मरने वालों की संख्या 118 पहुंची Archives - Ad Event Media

हृदयाघात से केदारनाथ में तीन श्रद्धालुओं की हुई मौत, मरने वालों की संख्या 118 पहुंची
केदारनाथ दर्शनों को आए तीन तीर्थ यात्रियों की गुरुवार को हृदयाघात से मौत हो गई। इसके साथ ही केदारनाथ में अब तक 54 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है। जबकि, चारों धाम में यह संख्या 118 पहुंच गई है।

केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीके शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को सोलापुर (महाराष्ट्र) निवासी मणिकार्जन वामन अली (59), बड़ौदरा (गुजरात) निवासी राम भरत भाई (40) और सोनीपत (हरियाणा) निवासी राजेंद्र पालीवाल (57) को अचानक तबीयत बिगडऩे पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ ले लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हृदयाघात से मरने वाले श्रद्धालु

धाम- 02 जून को- कुल मृतक

यमुनोत्री- 00- 31

गंगोत्री-00- 05

केदारनाथ- 03- 54

बदरीनाथ- 00- 23

ऋषिकेश-00- 05

तीन जिलों के सीएमओ तैयार करेंगे चार धाम में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर रिपोर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद अब चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों के मौत के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। महानिदेशक स्वास्थ्य डा शैलजा भट्ट ने इसकी जिम्मेदारी चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के मुख्य चिकित्साधिकारियों (सीएमओ) को सौंपी है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि यात्रा मार्ग पर यात्रियों की मृत्यु अव्यवस्था के कारण नहीं, बल्कि स्वास्थ्य कारणों से हो रही है।

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार तक यात्रा मार्ग पर 118 यात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें केदारनाथ में 54, बदरीनाथ में 23, यमुनोत्री में 31, गंगोत्री में पांच और ऋषिकेश में पांच श्रद्धालुओं की मौत रुई है। श्रद्धालुओं की लगातार हो रही मौत सरकार की चिंता का सबब भी बन रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में मुख्य सचिव डा एसएस संधु को मौत के विस्तृत कारणों का पता लगाने के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे।

मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इसके लिए महानिदेशक स्वास्थ्य को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। गुरुवार को इस कड़ी में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने चारधाम यात्रा मार्ग पर होने वाली मौत के लिए तीन जिलों के सीएमओ को जिम्मेदारी दी है। केदारनाथ में होने यात्रियों की मौत के कारणों की विस्तृत जांच सीएमओ रुद्रप्रयाग, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में होने वाली यात्रियों की मौत की जांच सीएमओ चमोली व गंगोत्री व यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की होने वाली मौत की जांच सीएमओ उत्तरकाशी करेंगे।

The post हृदयाघात से केदारनाथ में तीन श्रद्धालुओं की हुई मौत, मरने वालों की संख्या 118 पहुंची appeared first on Ad Event Media.