प्रधानमंत्री Archives - Ad Event Media

कांग्रेस हमारे देश के आजाद होने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी
हमारे देश के आजाद होने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी द्वारा अपनी अंतरिम सरकार में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी को कानून मंत्री बनाया गया। 29अगस्त 1947 देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू जी द्वारा डा. अम्बेडकर जी को संविधान ड्राफ्रटिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया, जिसके फलस्वरूप देश के संविधान की रचना हुई, यह दलित समाज के लिए गर्व की बात थी, 29अगस्त को हर साल की तरह प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग बाबा साहब को कांग्रेस द्वारा दिये गये इस सम्मान के लिए अनुशासन का पालन करते हुए स्वाभिमान यात्रा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जीपीओ पर बाबा साहब की मूर्ति पर मार्ल्यापण करने जा रहे थे।  अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलेक प्रसाद जी एवं कार्यकारी अध्यक्ष मध्य जोन श्री तनुज पुनिया जी अपने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सड़क पर ही पुलिस द्वारा बल पूर्वक रोका गया।
स्वाभिमान यात्रा संवैधानिक अधिकारों के तहत अनुशासन का पालन करते हुए निकाली  जा रही थी, अलोकतांत्रिक तरीके से रोका जाना लोकतंत्र के मूल्यों का हनन है, जो आज योगी जी की पुलिस द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी अहंकार में चूर अपनी दमनकारी नीतियों के तहत इस प्रकार के कार्य कर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते है। जिससे उनका दलित विरोध चेहरा उजागर हो चुका है।
देश के हर नागरिक को बाबा साहब के सम्मान में मार्ल्यापण करने का अधिकार है चाहे वह देश का प्रथम नागरिक हो या देश का आम नागरिक। मगर येगी जी अपनी क्षदम और कुनीति के तहत संविधान में दिये गये अधिकारों का उलंघन कर संविधान पर लगातार प्रहार कर रहे है। यूपी की भाजपा सरकार बाबा साहब के प्रेम में आडम्बर और दिखावा कर पलक पावड़े विछाने को आतुर है और सिर्फ दलित समाज को वोट बैंक की खातिर लुभाने का कार्य कर रही है, परन्तु आज दलित समाज जागरूक हो गया है और जानता है सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही दलितों की हितैसी और दलितों के सम्मान में, तथा उनके अधिकारों को दिलाने के लिए सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दलित समाज पर हो रहे उत्पीड़न, अत्याचार तथा महिलाओं पर लगातार हो रहे बलात्कार और हत्याओं पर मौन और शांत बैठें है।
संविधान निर्माता बाबा साहब को कांग्रेस द्वारा दिये गये सम्मान पर मार्ल्यापण करने जा रहे कांग्रेसजनों को रोकने के बजाय दलित समाज पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न और बलात्कार और हत्याओं की घटनाओं को रोकने की आवश्यकता है। किसानों और बेरोजगारों पर बर्बरता पूर्वक लाठी बरसाना रोकें, आज भाजपा का चाल, चरित्र चेहरा उजागर हो चुका है, भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है अब यह पूरी तरह दोहरी मानसिकता से ग्रस्त हो चुके है।
कार्यक्रम में प्रमुखरूप से सिद्धिश्री, सरलेश रावत, विषम सिंह, मुरली मनोहर, प्रदीप कन्नौजिया, सुशील बालमिकि, अनुराग बालमिकि, हरिओम कटेरिया, विजय बहादुर, सीमा भारती, रामशरन वर्मा, सुशीला सोनकर, सूरज पासी, रामपाल, नरेन्द्र गौतम, संतोष रावत, सोनू बुंदेला, विनित वर्धन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post कांग्रेस  हमारे देश के आजाद होने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी appeared first on Ad Event Media.

