बीते 24 घंटों में सामने आए 62 हजार केस; 300 से ज्यादा लोगों मौत हुई Archives - Ad Event Media

देश में फिर से बढ़ने लगा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में सामने आए 62 हजार केस; 300 से ज्यादा लोगों मौत हुई
देश में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि आज रविवार को भी जारी है। देश में बीते 24 घंटों में एक बार फिर से 62 हजार कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस दौरान 300 से अधिक लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 62,714 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 312 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर पांच लाख के पास पहुंच गए हैं।

एक दिन बाद यानी सोमवार को रंगो वाली होली खेली जाएगी, लेकिन हषर्ष और उल्लास के इस त्योहार पर इस साल भी कोरोना का ग्रहण लग गया है। महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में इस तेजी के साथ महामारी फैल रही है कि रंगों के त्योहार का उमंग फीका पड़ गया है। लोगों को संक्रमित होने का डर सताने लगा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 19 लाख 71 हजार 624 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 13 लाख 23 हजार 762 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 4 लाख 86 हजार 310 हो गए हैं। भारत में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 1 लाख 61 हजार 552 पहुंच गया है।

एक्टिव केस बढ़े

देश में कोरोना से सक्रिय मामलों में उछाल देखा जा रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 33,663 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे एक्टिव केस की दर 4.06% है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 28,739 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 94.59% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.35% है।

अब तक 24 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 24 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 27 मार्च, 2021 तक 23,75,03,882 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 11,81,289 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

6 करोड़ से अधिक टीकाकरण

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 6 करोड़ 2 लाख 69 हजार 782 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 21,54,170 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

The post देश में फिर से बढ़ने लगा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में सामने आए 62 हजार केस; 300 से ज्यादा लोगों मौत हुई appeared first on Ad Event Media.