महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों में पाए गए डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले Archives - Ad Event Media

महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों में पाए गए डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले, जानिए…..
नई दिल्ली, कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट काफी तेजी से पैर पसार रहा है। इसने देश के कई राज्यों में दस्तक दे दी है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश समेत 12 राज्यों में इसके 50 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि नए म्यूटेंट पर कोविड वैक्सीन की प्रभावशीलता के लैब टेस्ट के परिणाम 10 दिनों में सामने आएंगे। मंत्रालय ने कहा कि कोविशील्ड और कोवैक्सिन टीके कोरोना के वैरिएंट अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा के खिलाफ काम करते हैं, जबकि डेल्टा प्लस के खिलाफ उनकी प्रभावशीलता का परीक्षण किया जा रहा है। आइए जानते हैं डेल्टा प्लस वैरिएंट से जुड़े अपडेट्स

महाराष्ट्र: डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित पाए गए 21 लोगों में से केवल एक ने कोरोना वैक्सीन ली थी

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को कहा कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित पाए गए 21 लोगों में से केवल एक ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा कि अगर महाराष्ट्र के पास कोरोना टीकों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद रहता है, तो वह अपनी पूरी योग्य आबादी को दो महीने में टीका लगा सकता है। पिछले शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में डेल्टा प्लस वैरिएंट के कारण पहली मौत हुई थी, जहां एक 80 वर्षीय महिला ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था।

हिमाचल प्रदेश में अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट का मामला नहीं मिला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को कहा कि राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, दूसरी लहर में मृत्यु दर अधिक देखी गई है। राज्य में पॉजिटिव मामलों के बीच वैरिएंट ऑफ कंसर्न के परीक्षण के लिए कुल 1,113 सैंपल दिल्ली में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) को भेजे गए थे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्राप्त रिपोर्ट में, 109 नमूनों में यूके स्ट्रेन , जबकि आठ नमूनों का कप्पा स्ट्रेन और 76 नमूनों में डेल्टा स्ट्रेन पाया गया। हालांकि, डेल्टा प्लस स्ट्रेन का कोई मामला सामने नहीं आया है।

कर्नाटक में डेल्टा प्लस वैरिएंट के दो मामले

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने सोमवार को कहा कि राज्य में अब तक कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के दो मामलों का पता चला है और दोनों में कोरोना के लक्षण नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राइमरी कॉन्टैक्ट को छोड़कर, दोनों रोगियों के संपर्क में अन्य लोग इस बीमारी से संक्रमित नहीं हुए हैं।

अबतक इन राज्यों में मामले मिले

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार रिपोर्ट डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू  कश्मीर और कर्नाटक में सामने आए हैं। सूत्रों ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में अब तक डेल्टा प्लस से संक्रमित दो रोगियों की मौत हुई है। दोनों ने टीके नहीं लिए थे। महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश में इस वैरिएंट के सबसे अधिक मामले पाए गए हैं।

The post महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों में पाए गए डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले, जानिए….. appeared first on Ad Event Media.