भाजपा सरकार Archives - Ad Event Media

अखिलेश यादव ने कहा है कि अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा सरकार राज्य का
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा सरकार राज्य का सत्यानाश करने के बाद भी बाज नहीं आ रही है। वह कुप्रचार के जरिए लोकतंत्र को गुमराह करने का महापाप कर रही है। भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है। उन्हें कर्जमाफी, एमएसपी भुगतान, आय दुगनी करने के तमाम झांसे दिए पर उसे मिला कुछ नहीं। नौजवानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया है। महिलाएं एवं बच्चियां सर्वाधिक अपमानित एवं दुष्कर्म पीड़िता है। विकास अवरुद्ध है।
भाजपा के झूठे वादों की लम्बी फेहरिस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। कोरोना महामारी के दौर में अस्पतालों में बेड, दवा, इलाज के अभाव में लोगों की जाने चली गई। शिक्षा के क्षेत्र में भर्तियों को लेकर काफी असंतोष है। राज्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। झूठे दावे तो अब भाजपा में किसी को याद भी नहीं आते हैं।
डबल इंजन भाजपा सरकार अपराधियों के आगे पूरी तरह बेबस हो चुकी है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। राज्य में कानून व्यवस्था संकट में है। बिजनौर में राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या, विचलित करने वाली घटना है। रेप के बाद रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश फेंकी गई।
भाजपा सरकार बच्चों को खाना देने के बजाय बीमारियां परोस रही है। मुरादाबाद में मिड-डे मील में निकले कीड़े बच्चों ने खाना फेंका। सीतापुर में कागजों पर बच्चों को मिल रहा है मिड-डे मील। सुल्तानपुर में अव्यवस्था और गंदगी के बीच बच्चों का खाना पकता है।
जनता ने सन् 2022 के चुनाव में भाजपा को विदाई का मन बना लिया है। भाजपा नेताओं और विधायकों का चारों ओर जनता लगातार विरोध कर रही है। गोरखपुर में सांसद और सहजनवां में भाजपा विधायक का बाढ़ पीड़ितों ने विरोध किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान भाजपा विधायकों का बहिश्कार कर रहे हैं। भाजपा सरकार की गिरती साख को देखते हुए कई विधायक तो अब दूसरे रास्ते भी तलाशने लगे हैं। जनसाधारण का भरोसा अब समाजवादी पार्टी पर ही है। जनता को भरोसा है कि अगली 2022 की सरकार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ही बनना तय है।

The post अखिलेश यादव ने कहा है कि अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा सरकार राज्य का appeared first on Ad Event Media.

400 प्रति कुंतल गन्ना मूल्य का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने किसानो के साथ धोखा किया कांग्रेस
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, विधायक श्री अजय कुमार लल्लू ने केन्द्र सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में 05 रूपये प्रति कुंतल की मूल्य बढोत्तरी कर 290 रूपये किये जाने को किसानों के साथ धोखा करार देते हुए कहा कि यह बहुत कम और किसानों के साथ भाजपा सरकार द्वारा किया गया धोखा है। मंहगाई के इस दौर में डीजल, बिजली दर और खाद की महंगाई से कृषि लागत की सभी वस्तुओं के दाम आसमान छू चुके है तो यह बढोत्तरी जले पर नमक के बराबर है। क्योकि यह सरकार अन्नदाताओ की पीड़ा और बेबसी को समझना ही नहीं चाहती है।
उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार 2017 के विधान सभा चुनाव में 400 रूपये कुन्तल गन्ना खरीदने का वादा करके सत्ता में आई थी। लेकिन साढे चार वर्ष बीत जाने के बाद 10-15-20 रूपये तीन श्रेणी में (प्रथम, द्वितीय और तृतीय) बढाया। जो कि 310 रूपया, 315 रूपया और 325 रूपया मात्र ही गन्ना किसानो को मिलता है। इसके विपरित कांग्रेस शासित राज्य पंजाब सरकार ने 360 रूपये में किसानों से गन्ना खरीदने का फैसला किया है।
प्रदेश के किसानो के लिए गन्ना का मूल्य इतना कम होना, किसानों के उपर बहुत बड़ा भार और घाटे का कारण है। क्योंकि पिछले साढे चार वर्ष में कृषि लागत मूल्य दोगुने से ज्यादा बढ़ा हैं उदाहरण स्वरूप खेत की तैयारी से लेकर, फसल तैयार होने से लेकर ढुलाई, बुवाई हो, निराई हो, सिंचाई हो, सारे काम कृषि उपकरण से होते है और यह उपकरण डीजल या बिजली से चलता है दोनों के दाम आसमान छू रहे है। इसी प्रकार उर्वरक या किट नाशक उनके दाम भी लगभग दोगुने बढ़े है। ऐसे में गन्ना मूल्य का दाम पिछले साढे चार वर्षो में इतना कम बढ़ाया जाना गन्ना किसानों का अपमान करना और उन पर अनावश्यक दबाव डालना, जबकि इसी दौरान अपने फसल को किसानों ने और गुणवत्ता परक बनाया है। जिससे चीनी रिकवरी रेट बढ़ा है और गन्ने का उत्पादन रकबा के अनुसार पहले की अपेक्षा ज्यादा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के किसानों को बढ़ी लागत मूल्य के चलते उनकी गन्ना खरीद न्यून्तम साढे चार सौ रूपये प्रति कुन्तल किया जाए तथा गन्ना किसानों का लगभग 10 हजार करोड़ रूपये का गन्ना बकाया मूल्य अविलम्ब सुनिश्चित कराया जाए।

