पढ़े पूरी खबर Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/पढ़े-पूरी-खबर/ Know the world Tue, 29 Mar 2022 09:34:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png पढ़े पूरी खबर Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/पढ़े-पूरी-खबर/ 32 32 नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए आज से खुली करेक्शन विंडो,पढ़े पूरी खबर    https://adeventmedia.com/%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ab%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae/ Tue, 29 Mar 2022 09:34:10 +0000 https://adeventmedia.com/?p=59285 नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए आज से करेक्शन विंडो खुल जाएगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार बदलाव कर सकते हैं।  संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एसजीपीजीआई), लखनऊ में 450 से अधिक पदों के लिए आज हो रहे हैं आवेदन। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission, UPPSC) ने

The post नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए आज से खुली करेक्शन विंडो,पढ़े पूरी खबर    appeared first on Ad Event Media.

]]>
नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए आज से करेक्शन विंडो खुल जाएगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार बदलाव कर सकते हैं। 

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एसजीपीजीआई), लखनऊ में 450 से अधिक पदों के लिए आज हो रहे हैं आवेदन। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission, UPPSC) ने रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (Range Forest Officer, RFO) और कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (Conservator of Forest, ACF) के पदों पर भर्ती के लिए हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट @uppsc.up.nic.in पर रिलीज किया है।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा 93 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड ( Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited, IFFCO) ने AGT, ट्रेनी, लीगल ट्रेनी सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। 

सरकारी नौकरी भर्ती की तैयारी कर रहे या परीक्षाओं में सम्मिलित हुए एवं नतीजों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज, 29 मार्च 2022 की तारीख महत्वपूर्ण हो सकती है। एक तरफ जहां गुजरात पंचायत सेलेक्शन बोर्ड द्वारा 1700 से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजों की तारीख को लेकर अपडेट आज जारी किया जा सकता है। इसी प्रकार, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर भी आधिकारिक घोषणा आज संभव है।

एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए आज से खुलेगी विंडो

 एनबीई ने नीजी पीजी फॉर्म में 26 से 30 अप्रैल 2022 तक अंतिम सुधार करने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थी गलत तस्वीरें या दस्तावेजों को सुधार सकते हैं।

The post नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए आज से खुली करेक्शन विंडो,पढ़े पूरी खबर    appeared first on Ad Event Media.

]]>
आइसीसी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के दो अहम नियमों में किया बड़ा बदलाव,पढ़े पूरी खबर https://adeventmedia.com/%e0%a4%86%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a5%8020-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8d/ Fri, 07 Jan 2022 06:49:37 +0000 https://adeventmedia.com/?p=52684 इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की प्लेइंग कंडीशंस में दो अहम बदलाव किए हैं। आइसीसी क्रिकेट कमेटी के सुझावों के आधार पर टी20 क्रिकेट की प्लेइंग कंडीशंस में बदलाव किया गया है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (पुरुष और महिला दोनों) में दो अहम बदलाव स्लो ओवर रेट और ड्रिंक्स ब्रेक को लेकर

The post आइसीसी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के दो अहम नियमों में किया बड़ा बदलाव,पढ़े पूरी खबर appeared first on Ad Event Media.

]]>
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की प्लेइंग कंडीशंस में दो अहम बदलाव किए हैं। आइसीसी क्रिकेट कमेटी के सुझावों के आधार पर टी20 क्रिकेट की प्लेइंग कंडीशंस में बदलाव किया गया है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (पुरुष और महिला दोनों) में दो अहम बदलाव स्लो ओवर रेट और ड्रिंक्स ब्रेक को लेकर हुए हैं। हालांकि, एक बदलाव द्विपक्षीय सीरीज के आधार पर है।

दरअसल, जनवरी 2022 से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की नई प्लेइंग कंडीशंस लागू होंगी, जिसमें अगर तय समय पर आखिरी ओवर की पहली गेंद नहीं फेंकी जाती है तो फिर तीस गज के दायरे के बाहर एक खिलाड़ी कम होगा। अगर तय समय पर कोई टीम सिर्फ 18 ओवर फेंकती है तो आखिरी के दो ओवर 30 गज के दायरे से पांच नहीं, बल्कि चार ही खिलाड़ी बाहर रह सकेंगे। अगर सीमित समय में आखिरी ओवर की पहली गेंद भी फेंकी जाती है तो फिर ये किसी भी प्रकार की परेशानी गेंदबाजी वाली टीम को नहीं होगी।

आइसीसी क्रिकेट कमेटी ने दूसरा नियम ड्रिंक्स ब्रेक लेकर बनाया है। टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी के दौरान ढाई मिनट का ब्रेक लिया जा सकता है। हालांकि, द्विपक्षीय सीरीजों पर इसका निर्धारण करना दोनों टीमों की सहमति पर सीरीज से पहले किया जाना चाहिए। खेल की गति को बनाए रखने के लिए ये नियम लागू किए जा रहे हैं। इसी तरह की प्लेइंग कंडीशंस इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी द्वारा द हंड्रेड लीग में रखी गई थीं।

आइसीसी के ये नए नियम 16 जनवरी को जमैका के सबीना पार्क में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच होने वाले एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच से लागू होंगे। वहीं, महिला क्रिकेट में 18 जनवरी से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचुरियन में शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज इन नियमों के तहत पहली सीरीज होगी।

The post आइसीसी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के दो अहम नियमों में किया बड़ा बदलाव,पढ़े पूरी खबर appeared first on Ad Event Media.

