बीते दिनों में सोने के दामों में आई है भारी गिरावट Archives - Ad Event Media

बीते दिनों में सोने के दामों में आई है भारी गिरावट, चांदी भी सस्ती हुई, जानिए कीमतें
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 अप्रैल, 2021 वायदा के सोने का भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर 541 रुपये की बढ़त के साथ 47,256 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके अलावा चार जून, 2021 के सोने की वायदा कीमत बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर 493 रुपये की बढ़त के साथ 47,335 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। आइए अब जानते हैं कि बीते हफ्ते सोने की कीमतों में क्या अंतर आया है।

पिछले सप्ताह सोने के भाव में आई गिरावट

पिछले हफ्ते सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 1 फरवरी को एमसीएक्स पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत 49,717 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली थी। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने का भाव 49,337 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस सोने के भाव में बीते हफ्ते 2081 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट दर्ज हुई।

बीते हफ्ते चांदी में भी आई भारी गिरावट

बीते हफ्ते चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 1920 रुपये की भारी तेजी के साथ 68,738 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस चांदी का भाव बीते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 1 फरवरी को एमसीएक्स पर 71,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था। इससे पिछले सत्र में यह 69,706 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस चांदी के भाव में बीते हफ्ते में 968 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन वैश्विक स्तर पर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतें बढ़त के साथ बंद हुईं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 1.22 फीसद या 21.80 डॉलर की तेजी के साथ 1,813 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार को 1.12 फीसद या 20.08 डॉलर की बढ़त के साथ 1,814.11 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजार में चांदी का भाव

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को वैश्विक बाजार में चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतें बढ़त के साथ बंद हुईं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 2.99 फीसद या 0.79 डॉलर की तेजी के साथ 27.02 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 2.16 फीसद या 0.57 डॉलर की बढ़त के साथ 26.92 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

The post बीते दिनों में सोने के दामों में आई है भारी गिरावट, चांदी भी सस्ती हुई, जानिए कीमतें appeared first on Ad Event Media.