मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आज दिल्ली दौरा Archives - Ad Event Media

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आज दिल्ली दौरा, केंद्र से मदद हासिल करने के लिहाज से अहम
देहरादून, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शनिवार को दिल्ली का रुख करेंगे। पहले कुंभ और फिर कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप से निपटने में व्यस्तता तीरथ के दिल्ली दौरे के आड़े आ गई थी। लंबे अंतराल बाद हो रहे मुख्यमंत्री के इस दौरे को राज्य के लिए केंद्र से मदद हासिल करने के लिहाज से अहम माना ही जा रहा है, साथ में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी उन्हें रणनीतिक निर्देश केंद्र से मिल सकते हैं।

प्रदेश में बीते करीब डेढ़ माह से कोरोना संक्रमण को लेकर चिंताजनक हुए हालात अब सुधार की ओर हैं। संक्रमण के मामलों में कमी आई है। हालांकि स्थिति को पूरी तरह काबू करने की चुनौती सरकार के सामने अब भी है। इस अहम मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शनिवार को दिल्ली जाएंगे। वह गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का वक्त मांगा है, हालांकि अभी मुलाकात का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के दिल्ली पहुंचने के बाद मुलाकात का कार्यक्रम तय होगा। यही वजह है कि मुख्यमंत्री की दिल्ली से वापसी का कार्यक्रम तय होना बाकी है। मुख्यमंत्री शनिवार को शाम साढ़े चार बजे उत्तराखंड सदन में पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा को श्रद्धांजलि देने के लिए वेबिनार में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के दिल्ली दौरे के दौरान उनकी विधानसभा सीट को लेकर भी चर्चा होने के आसार हैं। तीरथ अभी पौड़ी गढ़वाल सीट से सांसद हैं। उन्हें छह माह के भीतर विधानसभा चुनाव लड़ना है। वह कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसे लेकर अभी उच्च स्तर पर फैसला लिया जाना है। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर निर्णय लिया जा सकता है। वहीं 2022 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री के सामने कम वक्त बचा है। ऐसे में विकास कार्यों को अंजाम देने की चुनौती सरकार के सामने है। मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और पार्टी आलाकमान के साथ चर्चा कर सकते हैं।

The post मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आज दिल्ली दौरा, केंद्र से मदद हासिल करने के लिहाज से अहम appeared first on Ad Event Media.