बीते एक दिन सामने आए 1.68 लाख नये केस Archives - Ad Event Media

बीते एक दिन सामने आए 1.68 लाख नये केस, 10 राज्यों में स्थिति बिगड़ी
देश में कोरोना महामारी रोजाना नई पीक पर पहुंच रही है। सोमवार को 1.68 लाख नए मामले सामने आए। पिछले छह दिनों से लगातार एक लाख से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और गुजरात में सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। अकेले महाराष्ट्र में 63 हजार से ज्यादा केस पाए गए हैं, जो राज्य में एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। सक्रिय मामले भी 12 लाख के करीब पहुंच गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 1,68,912 नए मामले सामने आए, 75 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए और 904 लोगों की मौत हुई है। इनको मिलाकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 35 लाख 27 हजार से अधिक हो गया है, जिसमें से एक करोड़ 21 लाख 56 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,70,179 मरीजों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले लगातार 33 दिनों से बढ़ रहे हैं। 33वें दिन 92 हजार से ज्यादा एक्टिव केस बढ़े और इनकी संख्या 12 लाख हो गई।

महाराष्ट्र में संक्रमित 34 लाख के पारमहाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 34 लाख को पार कर गई है। रविवार को सर्वाधिक 63,294 नए मामले मिले और 349 लोगों की मौत भी हो गई। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 15,353, दिल्ली में 10,774 और कर्नाटक में 10,250 नए मामले मिले हैं। जबकि, महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में 122, उत्तर प्रदेश में 67, पंजाब में 59, गुजरात में 54 और दिल्ली में 48 और लोगों की मौत भी हुई है।

रविवार को 11.80 लाख नमूनों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश भर में रविवार को 11,80,136 नमूनों की जांच की गई है। इनको मिलाकर 11 अप्रैल तक कुल 25.78 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

The post बीते एक दिन सामने आए 1.68 लाख नये केस, 10 राज्यों में स्थिति बिगड़ी appeared first on Ad Event Media.