइन बनवाएं PAN card, यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
अगर आपको अचानक से पैन कार्ड की जरूरत पड़ गई है और आपने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप चंद मिनटों में ऑनलाइन अपना ई-पैन कार्ड बनवा सकते हैं। आप केवल आधार नंबर के जरिए अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं। आधार कार्ड धारक इस सुविधा के तहत अपना पैन कार्ड दस मिनट से भी कम समय में बनवा सकते हैं।

यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट से पैन कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा। आपको e-PAN के लिए अप्लाई करने के लिए केवल 12 अंक का आधार नंबर डालने की जरूरत होगी। हालांकि, इसके लिए मोबाइल नंबर का आधार नंबर के साथ लिंक होना जरूरी होता है।

तत्काल पैन कार्ड पाने की प्रॉसेस

स्टेप 1. आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in. पर जाएं।

स्टेप 2. अब होम पेज पर ‘Quick Links’ सेक्शन में जाकर ‘Instant PAN through Aadhaar’ पर क्लिक करें।

स्टेप 3. इसके बाद ‘Get New PAN’ के लिंक पर क्लिक करिए। यह आपको इंस्टेंट पैन रिक्वेस्ट वेबपेज पर ले जाएगा।

स्टेप 4. अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर कंफर्म करिए।

स्टेप 5. अब  ‘Generate Aadhar OTP’ पर क्लिक करिए। आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।

स्टेप 6. टेक्स्ट बॉक्स में ओटीपी प्रविष्ट करके ‘Validate Aadhaar OTP’ पर क्लिक करें। इसके बाद  ‘Continue’ बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 7. अब आप पैन रिक्वेस्ट सबमिशन पेज पर रि-डायरेक्ट हो जाएंगे, यहां आपको अपनी आधार डिटेल की पुष्टि करनी होगी और नियम व शर्तों को एक्सेप्ट करना होगा।

स्टेप 8. इसके बाद ‘Submit PAN Request’ पर क्लिक करें।

स्टेप 9. अब इसके बाद एक एकनॉलेजमेंट नंबर जेनरेट होगा। आप इस एक्नॉलेजमेंट नंबर को नोट कर लीजिए।

इस तरह करें डाउनलोड

इसके लिए आपको फिर से आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट के होमपेज पर ‘Quick Links’ सेक्शन में जाकर ‘Instant PAN through Aadhaar’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप यहां ‘चेक स्टेटस/डाउनलोड पैन’ बटन पर क्लिक करें। यहां आप आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर अपने पैन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। साथ ही आप यहां से अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

The post आधार कार्ड धारक सिर्फ 10 मिनट में ऑनलाइन बनवाएं PAN card, यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस appeared first on Ad Event Media.