मां-बाप को कार Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/मां-बाप-को-कार/ Know the world Wed, 02 Feb 2022 09:57:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png मां-बाप को कार Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/मां-बाप-को-कार/ 32 32 दूल्हे को बुलेट ,मां-बाप को कार ,पूरी नहीं हुई मांग तो लड़के ने तोड़ीं सगाई https://adeventmedia.com/%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%8b/ Wed, 02 Feb 2022 09:57:32 +0000 https://adeventmedia.com/?p=54850 दूल्हे को बुलेट तो मां-बाप को कार चाहिए थी। इसके अलावा भी कई डिमांड रखी गई, जब लड़की के स्वजन दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाए तो लड़के वालों ने कहा, जाकर कहीं और रिश्ता देख लो और सगाई तोड़ दी। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगेतर सहित उसके स्वजन के खिलाफ दहेज व धमकी

The post दूल्हे को बुलेट ,मां-बाप को कार ,पूरी नहीं हुई मांग तो लड़के ने तोड़ीं सगाई appeared first on Ad Event Media.

]]>
दूल्हे को बुलेट तो मां-बाप को कार चाहिए थी। इसके अलावा भी कई डिमांड रखी गई, जब लड़की के स्वजन दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाए तो लड़के वालों ने कहा, जाकर कहीं और रिश्ता देख लो और सगाई तोड़ दी। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगेतर सहित उसके स्वजन के खिलाफ दहेज व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर शहर कोतवाली कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि 22 अगस्त को रजा कालोनी, बिजनौर निवासी कमरजहां अपने बेटे शादाब के लिए उनकी लड़की को देखने के लिए आई थीं। लड़की पसंद आने के बाद उन्होंने सगाई के लिए बुलाया। 29 अगस्त को लड़की के माता-पिता रिश्तेदारों के साथ सगाई के लिए बिजनौर गए। इस दौरान उन्होंने क्षमता के अनुसार खर्च भी किया और दोनों परिवारों की सहमति से सगाई हो गई। सगाई के बाद मंगेतर शादाब व उसके पिता महबूब, माता कमरजहां, भाई नौशाद, सलमान और बहन शाजिया ने दहेज के लिए अलग-अलग डिमांड करनी शुरू कर दी।

शादाब ने अपने लिए बुलेट और शादाब के माता-पिता ने कार की मांग की। वहीं, शादाब की बहन ने सोने की अंगूठी मांगी। लड़की के पिता ने कहा कि वह इतना सामान नहीं दे सकते तो लड़के वालों ने कहा कि सामान नहीं दे सकते तो लड़की के लिए कोई और रिश्ता देख लो। आरोपितों ने उनके साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाल ने बताया कि शादाब, उसकी मां कमरजहां, पिता मेहबूब, भाई नौशाद व सलमान और बहन शाजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

भैंस का मांस बेचने वाला गिरफ्तार

क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने भैंस व उसके बच्चे का वध कर मांस बेचने के आरोपित को गिरफ्तारा किया है। उसका एक साथी फरार है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआइ क्लेमेनटाउन शोएब अली के अनुसार, उन्हें सूचना मिली कि छोटा भारूवाला में दो लोग भैंस को काटकर उसका मांस बेच रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद दो लोग भागने का प्रयास करने लगे, जिनमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित ने अपना नाम अमजद उर्फ सोनू निवासी छोटा भारूवाला जबकि फरार हुए आरोपित का नाम नदीम बताया। पुलिस ने मौके से चाकू व अन्य सामान बरामद किया है।

The post दूल्हे को बुलेट ,मां-बाप को कार ,पूरी नहीं हुई मांग तो लड़के ने तोड़ीं सगाई appeared first on Ad Event Media.

]]>