मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाया Archives - Ad Event Media

मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाया,कहा-अखिलेश नहीं चाहते आजम खां जेल से आएं बाहर
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद उत्साहित हैं। सोमवार को दूसरे चरण के मतदान के दौरान उन्होंने कहा कि पहले चरण के बाद स्थिति साफ हो गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि प्रथम चरण के चुनाव के बाद स्थिति साफ होती जा रही है, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए हैं। प्रदेश में कहीं पर भी कोई दंगा नहीं हुआ, नहीं तो यहां दंगे और गुंडागर्दी होती थी। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या बंगाल में इतने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव होते हैं। बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बर्बर अत्याचार हो रहा था। वहां पर तो बूथ कैप्चर किए जा रहे थे और केरल में भी ऐसे ही हुआ था। उन्होंने कहा कि ये लोग जो बंगाल से यहां आकर अराजकता फैलाने की बात कर रहे हैं, इसके प्रति जनता को अलर्ट करने की जरूरत थी कि सावधान जो सम्मान और सुरक्षा मिली है उस पर सेंध लगाने के लिए लोग आ गए हैं।

अखिलेश यादव पर बेहद गंभीर आरोप: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां फर्जीवाड़ा के आरोप में एक वर्ष से अधिक समय से सीतापुर की जेल में बंद हैं। अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खां जेल से बाहर आएं। अगर आजम खां बाहर आ गए तो अखिलेश जी की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। आजम खां या अन्य लोगों के मामले न्यायालय से जुड़े हैं, इनका राज्य सरकार से कोई लेना-देना नहीं। जमानत देने का अधिकार न्यायालय का होता है। उनको बाहर निकालने के लिए मजबूत पैरवी नहीं की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सभी सीट पर लड़ रही है। अब उसको डुबोने में किसी और की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस को डुबोने के लिए भाई-बहन ही पर्याप्त हैं।

भाजपा के साथ 80 प्रतिशत लोग: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने 80 बनाम 20 की बात की थी। 80 प्रतिशत लोग भाजपा के साथ होंगे और 20 प्रतिशत हमेशा विरोध करते हैं और विरोध करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने जाति, मत, मजहब की बात नहीं की थी। 80 प्रतिशत वो लोग जो हमेशा प्रदेश सरकार के अच्छे कार्यों का समर्थन करते हैं और 20 प्रतिशत वो लोग जिन्हें हमेशा विरोध करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति के एजेंडे को बदला है। पहले जाति, मत, मजहब और परिवार के इर्द-गिर्द बनी भारत की राजनीतिक व्यवस्था में आज विकास, सुशासन, गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं चर्चा का विषय हैं

कानून तोडऩे वाले के मन में भय जरूरी: विपक्ष के ठोंको राज के सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून का भय हर उस व्यक्ति के मन में होना चाहिए जो किसी की भी सुरक्षा के लिए खतरा है। यही फर्क है कि उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले हर तीन-चार दिन के अंदर एक बड़ा दंगा होता था। उस जगह पर महीनों तक कर्फ्यू रहता था, अराजकता चरम पर थी और गुंडागर्दी होती थी। प्रदेश में पिछले पांच वर्ष में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, कर्फ्यू नहीं लगा। आज तो प्रदेश में कावड़ यात्रा शानदार तरीके निकलती है ये आस्था का सम्मान है और प्रदेश के लोगों को सुरक्षा का एहसास कराता है।

तुष्टीकरण किसी का नही: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब नए भारत में विकास सबका होगा लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं। सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है,नया भारत संविधान के अनुरूप चलेगा, शरीयत के अनुरूप नहीं। मैं स्पष्टता से कह सकता हूं कि गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत के दिन तक भी साकार नहीं होगा। व्यक्तिगत आस्था देश पर लागू नहीं हो सकती,मैं सभी को नहीं कह सकता कि भगवा धारण करें। गजवा-ए-हिन्द का सपना साकार नहीं होगा। व्यक्तिगत आस्था आपकी अपनी होगी। देश संविधान से चलेगा शरीयत से नहीं। कयामत के दिन तक सपना साकार नहीं होगा। न्यू इंडिया तुष्टिकरण के लिए नहीं है। हिजाब के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की व्यवस्था संविधान के अनुरूप चलनी चाहिए, हमारी व्यक्तिगत आस्था और पसंद-नापसंद हम देश और संस्थाओं पर लागू नहीं कर सकते हैं। क्या मैं उत्तर प्रदेश में सभी कर्मचारियों या लोगों को बोल सकता हूं कि आप भी भगवा धारण करें। हर स्कूल में ड्रेस कोड लागू होना चाहिए।

अखिलेश जी के खानदान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला है, क्या ये बीजेपी की सरकार के समय हुआ था। 2013 में तो बीजेपी की सरकार भी नहीं थी। इनके खिलाफ और भी बहुत सारे मामले हैं, क्या ये भाजपा के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार है इसलिए उत्तर प्रदेश 15 करोड़ लोगों को राशन की भी डबल डोज दी जा रही है। अखिलेश यादव को संभवत: इन आंकड़ों की जानकारी नहीं होगी। बड़े बाप के पुत्र हैं वो आराम से 12 घंटे सोते हैं और 6 घंटे अपनी मित्र मंडली के साथ व्यतीत करते हैं।

The post मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाया,कहा-अखिलेश नहीं चाहते आजम खां जेल से आएं बाहर    appeared first on Ad Event Media.