बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के पहले दौर पर पीवी सिंधू को में बाई मिली Archives - Ad Event Media

बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के पहले दौर पर पीवी सिंधू को में बाई मिली,सेमीफाइनल में पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना मारिन से हो सकती है भिड़ंत
गत चैंपियन पीवी सिंधू को बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के पहले दौर में बाई मिली है, लेकिन उन्हें क्वार्टर फाइनल में टोक्यो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता ताइ जू यिंग और सेमीफाइनल में दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना मारिन से भिड़ना पड़ सकता है।

टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू को 12 से 19 दिसंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए छठी वरीयता दी गई है। सिंधू को दूसरे दौर में स्लोवेनिया की मार्टिना रेपिस्का और इंडोनेशिया की रुसेली हर्तावन के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ना होगा। सिंधू अगर तीसरे दौर का मुकाबला जीतने में सफल रहती हैं तो क्वार्टर फाइनल में उनकी भिड़ंत चीनी ताइपे की ताइ जू से हो सकती है जिन्होंने टोक्यो ओलिंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी को हराया था। सिंधू अगर ताइ जू को हरा देती है तो सेमीफाइनल में उनका सामना मारिन से हो सकता है जिन्होंने रियो ओलिंपिक 2016 के फाइनल में उन्हें हराया था

पुरुष सिंगल्स में 12वें वरीय किदांबी श्रीकांत अपने अभियान की शुरुआत स्थानीय दावेदार पाब्लो आबियान के खिलाफ करेंगे। उन्हें क्वार्टर फाइनल में हमवतन बी साई प्रणीत से भिड़ना पड़ता सकता है अगर ये दोनों अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहते हैं तो। सेमीफाइनल में इन भारतीय खिलाडि़यों का सामना गत चैंपियन और शीर्ष वरीय केंतो मोमोता से हो सकता है। युवा लक्ष्य सेन को भी श्रीकांत और प्रणीत के हाफ में रखा गया है। वह पहले दौर में जर्मनी के मैक्स वेसकिर्चेन से भिड़ेंगे। लक्ष्य अगर अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहते हैं तो उनकी भिड़ंत मोमोता से हो सकती है।

पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को आठवीं वरीयता मिली है और उन्हें पहले दौर में बाई मिली है। तीन अन्य भारतीय जोडि़यां मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी, एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिल तथा अरुण जार्ज और संयम शुक्ला भी भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे। महिला डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी अपने अभियान की शुरुआत डेलफाइन डेलरुए और लिया पालेर्मो की फ्रांस की जोड़ी के खिलाफ करेंगे। पूजा दांडू और संजना संतोष तथा मनीष के और रुतापर्णा पांडा भी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। मिक्स्ड डबल्स में सौरभ वर्मा और अनुष्का पारिख, एमआर अर्जुन और मनीष के तथा उत्कर्ष आरोड़ा और करिश्मा वाडकर के रूप में तीन भारतीय जोडि़यां कोर्ट पर उतरेंगी।

The post बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के पहले दौर पर पीवी सिंधू को में बाई मिली,सेमीफाइनल में पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना मारिन से हो सकती है भिड़ंत appeared first on Ad Event Media.