#मुख्यमंत्री मनोहर लाल Archives - Ad Event Media

पोर्टल को बंद करने की बात कहने वाले विपक्ष के नेताओं की राजनीति खत्म कर देगी जनता: मुख्यमंत्री मनोहर लाल
भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आने वाले सभी नेताओं को दिया जाएगा पूरा मान-सम्मान: नायब सैनी

पंचकूला: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा से जुड़ने के लिए विपक्षी पार्टियों के नेताओं में होड़ सी लग गई है। शुक्रवार को पंचकूला में रादौर से दो बार विधायक रह चुके आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बंताराम बाल्मीकि सहित कांग्रेस, इनेलो, जजपा से जुड़े 100 से अधिक नेताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी कार्यालय पंचकमल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने इन सभी को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में ज्वाइन करवाया। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी की रीति-नीति के बारे में बोलते हुए कहा कि भाजपा पहले देश, फिर पार्टी और फिर कार्यकर्ता के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है.

और उन्हें उम्मीद है कि भाजपा ज्वाइन करने वाले सभी कार्यकर्ता इस सिद्धांत पर चलते हुए देश और पार्टी की सेवा करेंगे। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा पोर्टल को बंद करने की बात कहने वालों को जनता खत्म कर देगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने भी भाजपा ज्वाइन करने वाले सभी नेताओं को पूरा मान-सम्मान देने की बात कही। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा व तीनों महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पुनिया, विधायक सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा आदि उपस्थित रहे।
अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा में विश्वास जताने वाले नेताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा में स्वार्थ से उपर उठकर काम करने वाले लोग हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए देश पहले है। भाजपा में समाज हित में काम करने की व्यवस्था बनाई जाती है। विरोधी पार्टी की तरफ इशारा करते हुए सीएम ने कहा कि कुछ पार्टियों में स्वार्थी लोग होते हैं, जिनकी सोच मैं, मेरा परिवार तक ही सीमित रहती है, इसलिए उन लोगों को देश और प्रदेश के विकास से कोई मतलब नहीं होता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश ने एकदम करवट बदली है। मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर काफी परिवर्तन आए हैं। देश का इंफ्रास्ट्रचर मजबूत हुआ है। भारत विश्व में एक बड़ी ताकत के रूप में उभरा है। देश की दशा और दिशा बदली है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब भारत अनेक मामलों में काफी पीछे था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक व्यवस्था वाला देश बन गया है। दुनिया जो सोच नहीं सकती थी वे अविश्वनीय कार्य मोदी के नेतृत्व मे हुए हैं। अब तो पाकिस्तान के नागरिक भी भारत की प्रशंसा करते हैं और मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहते हैं।
मनोहर लाल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का कमाल है कि जो देश कभी मोदी को वीजा देने से इंकार करता था, वही अमेरिका अब मुसीबत आने पर प्रधानमंत्री मोदी से सलाह लेता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों की चिंता की है। हर गरीब के घर में रसोई गैस सिलेंडर, हर घर नल से जल, आयुष्मान कार्ड दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि कोई भी गरीब परिवार सुविधाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी जनता की सुविधा के लिए कई नए प्रयोग किए हैं। तकनीकी के जरिए ऑनलाइन सर्विस देकर लोगों के घरों तक सुविधाएं पहुंचाई हैं।

विपक्ष पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि विपक्ष के नेता भाजपा सरकार को पोर्टल की सरकार बोलते हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर इशारा करते हुए सीएम ने कहा कि विपक्ष के नेता बोलते हैं हम पोर्टल बंद कर देंगे। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि भगवान उनको सद्बुद्धि दें, वे पोर्टल बंद करने के लिए ऐसा ही बोलते रहें, पोर्टल का लाभ उठाने वाली जनता पोर्टल को बंद करने की बात करने वाले विपक्ष के नेताओं को राजनीतिक रूप से पूरी तरह से खत्म कर देगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने नए सदस्यों का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विचारों की पार्टी है और जिनको भाजपा की विचारधारा पसंद आ रही है वे पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंनें कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही लगातार चुनाव जीतती आ रही है।
नायब सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने जनकल्याण के कार्यों की बड़ी लकीर खींच दी है जिससे कांग्रेस तिलमिलाई हुई है। कांग्रेस झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार को देख चुकी है। देश और प्रदेश के लोग यह भी जान चुके हैं कि कांग्रेस सिर्फ वोटों के लिए गरीबों, युवाओं, किसानों का इस्तेमाल करती है। जबकि मोदी-मनोहर सरकार ने 10 सालों में हर वर्ग के लोगों के हित में योजनाएं बनाकर उनको खुशहाल किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मजबूती से कार्य करने का आग्रह किया।

The post पोर्टल को बंद करने की बात कहने वाले विपक्ष के नेताओं की राजनीति खत्म कर देगी जनता: मुख्यमंत्री मनोहर लाल appeared first on Ad Event Media.