बंगाल की खाड़ी में असानी तूफान का खतरा बढ़ा Archives - Ad Event Media

दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी,बंगाल की खाड़ी में असानी तूफान का खतरा बढ़ा
होली के तुरंत बाद ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मार्च का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ है और राजस्थान में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं साल का पहला चक्रवात असानी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह चक्रवात अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ेगा और 22 मार्च को बांग्लादेश-उत्तरी म्यांमार के तटों पर पहुंचेगा।

इसके मद्देनजर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के प्रशासन ने मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने मछुआरों को 22 मार्च तक समुद्र के पास न जाने की अपील की है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह प्रशासन ने फोरशोर सेक्टर (पोर्ट ब्लेयर और आसपास के द्वीपों के बीच की सेवाएं) में जहाजों की निर्धारित नौकायन को रद किया है और यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 03192-245555/232714 और टोल-फ्री नंबर – 1-800-345-2714 जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी। देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। आईएमडी के मुताबिक आज से देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में कमी के संकेत हैं।

इन राज्यों में लू की संभावना

उत्तर-पश्चिम भारत भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। राजस्थान के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को छू लिया है जबकि राजधानी दिल्ली का तापमान भी 36 डिग्री तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। लेकिन अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट के संकेत व्यक्त किए गए हैं।

राजस्थान, गुजरात, एमपी का मौसम

राजस्थान में गर्मी का हाल बहुत बुरा है। शनिवार को जैसलमेर, चुरू, बीकानेर, बाड़मेर और पिलानी सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी राजस्थान में आज भी गर्मी अपना असर दिखाएगा और कहीं-कहीं लू के थपेड़ें भी चलेंगे। वहीं 20 मार्च को पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में लू चलेंगी। हालांकि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण कल से लगभग पूरे भारत में गर्मी में कमी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। लेकिन अगले 3 दिनों तक विदर्भ के कुछ हिस्सों और अगले 4 दिनों तक पश्चिम मध्य प्रदेश में लू की आशंका व्यक्त की गई है।

इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 20 मार्च को वेस्टर्न हिमालयन क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके साथ ही कही-कहीं ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका है। दूसरी ओर केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, रॉयलसीमा में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।

असानी तूफान को लेकर अलर्ट जारी

आईएमडी ने कहा है कि मौजूदा निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्व-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. इसके 21 मार्च को चक्रवातीय तूफान में बदलने की प्रबल आशंका है जो 22 मार्च को उत्तर और उत्तर पूर्व की दिशाओं की ओर बढ़ेगा। अगर यह चक्रवात तूफान का रूप ले लेता है तो इसका नाम असानी होगा। नियमों के मुताबिक इस चक्रवातीय तूफान का असानी नाम श्रीलंका ने दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए मछुआरे को सलाह दी है कि अगले बुधवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग और आस पास के इलाके और अगले गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में मछली मारने के लिए न जाएं।

The post दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी,बंगाल की खाड़ी में असानी तूफान का खतरा बढ़ा appeared first on Ad Event Media.