फिर लगाई फांसी Archives - Ad Event Media

आगरा की महिला सिपाही ने वीडियो काल के बाद काटी हाथ की नस ,फिर लगाई फांसी,परिवार में मचा कोहराम
आगरा में फतेहाबाद की रहने वाली महिला सिपाही सरिता ने लखनऊ में खुदकुशी कर ली। वह पीजीआइ थाना क्षेत्र की कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी पर तैनात थी। वह किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। सरिता ने पहले किसी को वीडियो काल की थी। जिसके बाद उसने हाथ की नस काटी, फिर गले पर फंदा कस लिया।

सरिता फंदे पर लटकी मिली

रविवार को सरिता के ड्यूटी पर नहीं आने पर चौकी इंचार्ज ने उसे फोन किया, काल रिसीव नहीं हुई। सरिता के पड़ोस में महिला सिपाही सीनू भी रहती हैं। सीनू ने सरिता को आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद पीजीआइ पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिसकर्मी सरिता के घर पहुंचे।

संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा तो कमरे में सरिता फंदे पर लटकी मिली। दोस्त को फंदे पर लटका देख सीनू गश खाकर गिर गई।पीजीआइ थाने के इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि सरिता आगरा के कृष्णपुरा भरापुर, फतेहाबाद की रहने वाली थी। वह 2021 बैच की प्रशिक्षु महिला सिपाही थी। 11 जनवरी, 2022 को पीजीआइ थाने में उसकी तैनाती हुई थी।

ब्लेड से काटी थी नस

सरिता ने ब्लेड से हाथ की नस काटी थी। बताया गया कि सरिता की शादी तय हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी से वापस लौटी थी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सरिता के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिवारजन लखनऊ आ रहे हैं। पुलिस ने सरिता का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। सरिता ने आखिरी बार किसे वीडियो काल की थी, इसकी छानबीन की जा रही है।

महिला सिपाही ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। परिवारजन की तहरीर के आधार पर पुलिस एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

बेटी के खुदकुशी की खबर से घर में मचा कोहराम

रविवार को सरिता के खुदकुशी करने की खबर घर पहुंची ताे कोहराम मच गया। स्वजन लखनऊ रवाना हाे गए। परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि सरिता के पिता सुरेश चंद शिक्षक हैं। जबकि मां लक्ष्मी देवी आंगनबाडी कार्यकत्री हैं। वह दो भाई और दाे बहनों में छोटी थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

The post आगरा की महिला सिपाही ने वीडियो काल के बाद काटी हाथ की नस ,फिर लगाई फांसी,परिवार में मचा कोहराम  appeared first on Ad Event Media.