बारिश में भीग जाएं तो तुरंत करें ये काम Archives - Ad Event Media

बारिश में भीग जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं तो हो सकते हैं बीमार
पूरे भारत में मानसून दस्तक दे चुका है. जगह-जगह पर लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में बहुत सारे लोगों को काम के सिलसिले में घर से बाहर भी निकलना पड़ता है. कई बार लोग मस्ती में और कई बार मजबूरी में बारिश में भीग जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बारिश में भीगना आपके लिए मुसीबत पैदा कर सकता है. मानसून का सीजन कई सारी बीमारियां अपने साथ लेकर आता है. सर्दी-खांसी से लेकर वायरल, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी इसी सीजन में होती हैं. ऐसे में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. अगर आप बारिश में भीग जाएं तो कुछ बातों का ख्याल रखें. इससे आप खुद को बीमार होने से बचा सकते हैं. बारिश में भीगने के बाद आपको तुरंत ये 5 काम करने हैं.

1- सिर ढ़क लें- जब भी आपको लगे कि आप भीगने वाले हैं तो सिर को अच्छी तरह से ढ़क लें. शरीर पर सबसे पहले बारिश का पानी सिर पर पड़ता है. सिर काफी कोमल होता है ज़रा सी ठंडक लगने पर सिर में सर्दी लग जाती है. इसलिए आपको बारिश में सबसे पहले अपना सिर ढ़क लेना चाहिए. अगर सिर भीग भी जाए तो तुरंत ड्रायर से सुखा लें.

2- तुरंत कपड़े बदल लें- अगर आप बारिश में भीग गए हैं तो घर आने के बाद तुरंत अपने कपड़े बदल लें. इससे आपके शरीर को ज्यादा ठंड नहीं लगेगी और शरीर का तापमान सामान्य हो जाएगा. बारिश के मौसम में कई तरह के फंगल संक्रमण से बचने के लिए भी आपको तुरंत गीले कपड़े बदल लेने चाहिए.

3- अदरक वाली चाय या काढ़ा पीएं- बारिश में भीगने के बाद आपको तुरंत गर्मागर्म हल्दी वाला दूध या अदरक वाली चाय, कॉफी पीनी चाहिए. अगर आपको ज्यादा गर्माहट चाहिए तो आप काढ़ा भी पी सकते हैं. बुखार और सर्दी से बचने के लिए आपको कुछ गर्म ही खाना चाहिए. जिससे आपके शरीर को अंदरूनी गर्माहट मिल सके.

4- पैरों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें- बारिश में अगर आपने जूते पहने हैं और आप भीग गए हैं तो तुरंत पैरों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. अब अच्छी तरह से साफ करके पैरों को सुखा लें. अगर आप स्लीपर पहनते हैं तो अंगूठे के आस-पास अच्छी तरह साफ कर लें. अगर अंगूठे को ठीक से साफ न करें तो अंगूठे में पस भी पड़ सकता है. इसलिए पैरों का खासतौर से ख्याल रखें.

5- एंटीबैक्टीरियल क्रीम लगाएं- बारिश में भीगने के बाद कपड़े बदलते वक्त आप कोई एंटीबैक्टीरियल क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें. इससे शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया मर जाएंगे. एंटीबैक्टीरियल क्रीम लगाने से आप स्किन एलर्जी और इंफेक्शन से बच सकते हैं. इससे दाद, खाज और खुजली की समस्या भी नहीं होगी.

The post बारिश में भीग जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं तो हो सकते हैं बीमार appeared first on Ad Event Media.