]]>
महाराष्ट्र में नीट काउंसलिंग 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से,पढ़े पूरी खबर https://adeventmedia.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%b8/ Thu, 30 Dec 2021 05:50:15 +0000 https://adeventmedia.com/?p=52018 भले ही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों में ऑल इंडिया कोटे की सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2021 प्रक्रिया शुरू किए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में लंबित एक मामले पर फैसले का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन विभिन्न राज्यों की काउंसलिंग बॉडी द्वारा स्टेट कोटा सीटों के लिए

The post महाराष्ट्र में नीट काउंसलिंग 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से,पढ़े पूरी खबर appeared first on Ad Event Media.

]]>
भले ही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों में ऑल इंडिया कोटे की सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2021 प्रक्रिया शुरू किए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में लंबित एक मामले पर फैसले का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन विभिन्न राज्यों की काउंसलिंग बॉडी द्वारा स्टेट कोटा सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र राज्य के मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में संचालित विभिन्न बैचलर डिग्री कोर्सेस में स्टेट कोटा सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी 2021 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 30 दिसंबर 2021 से शुरू किए जा रहे हैं। इन कोर्सेस में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीपीटीएच, बीओटीएच, बीएसएलपी, बी(पीएण्डओ) और बीएससी (नर्सिंग) शामिल हैं।

राज्य स्टेट कॉमन एंट्रेंस सेल द्वारा महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 2021 के लिए इंफॉर्मेशन बुलेटिन पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसके अनुसार जिन उम्मीदवारों को स्टेट कोटा सीटों के लिए नीट यूजी 2021 के आधार पर सफल घोषित किया गया है, वे 5 जनवरी 2022 तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद, स्टेट सीईटी सेल द्वारा उम्मीदवारों के विवरणों की स्क्रूटिनी के बाद दाखिले की प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

ऐसे करें महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन

महाराष्ट्र राज्य कोटे के तहत सरकारी कॉलेजों की 85% सीटों और राज्य के निजी मेडिकल कॉलेजों में 100% सीटों पर प्रवेश के लिए राज्य नीट यूजी काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 2021 के लिए पंजीकरण करना होगा। वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऐसा कर सकते हैं –

  • स्टेप 1 – सीईटी सेल की ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • स्टेप 2 – होमपेज पर “नीट-यूजी 2021” पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3 – स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • स्टेप 4 – पंजीकरण पर क्लिक करें और आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ने से पहले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • स्टेप 5 – आवेदन पत्र में सभी प्रविष्टियां भरें। साथ ही उनसे सहमत होने से पहले “उम्मीदवार द्वारा घोषणा” के तहत दी गई शर्तों को भी पढ़ें।
  • स्टेप 6 – आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • स्टेप 7 – फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंटआउट लें।

महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 2021 के लिए जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 2021 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय, उम्मीदवारों को निर्धारित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके अलावा, उन्हें NEET-UG महाराष्ट्र काउंसलिंग के लिए जाते समय भी इसे ले जाना होगा। ये डॉक्यूमेंट्स निम्नलिखित हैं –

  • नीट 2021 का एडमिट कार्ड
  • नीट ऑनलाइन आवेदन पत्र की कॉपी
  • नीट की अंकतालिका
  • उम्मीदवार का राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र
  • एचएससी (कक्षा 12) अंक पत्र और प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण के लिए एसएससी (कक्षा 10) प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

साथ ही, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र और अधिवास प्रमाण पत्र सहित सम्बन्धित डॉक्यूमेंट्स भी जमा करने होंगे।

The post महाराष्ट्र में नीट काउंसलिंग 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से,पढ़े पूरी खबर appeared first on Ad Event Media.

]]>
कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान के खतरे को लेकर भारत-नेपाल बार्डर पर अब नए आदेश जारी,पढ़े पूरी खबर https://adeventmedia.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%93%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%95/ Mon, 20 Dec 2021 06:23:21 +0000 https://adeventmedia.com/?p=51213 कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान का खतरा भारत में तेजी से बढ़ रहा है। इसको लेकर भारत-नेपाल बार्डर पर अब नए आदेश जारी किए गए हैं। रविवार को शारदा बैराज के रास्ते बाइक से भारत आ रहे तीन नेपाली नागरिकों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। जिससे बाद उन्हें भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं

The post कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान के खतरे को लेकर भारत-नेपाल बार्डर पर अब नए आदेश जारी,पढ़े पूरी खबर appeared first on Ad Event Media.

