बारिश होने पर बदला दिल्ली-NCR का मौसम Archives - Ad Event Media

बारिश होने पर बदला दिल्ली-NCR का मौसम, हिमाचल में बर्फबारी जारी; जानें UP, समेत इन राज्यों का हाल
दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिन हुई रुक-रुक बारिश ने मौसम का मिजाज बदल लिया है। अचानक से दिल्ली में बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चलने लगी। वहीं बिहार, यूपी, हरियाणा में भी मौसम बदल गया है। फरवरी माह के शुरुआती दिनों में पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में परिवर्तन नजर आ रहा है। उधर, पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश  और जम्मू कश्मीर में सैलानी लगातार बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। वहीं आज भी देश के कई इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

झारखंड में आज से दो दिन बारिश-वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज पलामू गढ़वा चतरा कोडरमा लातेहार और लोहरदगा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची बोकारो गुमला हजारीबाग खूंटी रामगढ पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा सरायकेला-खरसावां पलामू गढ़वा चतरा कोडरमा लातेहार और लोहरदगा के लिए बीते दिन येलो अलर्ट जारी किया था।

दिल्ली में आज भी बारिश की आशंका

दिल्लीवासियों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों तक यहां का मौसम सामान्य रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अब पूर्वी हवाएं चल रही हैं।  पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज भी  हल्की बारिश हो सकती है। वहीं इस बेमौसम बारिश के दौरान गरज के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

अगले 24 घंटे में यहां होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली-एनसीआर से सटा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में दो दिन तक हुई बारिश और बर्फबारी के बाद अब सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। प्रदेशभर में चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। चारधाम समेत आसपास की पहाड़ियों पर जमकर हिमपात हुआ है।

The post बारिश होने पर बदला दिल्ली-NCR का मौसम, हिमाचल में बर्फबारी जारी; जानें UP, समेत इन राज्यों का हाल appeared first on Ad Event Media.