मौके से तमंचा बरामद Archives - Ad Event Media

उत्तरांचल:स्टोन क्रशर को लेकर बाजपुर के दो पक्ष आमने-सामने
बेतालघाट के समीपवर्ती क्षेत्र में लगे स्टोन क्रशर पर बाजपुर के दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। स्टोन क्रशर चला रही बाजपुर निवासी लीजधारक महिला ने एसएसपी नैनीताल को पत्र भेज बाजपुर के ही कुछ दबंगों पर हथियारों के दम पर क्रशर पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। इधर  हरकत में आई पुलिस ने फिलहाल स्टोन क्रशर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया है और लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। वहीं क्रशर में निरीक्षण के दौरान पुलिस ने तमंचा भाी बरामद किया है। मामला बेतालघाट के समीपवर्ती क्षेत्र का है। वहां बाबाजी स्टोन क्रशर स्थापित है।

विक्रमपुर गांव थाना बाजपुर, जिला ऊधमसिंह नगर निवासी गुरविंदर कौर ने एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी को पत्र भेज कहा है कि वह बेतालघाट क्षेत्र में पिछले चार वर्षो से स्टोन क्रशर लीज पर चला रही हैं। छह अक्टूबर को ग्राम विक्रमपुर थाना बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर निवासी सुखदेव सिंह उर्फ बब्बी ने हथियारों के बल पर स्टोन क्रशर पर बलपूर्वक कब्जा कर लिया है। सुखदेव सिंह का स्टोन क्रशर पर किसी भी प्रकार की भागीदारी नहीं है। आरोप लगाया है कि सुखदेव सिंह के साथ ही उनके साथी संतोख सिंह तथा अर्जुन सिंह भी इस मामले में शामिल हैं। हथियारों के दम पर किए गए अवैध कब्जे से क्षेत्र में भय का माहौल बना है, स्टोन क्रशर के कर्मचारी दहशत में है। सुखदेव सिंह व उसके साथियों से जानमाल का खतरा बना हुआ है।

लीज धारक गुरविंदर कौर ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।इधर शुक्रवार को लीज संचालिका के पति सर्वजीत सिंह, पार्टनर संजीव वर्मा समेत बाजार क्षेत्र के लोग बेतालघाट थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि हथियारों से लैस लोगों की आवाजाही से क्षेत्र में दहशत का माहौल बनेगा, ऐसे में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। बाद में एसआइ नीरज चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान वहां तमंचा बरामद हुआ, जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।फिलहाल क्रशर पर लोगों तथा वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। पुलिस ने क्रशर को मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया है। मामले से दिनभर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान शंकर जोशी, मनोज जोशी,नंदू आर्या, प्रकाश पडियार, महेंद्र, बबलू जोशी, यशपाल, दिनेश लोहानी, दिव्य सिंह रावत, कुंदन नेगी, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। एसआइ नीरज चौहान ने बताया कि उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल शांति भंग ना हो इसके लिए क्रशर पर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।

The post उत्तरांचल:स्टोन क्रशर को लेकर बाजपुर के दो पक्ष आमने-सामने appeared first on Ad Event Media.