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की 77वीं जयन्ती पूरे प्रदेश में मनाई गई
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की 77वीं जयन्ती के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। राजधानी लखनऊ में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री धीरज गुर्जर जी एवं श्री सचिन नायक जी मौजूद रहें। अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री धीरज गुर्जर जी ने कालीदास मार्ग स्थित राजीव जी की प्रतिमा एवं माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी चौराहे पर राजीव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए श्री गुर्जर जी ने कहा कि आज हम जिस महान नेता के जयन्ती पर स्मरण कर रहे है उन्होंने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने आपको बलिदान किया। इसके पहले एक दशक से कम समय में उन्होंने भारतीय राजनीति की सशक्तीकरण के लिए और समाज के उन्नयन के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किये। एक तरफ जहां उन्होने सूचना क्रान्ति और प्रोधोगिकी के माध्यम से भारत को दुनिया से प्रतिस्पर्धा करने लायक बनाया वहीं लाईसेन्स राज खतम करके सुदृढ़ आर्थिक उदारीकरण की शुरुवात की। उच्च शिक्षा के विकास के साथ-साथ वंचित और शोषित वर्ग के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके इसके लिए पूरे देश में नवोदय विधालय की श्रंृखला बनाई। महिला सशक्तीकरण में उनके प्रयास का नतीजा था कि आज 14 लाख महिलायें स्थानीय निकाय और पंचायतों में निर्वाचित पदों पर काम कर रही है। उनके द्वारा देश में लाई गयी सूचना क्रांति जिसमें डेढ़ करोड़ पी0सी0ओ0 की स्थापना हुई, जिसमें सीधे करोड़ों लोगों को रोजगार मिला था। 18 वर्ष का मताधिकार राजीव जी की ही देन है। यह वह भूमिकायें है जो राजीव जी को देश के महानतम नेताओं में शुमार करती है। हमें गर्व है कि हम ऐसे नेतृत्व में काम कर रहे है जिनकी देश बनाने की महान परम्परा है। उन्होनें मौजूदा राजनैतिक परिस्थितियों पर कहा की कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी दृढ़ता के साथ अपने विचारों को रखना होगा। लोग राष्ट्रवाद के नारे लगाते है वोट के लिए लेकिन हमारी पार्टी की पूरी श्रंृखला नें इस राष्ट्र को बनाने व मजबूत करने में अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत और भरोसे के साथ सरकार की झूठी राजनीति का विरोध करना है।
संगोष्ठी में मुख्य रुप से पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला जी, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी जी, श्री आंेकार नाथ जी, श्री अशोक सिंह जी, श्री सचिन रावत जी, श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह जी, श्री मुकेश सिंह चौहान जी, श्री बृजेश सिंह जी, श्री मो0 नासिर जी, श्री सुशील तिवारी सोनू पंडित जी, श्रीमती वंदना सिंह जी, श्रीमती शीला मिश्रा जी, श्री तनुज तिवारी, श्री अंकित सक्सेना, श्री के0के0 शुक्ला, श्री रमेश मिश्रा, श्री राजेन्द्र पाण्डे, श्री सच्चिदानन्द नाथ आदि सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

