भाजपा ने मजबूत की देश की आंतरिक तथा बाहरी सुरक्षा: सीएम योगी आदित्यनाथ Archives - Ad Event Media

भाजपा ने मजबूत की देश की आंतरिक तथा बाहरी सुरक्षा: सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में 2022 होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी व्यापक तैयारी के तहत सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन का लगातार आयोजन कर रही है। लखनऊ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के कार्य तथा वरीयताओं को गिनाया।लखनऊ के पंचायत भवन में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने लोनिया और चौहान समाज के लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने 2014 में सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया था। इसका एक ही मकसद है कि हम सब एकजुट होंगे तब ही विकास का काम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में देश की बाहरी के साथ ही आंतरिक सुरक्षा को बेहद मजबूती मिली है। कांग्रेस तो देश की कीमत पर राजनीति कर रही थी। इसी कारण आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को खतरा था। कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए सरकार देश की कीमत पर राजनीति कर रही थी, देश की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा खतरे में थी। कभी चीन तो कभी पाकिस्तान भारत की सीमाओं में घुसपैठ करता था और जब कभी इसकी आवाज़ उठती थी तो कांग्रेस नेतृत्व की सरकार कहती थी कि चुप हो जाओ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल ने तो मध्यकाल के आतंक की याद दिला दी थी। उस समय तो तहसील व थाने बिक चुके थे। हर तरफ केवल लूट मची थी। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में मंदिरों और धर्मस्थलों पर हमले किये गए। तब तो रामभक्तों पर गोली चलाई गई और आतंकियों को माफी दी गई थी। सपा ने सबसे पहले आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का काम किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के शासन काल में केन्द्र से लेकर प्रदेश तक सबको बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ सबको दिया जा रहा है। दूसरी पार्टियों ने तो केवल अपने परिवार का खयाल रखा था। सरकारी खजाने पर सबकी नजर थी। उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा की सरकार है। प्रदेश में कोई गुंडा माफिया पनप नही पायेगा। आजमगढ़ में अजीत राय की वंदेमातरम कहने पर हत्या हो गई। सम्मेलन में शामिल लोगों से उन्होंने कहा कि वंदेमातरम पर रोक लगाने वालों को उखाड़ कर फेंक दो। उत्तर प्रदेश के भविष्य के लिए अच्छी सरकार जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सभी वर्ग को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। पहली बार फागु चैहान राज्यपाल बने। दारा सिंह मंत्री बने। इसके साथ तमाम ब्लाक प्रमुख बन रहे है। अब तो अलग अलग फील्ड में लोग जमे है।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को माफ नही करना है। भाजपा ने गुलामों के काल खंड की एक गलती का खत्म किया और अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने तो आजमगढ़ में भी विकास नहीं किया। यह लोग तो केवल परिवार का विकास करते है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विकास का बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर खडा कर रही है। उत्तर प्रदेश में 2022 में सबकी निगाहें होंगी। एक तरफ भारत विरोधी और दूसरी तरफ देशभक्ति वाले लोग होंगे। भारत को टुकड़े टुकड़े करने वाला समाजवादी पार्टी के अध्य्क्ष से मिल रहा है। इसलिए बहुत सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के समय विरोधी पार्टियों दुष्प्रचार कर रही थीं। दूसरी ओर पीएम मोदी वैक्सीन बनवा रहे थे। इसी वैक्सीन से देश बचा है। भारत में तो अमेरिका से कम मौत हुई है।

The post भाजपा ने मजबूत की देश की आंतरिक तथा बाहरी सुरक्षा: सीएम योगी आदित्यनाथ appeared first on Ad Event Media.