The post 400 प्रति कुंतल गन्ना मूल्य का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने किसानो के साथ धोखा किया कांग्रेस appeared first on Ad Event Media.

गांधीजी ने देश को जगाया और आजादी के आंदोलन में भागीदारी रखी -अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गांधीजी के शहीदी दिवस पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के पष्चात उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के ही दिन (30 जनवरी 1948) को उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्यारा नफरत और साम्प्रदायिकता की भावना से भरा हुआ था। दुःखद यह है कि वही विचारधारा आज भी जिंदा है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचारों का स्मरण करते हुए गांव-गरीब को साथ लेकर उनके सपनों को पूरा करने के लिए सभी समाजवादियों को एकजुट हो जाना चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि सद्भाव का रास्ता सर्वधर्म समभाव का है। स्वाधीनता आंदोलन और संविधान के मूल्यों तथा आदर्शों पर चलने का हमें संकल्प लेना चाहिए। गांधीजी ने देश को जगाया और गरीबों की भी आजादी के आंदोलन में भागीदारी रखी। वह समाज में सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हित के लिए योजनाएं लागू करने पर बल देते थे और मानते थे कि कल्याणकारी राज्य में सभी को सम्मान, अधिकार और जीवन की सुविधाएं मिलनी चाहिए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में गरीबों को, निर्दोष लोगों को सताया जा रहा है। समाजवादी गरीबों और किसानों के साथ है। भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर पूर्णतया संवेदनाशून्य हैं। किसी के दुःख से भाजपा को कोई वास्ता नहीं। भाजपा अन्नदाता को बदनाम कर रही है। अब लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। सन्2022 में लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा होनी है।
श्री यादव ने कहा भाजपा कैसी देशभक्त है जिसके राज में किसान-नौजवान मारा-मारा फिर रहा है। अपनी जायज मांग उठाने पर भी उन पर आंसू गैस और लाठियां चलती है। सीबीआई, ईडी का प्रयोग अपने विपक्षियों के चरित्रहनन के लिए किया जा रहा है। निर्दोषों का फर्जी एनकाउण्टर हो रहा है। जनतांत्रिक प्रदर्शनों को कुचलने का प्रयास करने को भाजपा अपनी बहादुरी समझती है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ, नफरत और अफवाहों की राजनीति करती है। समाजवादी सरकार के समय जो काम हुए उनकी प्रशंसा देश-विेदश तक में हुई। भाजपा राज में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। सड़के गड्ढ़ा मुक्त नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाए और जनता के बीच रहकर उन्हें समाजवादी सरकार के कामों तथा पार्टी की नीतियों के बारे में बताए। अगले आम चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। हमें अनुशासित रहकर पूरी ईमानदारी और दृृढ़ता से भाजपा को हराने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जुट जाना है।

The post गांधीजी ने देश को जगाया और आजादी के आंदोलन में भागीदारी रखी -अखिलेश यादव appeared first on Ad Event Media.

भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में कुछ किया नहीं ; अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के चार सालों में सार्थक तो कुछ किया नहीं, जो अच्छे काम समाजवादी सरकार में हुए थे उन्हें भी बर्बाद कर दिया। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं खुद बीमार हो गई हैं। गरीब का इलाज मंहगा तो हुआ ही, अस्पतालों में अव्यवस्था का शिकार भी वही बन रहा है। मुख्यमंत्री जी की कोशिश हर क्षेत्र में कथित उपलब्धियों पर श्रेय लेने की रहती है। हकीकत से उनका कोई वास्ता ही नहीं है।

भाजपा को वैक्सीन पर दावा क्यों करना चाहिए? यह एक अत्यंत संवेदनशील मसला है। समाजवादी पार्टी का वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा है पर भाजपा की ताली-थाली वाली अवैज्ञानिक सोच एवं भाजपा सरकार की चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। जनता में भरोसा हो इसके लिए सरकार को

में पारदर्शिता के साथ व्यवस्था की खामियां भी दूर होनी चाहिए। भाजपा नादानी न करे, ‘‘नादान की दोस्ती जी का जंजाल‘‘ बन जाती है।

मथुरा जिला अस्पताल में बुजुर्ग महिला मरीज को स्ट्रेचर तक नहीं मिला। बेटा ठेले पर मां को लादकर अस्पताल पहुंचा। पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जब एम्बूलेंस और स्टेªचर के अभाव में अस्पतालों में कई जानें चली गई। अमेठी के जिला अस्पताल में तो महिला डाक्टर ही नहीं है। वहां आने वाली बीमार और गर्भवती महिलाओं का कोई हाल पूछने वाला नहीं। किसी महिला को इलाज कराना हो तो उसे 30 किमी दूर जाना पड़ता है।

भाजपा राज में सर्वाधिक परेशान महिलाएं ही होती हैं। उनके नाम पर तमाम कल्याण योजनाएं हवा में ही लागू हो रही है। मुरादाबाद के जिला अस्पताल में सर्जिकल महिला वार्ड के भीतर बेड पर कुत्तों के बैठे होने और परिसर में उनके बेरोकटोक घूमने के दृश्य तो खूब वायरल हो चुके हैं। राजधानी लखनऊ के कई अस्पतालों में भी ऐसे दृश्य दिखाई दे जाते हैं। नवजात शिशुओं के साथ निर्मम और अमानवीय व्यवहार की घटनाएं विचलित कर जाती हैं।

भाजपा सरकार की गलत और प्राथमिकता रहित नीतियों के चलते स्वास्थ्य सेवाओं का चरमरा जाना स्वाभाविक है। तमाम अस्पतालों में डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के हजारों पद खाली पड़े हैं। ऐसी हालत में लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर और गौरीफंडा के स्वास्थ्य केंद्रों में फार्मेसिस्ट ही अस्पताल चला रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में डाक्टरों की अनुपस्थिति से झोलाछाप डाक्टरों का धंधा फल फूल रहा है। अवैध ढंग से तमाम नर्सिंग होम भी खुल गए हैं।

समाजवादी सरकार के समय जितने मेडिकल कालेज और अस्पताल बने थे उतने ही आज भी संचालित है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने और गरीबों के सस्ते इलाज की दिशा में कुछ किया ही नहीं। समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही गम्भीर बीमारियों कैंसर, किडनी, लीवर और हार्ट के मुफ्त इलाज की सुविधा दी थी। राजधानी लखनऊ में कैंसर अस्पताल बनाया था। भाजपा सरकार ने जनता को बेहतर जिंदगी के साधन देने के बजाए प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को ही आईसीयू में भर्ती कर दिया है।

The post भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में कुछ किया नहीं ; अखिलेश यादव appeared first on Ad Event Media.