बीते हफ्ते सोने में आई गिरावट Archives - Ad Event Media

बीते हफ्ते सोने में आई गिरावट, चांदी के दाम भी टूटे, जानिए आज के रेट
बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत एमसीएक्स एक्सचेंज पर 142 रुपये की तेजी के साथ 44,683 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इसके अलावा चार जून, 2021 के सोने की वायदा कीमत बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर 130 रुपये की तेजी के साथ 44,866 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। आइए अब जानते हैं कि बीते हफ्ते सोने की कीमतों में कितना बदलाव आया है।

बीते हफ्ते सोने में आई गिरावट

सोने की कीमतों में पिछले कुछ समय से गिरावट आ रही है। पिछले सप्ताह सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 1 मार्च को एमसीएक्स पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने का भाव 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने की कीमत 45,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस सोने के भाव में पिछले सप्ताह 1053 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई।

बीते हफ्ते चांदी में भी आई गिरावट

पिछले सप्ताह चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 318 रुपये की गिरावट के साथ 65,603 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस चांदी की कीमत बीते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 1 मार्च को एमसीएक्स पर 69,854 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी। इससे पिछले सत्र में यह 68,784 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस चांदी के भाव में पिछले सप्ताह 3,181 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक बाजार में सोना

बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन वैश्विक स्तर पर सोने की वायदा कीमत गिरावट और हाजिर कीमत बढ़त के साथ बंद हुई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.13 फीसद या 2.20 डॉलर की मामूली गिरावट के साथ 1,698.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार को 0.18 फीसद या 3.11 डॉलर की तेजी के साथ 1,700.63 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजार में चांदी

बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को वैश्विक बाजार में चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतें गिरावट के साथ बंद हुईं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.68 फीसद या 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 25.29 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.43 फीसद या 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 25.25 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

The post बीते हफ्ते सोने में आई गिरावट, चांदी के दाम भी टूटे, जानिए आज के रेट appeared first on Ad Event Media.