भारत बनाम गुदा Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/भारत-बनाम-गुदा/ Know the world Sun, 10 Jan 2021 13:48:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png भारत बनाम गुदा Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/भारत-बनाम-गुदा/ 32 32 इन भद्दी गालियों से मोहम्मद सिराज को किया गया था अपमानित, हो गया खुलासा! https://adeventmedia.com/mohammed-siraj-was-insulted-by-these-lewd-abuses-revealed/ Sun, 10 Jan 2021 13:48:34 +0000 https://adeventmedia.com/?p=22877 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चल रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक मैदान में मौजूद कुछ दर्शकों ने तब फील्डिंग कर रहे मोहम्मद सिराज को अपशब्द कहने के साथ ही बिग मंकी और ब्राउन डॉग कहा। बता दें कि शनिवार को

The post इन भद्दी गालियों से मोहम्मद सिराज को किया गया था अपमानित, हो गया खुलासा! appeared first on Ad Event Media.

]]>
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चल रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी।

बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक मैदान में मौजूद कुछ दर्शकों ने तब फील्डिंग कर रहे मोहम्मद सिराज को अपशब्द कहने के साथ ही बिग मंकी और ब्राउन डॉग कहा।

बता दें कि शनिवार को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज द्वारा दर्शकों की तरफ से नस्लीय दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज करवाई थी।

फिर हुई ऐसी घटना-

अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को एक बार फिर से इसी तरह की घटना मैदान में देखने को मिली।

लगातार दूसरे दिन सिडनी में मौजूद दर्शकों ने सिराज को अपशब्द कहे और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

रविवार को सिराज दूसरे सत्र के खेल के दौरान जब बाउंड्री के पास तैनात थे तब किसी दर्शक ने उन्हें लेकर टिप्पणी की। उस समय आस्ट्रेलियाई पारी का 86वां ओवर चल रहा था।

सिराज तुरंत कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास पहुंचे और उन्हें इसकी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कप्तान ने अंपायर पॉल राफेल को इस बारे में बताया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कप्तान ने अंपायर पॉल राफेल को इस बारे में बताया।

पॉल ने बिना देरी किए मैच रेफरी को इसकी जानकारी दी और फिर मैच रेफरी ने सुरक्षा अधिकारियो को बताया कि स्टैंड से किसी सिराज के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की है।

पुलिस ने उत्पाती दर्शकों को किया बाहर-

सुरक्षाकर्मियों ने उस स्थान का मुआयना किया, जहां से सिराज के अनुसार आवाज आई थी। कई लोगों से पूछताछ की गई और फिर चार-पांच लोगों को लेकर पुलिस स्टैंड से बाहर चली गई। इस घटना के कारण लगभग 10 मिनट तक खेल रुका रहा।

इससे पहले, शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के अधिकारियों ने शिकायत की थी कि सिराज और जसप्रीत बुमराह पर दर्शकों ने नस्लीय टिप्पणी की है।

The post इन भद्दी गालियों से मोहम्मद सिराज को किया गया था अपमानित, हो गया खुलासा! appeared first on Ad Event Media.

]]>