भारतीय पासपोर्ट रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी Archives - Ad Event Media

भारतीय पासपोर्ट रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी,अब 59 देशों में बिना वीजा के कर पाएंगे यात्रा
भारत ने साल 2022 में अपने पासपोर्ट (Indian Passport) को और मजबूत किया है। दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट की लिस्ट में बीते साल भारतीय पासपोर्ट का 90वां स्थान था लेकिन इस साल यह छह स्थान चढ़कर 84वें स्थान पर पहुंच गया है क्योंकि अब इसकी पहुंच 59 देशों तक है, जहां के लिए पूर्व वीजा की आवश्यकता नहीं है। यानी, भारतीय पासपोर्ट धारक अब 59 देशों में बिना पूर्व वीजा के यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि पासपोर्ट के मजबूत होने से मतलब है कि वह कितने ज्यादा देशों में पूर्व वीजा के बिना यात्रा की अनुमति देता है।

‘हेनली पासपोर्ट इंडेक्स’ के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट (Indian Passport) के साथ अब लोग 59 स्थानों में बिना वीज़ा यात्रा कर सकते हैं। यह इंडेक्स इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी (IATA) के डेटा पर आधारित है। लिस्ट में भारत का 84वां स्थान है। 2021 की चौथी तिमाही में 58 वीजा-मुक्त पहुंच वाले गंतव्यों की तुलना में ओमान वह नया देश है, जहां भारतीय पासपोर्ट धारक बिना वीजा प्राप्त किए जा सकते हैं।

इंडेक्स के टॉप पासपोर्ट

जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, स्पेन, लक्समबर्ग, इटली, फिनलैंड, फ्रांस, स्वीडन, नेदरलैंड, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल और आयरलैंड को ‘हेनली पासपोर्ट इंडेक्स’ में सबसे ऊपर जगह मिली है।

जापान और सिंगापुर इस रैंकिंग में टॉप पर हैं। यह यात्रा स्वतंत्रता के रिकॉर्ड-तोड़ स्तरों को दर्शाते हैं। इन दोनों एशियाई देशों के पासपोर्ट धारक अब दुनिया भर के 192 गंतव्यों में वीजा-मुक्त प्रवेश कर सकते हैं। यह संख्या अफगानिस्तान से 166 अधिक है, जो इस इंडेक्स में सबसे नीचे है।

भारत और विदेशों में पासपोर्ट जारी करने वाले प्राधिकरणों (PIA) द्वारा 2019 में 12.8 मिलियन से अधिक पासपोर्ट जारी किए गए, जिससे चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद विश्व स्तर पर भारत तीसरा सबसे बड़ा पासपोर्ट जारीकर्ता बन गया।

The post भारतीय पासपोर्ट रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी,अब 59 देशों में बिना वीजा के कर पाएंगे यात्रा  appeared first on Ad Event Media.