फरवरी में रिलीज़ होंगी इतनी वेब सीरीज़ और फ़िल्में Archives - Ad Event Media

फरवरी में रिलीज़ होंगी इतनी वेब सीरीज़ और फ़िल्में, देखिए पूरी लिस्ट
साल के दूसरे महीने में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई दिलचस्प वेब सीरीज़ और फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं। इनमें रोमांस, एक्शन, सस्पेंस, थ्रिलर और देशभक्ति जैसे तमाम रंग देखने को मिलेंगे। यहां पेश है फरवरी में रिलीज़ होने वाली प्रमुख वेब सीरीज़ और फ़िल्मों की लिस्ट-

4 फरवरी को ज़ी5 पर ओरिजिनल फ़िल्म लाहौर कॉन्फिडेंशियल रिलीज़ होगी, जो एक स्पाई लव स्टोरी है। इस फ़िल्म में ऋचा चड्ढा, करिश्मा तन्ना और अरुणोदय सिंह मुख्य किरदारों में हैं। लाहौर कॉन्फिडेंशियल की कहानी दो मुल्कों के स्पाई एजेंटों के प्रेम और फ़र्ज़ पर कुर्बान होने की कहानी है।

5 फरवरी को ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर एलएसडी- लव स्कैंडल एंड डॉक्टर्स वेब सीरीज़ आएगी ओटीटी की दुनिया में यह पहला मेडिकल थ्रिलर बताया जा रहा है। इसकी कहानी डॉक्टर्स और उनके इर्द-गिर्द होने वाली रोमांचक घटनाओं पर आधारित होगी। एलएसडी में राहुल देव डॉ. राणा नाम का रोल निभा रहे हैं, जो एक भला और संवेदनशील शख़्स है और जिसकी सबसे फ़िक्र उसकी अपनी विरासत है। सिद्धार्थ मेनन विक के किरदार में हैं। इनके अलावा पुनीत जे पाठक, आयुष श्रीवास्तव, अष्मिता जग्गी, ईशान खन्ना, सृष्टि रिंदानी, तान्या सचदेव और पुलकित मकोल नज़र आएंगे।

12 फरवरी को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव टेलीकास्ट वेब सीरीज़ स्ट्रीम होगी। यह हॉरर सीरीज़ है, जिसमें काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं। एक घर में टीवी क्रू कलाकारों को भूत बनाकर भेजता है। उनका इरादा प्रतिक्रियाओं का लाइव टेलीकास्ट करने का होता है, मगर गड़बड़ तब हो जाती है, जब असली भूत आ जाता है। इस सीरीज़ को वेंकट प्रभु ने लिखा और निर्देशित किया है। काजल का यह डिजिटल डेब्यू है।

12 फरवरी को अमेज़न प्राइम पर बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ द फैमिली मैन का दूसरा सीज़न आने वाला है। हालांकि, ख़बरें यह भी आ रही हैं कि तांडव को लेकर चल रहे विवाद के मद्देनज़र इसे फ़िलहाल होल्ड किया जा सकता है, लेकिन अभी इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। राज एंड डीके निर्देशित इस स्पाई सीरीज़ में मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी मुख्य किरदारों में हैं।

14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर ज़ी5 पर एक्सक्लूसिव सीरीज़ क्रैश रिलीज़ होगी। यह चार भाई-बहनों की कहानी है, जो एक हादसे के बाद मिलते हैं। अनुष्का सेन, अदिति शर्मा और रोहन मेहरा मुख्य किरदारों में हैं। सीरीज़ का निर्माण एकता कपूर ने किया है।

20 फरवरी को ज़ी5 पर देव डीडी शो का दूसरा सीज़न आएगा।

26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर परिणीति चोपड़ा की द गर्ल ऑन द ट्रेन फ़िल्म रिलीज़ होगी।

द गर्ल ऑन द ट्रेन मिस्ट्री-थ्रिलर फ़िल्म है। यह इसी नाम से आई हॉलीवुड फ़िल्म का रीमेक है, जिसमें एमिली ब्लंट ने लीड रोल निभाया था। हॉलीवुड फ़िल्म 2015 में इसी नाम से आये पॉला हॉकिंस के नॉवल का अडेप्टेशन है। फ़िल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है। रिभु नेटफ्लिक्स के लिए बार्ड ऑफ़ ब्लड नाम से सीरीज़ निर्देशित कर चुके हैं, जिसमें इमरान हाशमी ने लीड रोल निभाया था। इस सीरीज़ का निर्माण शाह रुख़ ख़ान ने किया था। द गर्ल ऑन द ट्रेन में परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हरी अहम भूमिकाओं में दिखेंगी।

26 फरवरी को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 1962- द वॉर इन द हिल्स वेब सीरीज़ रिलीज़ होगी। 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित इस फ़िल्म मेंं अभय देओल और सुमीत व्यास मुख्य किरदारों में हैं।

26 फरवरी को ज़ी5 पर जमाई 2.0 शो का दूसरा सीज़न रिलीज़ होगा। इस शो में रवि दुबे और निया शर्मा ने मुख्य किरदार निभाये हैं।

The post फरवरी में रिलीज़ होंगी इतनी वेब सीरीज़ और फ़िल्में, देखिए पूरी लिस्ट appeared first on Ad Event Media.