बटलर और वार्नर की बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/बटलर-और-वार्नर-की-बल्लेबा/ Know the world Fri, 22 Apr 2022 09:41:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png बटलर और वार्नर की बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/बटलर-और-वार्नर-की-बल्लेबा/ 32 32 राजस्थान के इन खिलाड़ियों पर होगी टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी,बटलर और वार्नर की बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र https://adeventmedia.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b/ Fri, 22 Apr 2022 09:41:03 +0000 https://adeventmedia.com/?p=61303 राजस्थान की टीम 6 मैचों में 4 जीत के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है। टीम के आलराउंड प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आरेंज कैप और पर्पल कैप होल्डर दोनों इसी टीम में मौजूद हैं। जोस बटलर जहां 375 रन बनाकर आरेंज कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं

The post राजस्थान के इन खिलाड़ियों पर होगी टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी,बटलर और वार्नर की बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र appeared first on Ad Event Media.

]]>
राजस्थान की टीम 6 मैचों में 4 जीत के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है। टीम के आलराउंड प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आरेंज कैप और पर्पल कैप होल्डर दोनों इसी टीम में मौजूद हैं। जोस बटलर जहां 375 रन बनाकर आरेंज कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं तो वहीं चहल ने 17 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम किया हुआ है। टीम पिछले मैच में केकेआर को रोमांचक मुकाबले में हराकर यहां पहुंची है। टीम की बल्लेबाजी जोस बटलर, संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर के ऊपर निर्भर करती है।

राजस्थान की ओपनिंग जोड़ी- टीम को अभी भी परफेक्ट ओपनिंग जोड़ी नहीं मिली है। शुरुआती कुछ मैचों में बटलर का साथ यशस्वी जायसवाल ने दिया था लेकिन वे कामयाब नहीं रहे। उनके स्थान पर देवदत्त पाडिक्कल को मौका मिला लेकिन वे भी टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। ऐसे में इस मैच में दोनों से टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

राजस्थान का मध्यक्रम- टीम के मध्यक्रम की बात करें तो संजू सैमसन, रियान पराग, करुण नायर जैसे बल्लेबाज हैं लेकिन संजू सैमसन को छोड़कर ये बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं। फिनिशर के तौर पर टीम में शिमरोन हेटमायर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और ये टीम के लिए अच्छी बात है।

राजस्थान की गेंदबाजी- ट्रेंड बोल्ट शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में माहिर हैं। उनका साथ देने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में टीम के पास अच्छा विकल्प है जो डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में डेब्यू करने वाले ओबेद मेकाय ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। टीम के पास गेंदबाजी में चहल के तौर पर प्रमुख हथियार है जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ एक ओवर में 4 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी।

राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन-

जोस बटलर, देवदत्त पाडिक्कल, संजू सैमसन(विकेटकीपर, कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, करुण नायर, आर अश्विन, ओबेद मैकाय, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

The post राजस्थान के इन खिलाड़ियों पर होगी टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी,बटलर और वार्नर की बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र appeared first on Ad Event Media.

]]>