The post भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की 77वीं जयन्ती पूरे प्रदेश में मनाई गई appeared first on Ad Event Media.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में उत्तर प्रदेश से सम्मिलित हुए नए मंत्रियों की द्वारा जनता का आशीर्वाद लेने के लिए शुरू की गई ‘जन आशीर्वाद यात्रा‘ आज दूसरे दिन भी जारी रही। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चैधरी ने मंगलवार को बस्ती व सिद्धार्थनगर, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर ने रायबरेली व बाराबंकी, सहकारिता एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्रालय के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने आगरा, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री अजय मिश्र टेनी ने लखमीपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता का आशीर्वाद लिया। वहीं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने आज जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारम्भ ललितपुर मंे जनता के आशीर्वाद के साथ किया।
प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है और आमजनमानस द्वारा जगह जगह पर यात्रा का स्वागत व अभिनंदन किया जा रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चैधरी ने दूसरे दिन अपनी जन आशीर्वाद यात्रा को बस्ती के लाल बहादुर शास्त्री चैक से पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू की, इसके बाद उनकी  जन आशीर्वाद यात्रा बस्ती के जिनवा चैराहा, सोनहा बस्ती, भानपुर, ननखोरिया से होते हुए बस्ती के दुबौली चैराहा पहुंचा जहां जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चैधरी ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जगह जगह हो रही स्वागत सभाओं में उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों व उपलब्धियांें की चर्चा की। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ जनकल्याणकारी कार्य किये। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग के हित के लिए कृत सकल्पित होकर कार्य कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब किसान, युवाओं महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर ने जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन की शुरूआत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रान्तिकारी मदन लाल ढींगरा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए की। श्री कौशल किशोर का जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आमजन के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रायबरेली के मौरावां, बछरावां नगर पंचायत, गुढ़ा, बाराबंकी के पोखरा चीनी मिल, हैदरगढ़ की राष्ट्रीय इण्टर कालेज सहित कई जगहों पर फूल मालाओं तथा पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया।
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर ने  जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोरोना महामारी के दौरान पूरी संवेदनशीलता के साथ देश व प्रदेश की जनता के लिए काम किए गए। देश व प्रदेश का कोई गरीब भूखा न सोए इसके लिए प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना के तहत करोड़ो परिवारों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि हर खेत को पानी, हर किसान की खुशहाली के लिए कार्य हो रहा है। किसान सम्मान निधि देने का काम भी आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हुआ। जनधन योजना के तहत गरीब जनता के खाते खुलवाए गए। आज डीबीटी के माध्यम से सरकार सीधे गरीब के खाते में आर्थिक मदद पहुंचा रही है। आज भ्रष्टाचारियों एवं बिचैलियों की दुकाने बंद हो चुकी है। उन्होने कहा कि गरीबों एवं वंचितों को समर्पित जनकल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास,निःशुल्क बिजली कनेक्शन जैसी  कई योजनाओं ने गरीब परिवार को राहत पहुंचाई है। जिसके बदले आज जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने कहा अब यूपी में भ्रष्टाचार ,भाई-भतीजावाद,परिवारवाद,तुष्टिकरण एवं गुंडाराज हासिये पर है। योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा उत्तर प्रदेश में विकासवाद की लहर चल रही हैं।जबरन धर्मांतरण कराने वालों पर नकेल कसी जा रही है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने आज दूसरे दिन जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत एकात्ममानववाद के प्रणेता श्रद्धेय प.दीन दयाल उपाध्याय जी के धाम में उनकी तपस्या की माटी की रज स्पर्श कर की। इसके बाद उनकी यात्रा बलदेव विधानसभा के गांव, कुरकंदा से होते हुए सींगना गांव, सिकन्दारा सहित आगरा जिले के कई अन्य स्थानों से होकर गुजरी जहां जनमानस का आशीर्वाद पुष्प वर्षा के उन्हें मिला। जन आशीर्वाद यात्रा में उमडे़ विशाल जन समुदाय व पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान है और वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक अपने परिश्रम से पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही हैं। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री अजय मिश्र टेनी का लखीमपुर खीरी की सीमा में प्रवेश करते ही अभूतपूर्व स्वागत हुआ। जगह-जगह फूल मालाओं तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिले के तमाम नेताओं ने व जिला पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया सिख संगत ने उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित किया समाज के विभिन्न वर्गों ने भी उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिएं राष्ट्र प्रथम है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास तीव्र गति से हो रहा है और नए भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी काम कर रहे है। जिसकी प्रतीक्षा देशवासियों को लम्बे अरसे से था। उन्होंने कहा कि भाजपा एकलौता राजनीतिक दल है जो जो समाज के हर तबके की चिन्ता करते हुए सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए जनकल्याणकारी कार्य कर रही है।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारम्भ ललितपुर मंे जनता के आशीर्वाद के साथ किया। जन आशीर्वाद यात्रा ललितपुर में तुवन मंदिर प्रांगण से प्रारंभ जन आशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस के बीच पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किए जा रहे कामों की जानकारी देना और आम जनमानस से आशीर्वाद प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड सबसे पिछड़ा क्षेत्र माना जाता रहा है। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद आज बुन्देलखण्ड क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। बुन्देलखण्ड की हर समस्याओं का समाधान केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं व नीतियों के माध्यम से हो रहा है। उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकार की कल्याणकारी नीतियां और दूरदर्शी सोच के कारण आज भारत तेजी से विकास के पथ पर अग्र्रसर है।

The post प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में appeared first on Ad Event Media.

विजय दिवस: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री समेत कई नेताओं ने शहीदों को किया नमन
नई दिल्ली: आज करगिल विजय दिवस है। आज ही के दिन करगिल की पहाड़ियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार भगाया गया था। भारत के सैनिकों के शौर्य को याद करने के लिए आज देश के तमाम हिस्सों में उत्सव मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री समेत तमाम नेताओं ने शहीदों को नमन किया।

तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने दिल्ली के व़ॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षाराज्यमंत्री अजय भट्ट ने दिल्ली के वॉर मेमोरियल में शहीदों को नमन किया तो वहीं करगिल के वॉर मेमोरियल में सैन्य अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने करगिल विजय दिवस 2021 के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार और सीआईएससी वाइस एडमिरल अतुल जैन ने कारगिल विजय दिवस 2021 के अवसर पर दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

The post विजय दिवस: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री समेत कई नेताओं ने शहीदों को किया नमन appeared first on Ad Event Media.