]]>
कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान का खतरा भारत में तेजी से बढ़ रहा है। इसको लेकर भारत-नेपाल बार्डर पर अब नए आदेश जारी किए गए हैं। रविवार को शारदा बैराज के रास्ते बाइक से भारत आ रहे तीन नेपाली नागरिकों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। जिससे बाद उन्हें भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं अब भारत-नेपाल मैत्री बसों में नेपाल की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया है। भारत की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए आरटीपीसीआर रिपोर्ट ला रहे नेपाली यात्रियों का रैंडम टेस्ट किया जा रहा है।

नेपाल के महेंद्र नगर और दिल्ली-देहरादून के बीच मैत्री बस सेवा का संचालन जारी है। इन बसों में रोजाना औसतन 450 से 500 के करीब यात्री आवागमन कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान मैत्री बसों में सफर कर रहे कई यात्री कोरोना पाजिटिव पाए जा चुके हैं। शारदा बैराज के रास्ते पैदल अथवा दोपहिया वाहनों में बनबसा आने वाले कई नेपाली नागरिक भी पाजिटिव मिले हैं। जिसके बाद भारतीय प्रशासन ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं।

अब मैत्री बसों में नेपाल से आ रहे यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ में लाना जरूरी कर दिया गया है। डा. दानिश ने बताया कि शनिवार की शाम नेपाल से आने वाली मैत्री बसों में कोई भी यात्री पाजिटिव नहीं मिला। रविवार को हुई जांच में भारत की ओर आ रहे तीन नेपाली नागरिक पाजिटिव पाए गए हैं। इस सभी को वापस नेपाल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि शाम छह बजे बाद नेपाल से चलने वाली मैत्री बसों में आ रहे सभी यात्रियों की जांच की जा रही है। इधर टनकपुर प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रैंडम जांच की जा रही

एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि मैत्री बसों में नेपाल से आ रहे यात्रियों को आरटीसीआर रिपोर्ट साथ में लाने के लिए कहा गया है। इस संबंध में बैराज पर तैनात भारतीय स्वास्थ्य विभाग की टीम हर यात्री की रैंडम जांच भी कर रही है। बिना जांच के बैराज के रास्ते आने वाले नेपाली नागरिकों को बनबसा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

The post कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान के खतरे को लेकर भारत-नेपाल बार्डर पर अब नए आदेश जारी,पढ़े पूरी खबर appeared first on Ad Event Media.

]]>
आज होनी वाली सीटीईटी परीक्षा तकनीकी कारणों से स्थगित,नई तारीख जल्द,पढ़े पूरी खबर https://adeventmedia.com/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%88%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95/ Fri, 17 Dec 2021 08:59:41 +0000 https://adeventmedia.com/?p=50990 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीसीएई) ने आज यानि 17 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2021 को स्थगित कर दिया है। बोर्ड द्वारा वीरवार, 16 दिसंबर 2021 को जारी नोटिस के अनुसार आज के दिन की सीटीईटी 2021 को तकनीकी कारणों के चलते स्थगित किया गया है। इसी कारण

The post आज होनी वाली सीटीईटी परीक्षा तकनीकी कारणों से स्थगित,नई तारीख जल्द,पढ़े पूरी खबर appeared first on Ad Event Media.

]]>
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीसीएई) ने आज यानि 17 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2021 को स्थगित कर दिया है। बोर्ड द्वारा वीरवार, 16 दिसंबर 2021 को जारी नोटिस के अनुसार आज के दिन की सीटीईटी 2021 को तकनीकी कारणों के चलते स्थगित किया गया है। इसी कारण से कल की तारीख यानि 16 दिसंबर को प्रस्तावित दो पालियों में सीटीईटी परीक्षा की दूसरी पाली का भी आयोजन नहीं किया जा सका था।

सीबीएसई ने अपने नोटिस में जानकारी साझा करते हुए बताया कि सीटीईटी 2021 परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित करने की जिम्मेदारी सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस लिमिटेड को दी गयी है। कंपनी द्वारा पहली पाली के पेपर का सफलतापूर्वक आयोजन के बाद दूसरी पाली तकनीकी समस्या की जानकारी बोर्ड की दी गयी। इसके बाद, सीबीएसई ने इन तीन पालियों की परीक्षाओ को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की।

नई तारीख की घोषणा जल्द

सीबीएसई ने अपने नोटिस में कहा कि जिन उम्मीदवारों को पहले दिन यानि 16 दिसंबर की दूसरी पाली में और जिन उम्मीदवारों को आज 17 दिसंबर की दोनो पालियों में परीक्षाएं देनी थी, उनके लिए नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। ऐसे में ये उम्मीदवार अपनी परीक्षा की नई तारीख के लिए परीक्षा पोर्टल, ctet.nic.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

20 दिसंबर की परीक्षा नहीं होगी प्रभावि

हालांकि, सीबीएसई ने अपने नोटिस कहा है कि आगे की सीटीईटी 2021 की आगे की तारीखों पर प्रस्तावित परीक्षाओं पर इस तकनीकी समस्या का असर नहीं होगा। इस क्रम में बोर्ड 20 दिसंबर 2021 और आगे की तारीखों की परीक्षाओं के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किये जाने की घोषणा नोटिस के माध्यम से की है।

The post आज होनी वाली सीटीईटी परीक्षा तकनीकी कारणों से स्थगित,नई तारीख जल्द,पढ़े पूरी खबर appeared first on Ad Event Media.

]]>