बस रोजाना खाए ये फल Archives - Ad Event Media

डायबिटीज और मानसिक रोगों से रहेंगे सुरक्षित, बस रोजाना खाए ये फल
समय के साथ बढ़ती बीमारियों के खर्च से क्या आप भी परेशान हैं? अगर हां, तो अब आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज, हृदय और मानसिक रोगों से आसानी से सुरक्षित रहा जा सकता है, बस इसके लिए आपको आहार में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। आहार विशेषज्ञों के मुताबिक हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं, ”एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे”। यानी कि रोजाना सिर्फ एक सेब खाकर आप कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम सकते हैं।

आहार विशेषज्ञों के मुताबिक सेब कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक मानी जाती हैं। सेब में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, विटामिन और खनिजों की मात्रा पाई जाती है, जो डायबिटीज जैसे गंभीर रोगों के खतरे को कम करते हुए आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में रोजाना सिर्फ एक सेब खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है सेब
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादातर लोगों को भोजन से पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है, इसकी पूर्ति के लिए सप्लीमेंट्स लेने की आवश्यकता हो सकती है। हालांकि सप्लीमेंट्स की जगह फलों का सेवन करना ज्यादा अच्छा विकल्प हो सकता है। विशेषकर सेब खाना आपके लिए सबसे लाभकारी हो सकता है। एक सामान्य आकार के सेब से पर्याप्त मात्रा में कैलोरी (95), कार्ब्स (25 ग्राम), फाइबर (4 ग्राम) विटामिन सी (दैनिक आवश्यकता का 14 प्रतिशत), पोटेशियम (दैनिक आवश्यकता का 6 प्रतिशत) और विटामिन-के (दैनिक आवश्यकता का 5 प्रतिशत) प्राप्त किया जा सकता है।

हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है रोजाना सेब का सेवन
हृदय रोग मौजूदा समय में सबसे तेजी से बढ़ती हुए बीमारियों में से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना सेब का सेवन करने वाले लोगों में इस गंभीर रोग के विकसित होने का खतरा कम होता है। सेब में घुलनशील फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक है। इसके अलावा सेब में फ्लेवोनोइड एपिक्टिन नामक यौगिक भी पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। हाई ब्लड प्रेशर को हृदय रोगों का मुख्य कारण माना जाता है।

मधुमेह रोगियों के लिए सेब खाने के फायदे
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक अक्सर डायबिटीज से ग्रसित लोगों को अपने लिए फलों का चयन करना कठिन हो सकता है, ऐसे लोग रोजाना सेब खा सकते हैं। अध्ययनों में साबित हो चुका है कि सेब का सेवन करने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। साल 2013 में सेब के फायदों को जानने के लिए किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि यदि मधुमेह के रोगी सेब के जूस का सेवन करते हैं तो उनमें टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा सात फीसदी तक कम हो जाता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद है सेब
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ कई प्रकार के मानसिक रोगों के खतरे को कम करने में सेब का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि सेब में क्वेरसेटिन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता जो मस्तिष्क के स्वास्थ को बढ़ावा देता है। इसके अलावा एक अन्य अध्ययन से पता चलता है कि सेब का सेवन करने वाले लोगों में अल्जाइमर रोग और डेमेंशिया का खतरा कम होता है।

The post डायबिटीज और मानसिक रोगों से रहेंगे सुरक्षित, बस रोजाना खाए ये फल appeared first on Ad Event Media.