मौसम विभाग का इन राज्यों में लू की चेतावनी Archives - Ad Event Media

मौसम विभाग का इन राज्यों में लू की चेतावनी,जानें अपने शहर का हाल
राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है। होली पर टेम्परेचर और बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज लू चलने की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान से तेज धूप खिली रहेगी। शनिवार तक अधिकतम 37 डिग्री पहुंच जाने का पूर्वानुमान। पंजाब में लोगों को अब गर्मी झेलनी होगी। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। बृहस्पतिवार को भी आसमान साफ रहेगा।

मौसम विभाग ने अगले सात दिन तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में अगले कई दिन तक मौसम रहेगा साफ, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। कई जिलों में दिन के तापमान में होगी और वृद्धि। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं हैं। प्रदेश में 11 शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से पार कर चुका है।

बता दें कि उत्तर भारत में  पिछले 3 दिनों में मध्य भारत के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चली हैं। इनमें दक्षिण राजस्थान, गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण क्षेत्र और ओडिशा समेत सात राज्य शामिल हैं। यहां तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। हालांकि मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

दक्षिणी छोर से आने वाली हवाओं के कारण बनी स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत में मार्च में ही लू चलने लगी, क्योंकि आमतौर पर मार्च में इस समय के आसपास यहां का तापमान ज्यादा ही होता है। यह दक्षिणी छोर से आने वाली हवाओं के कारण है। मौसम विभाग ने कहा कि स्थिति बदल रही है और उम्मीद है कि गुरुवार से गर्म हवा की तीव्रता कम होगी और तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

उत्तर प्रदेश में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी तेवर दिखाने लगी है। प्रदेश में मौसम लगातार साफ बना हुआ है और तेज धूप निकल रही है। इसकी वजह से गर्मी का प्रकोप तो बढ़ ही रहा है, साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञान के मुताबिक 17 से 19 मार्च के दौरान राज्य में अलग-अलग जगहों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

बिहार में 35 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

बिहार के जिलों में गर्मी का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कहा दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

राजस्थान में होली से पहले ही झुलसाने लगीं गर्म हवाएं

राजस्थान में लगातार हीट वेव के चलते अब लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। प्रदेश में बढ़ते तापमान का असर अब ज्यादातर शहरों में दिखने लगा है। होली से पहले ही गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। वहीं  मंगलवार को प्रदेश के 10 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आने वाले अप्रैल, मई में यहां गर्मी के हालात और भी गंभीर हो सकते है।

गुजरात के पांच शहर हीट वेव की चपेट में

गुजरात में तेज गर्मी देखी जा रही है। ऐसे में बीते मंगलवार को अहमदाबाद समेत पांच शहरों में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं, सौराष्ट्र में सबसे ज्यादा 41.7 डिग्री तापमान रिकार्ड दर्ज किया गया है। अहमदाबाद में तापमान 41.5 डिग्री, वहीं राजकोट, अमरेली और गांधीनगर में तापमान 41 डिग्री रहा। में आने वाले 2 दिन और लू का सामना करना पड़ सकता है।

ओडिशा में भी लू चलने की चेतावनी

ओडिशा में आगामी दो दिनों में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। तटीय ओडिशा में पारा 40 डिग्री के ऊपर जा सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 17 मार्च को राज्य के कई जिलों में गर्मी और लू चलने को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।

मध्यप्रदेश में रात का तापमान 20 डिग्री के पार रहा

मध्यप्रदेश में गर्मी का असर बढ़ गया है। कई जिलों में रात के पारे में उछाल आया है। इंदौर सबसे हॉट यानी गर्म बना हुआ है। मंगलवार की रात तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक ही रात में 1 डिग्री पार बढ़ा। वहीं, टीकमगढ़, जबलपुर, सागर, दमोह और सीधी में 20 डिग्री के पार पारा रहा। राजधानी भोपाल में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

The post मौसम विभाग का इन राज्यों में लू की चेतावनी,जानें अपने शहर का हाल appeared first on Ad Event Media.