प्रदेश के 75 Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/प्रदेश-के-75/ Know the world Sat, 21 Aug 2021 07:39:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png प्रदेश के 75 Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/प्रदेश-के-75/ 32 32 प्रदेश के 75 जनपदों में कांग्रेस का ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’ https://adeventmedia.com/congresss-jai-bharat-mahasampark-abhiyan-in-75-districts-of-the-state/ Sat, 21 Aug 2021 07:39:30 +0000 https://adeventmedia.com/?p=41497 देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर उतर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’’ आज दूसरे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर गांवों में पहंुचे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को आज दूसरे दिन भी प्रदेश की जनता से अपार स्नेह और समर्थन मिल। प्रदेश कांग्रेस

The post प्रदेश के 75 जनपदों में कांग्रेस का ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’ appeared first on Ad Event Media.

]]>
देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर उतर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’’ आज दूसरे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर गांवों में पहंुचे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को आज दूसरे दिन भी प्रदेश की जनता से अपार स्नेह और समर्थन मिल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’’ में आज दूसरे दिन कांग्रेसजनों ने गांवों/वार्डों में प्रातः प्रभात फेरी निकाली व श्रमदान किया। उसके बाद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की जयन्ती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया एवं संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राजीव गांधी जी के भारत को सूचना क्रांति एवं प्रोधोगिकी में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल करने के दूरदर्शी सोच को लोगों को बताया।
इस अभियान के क्रम में प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू-विधायक ने जनपद-गोरखपुर के खोराबार ब्लाक के ग्राम पंचायत-लालपुर टीकर में आज दूसरे दिन प्रातः प्रभात फेरी की एवं प्राथमिक विधालय में श्रमदान किया और उसके बाद राजीव गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर उन्होंने राजीव जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात गांवों की आशा बहू, रसोईयां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सफाईकर्मी, मजदूर, वकील, डाक्टर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगो को संविधान की शपथ दिलायी एवं  मेरा गांव मेरा देश संवाद में सम्बोधित करते हुए मा0 प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि राजीव का देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना, जियो और जीने दो, पंचायती राज संस्थाओं में भागीदारी देकर गांवों के विकास का रास्ता खोलना, नवोदय विधालय खोलकर गरीबों के बच्चों को उच्चतर शिक्षा देने का मार्ग खोलना आदि साकार हुआ। उनका सबसे बड़ा सपना था कि देश में जन-जन की बात सुनी जाये उसके लिए वो सदैव प्रयासरत रहंे। जब आज लोकतंत्र के भविष्य पर खतरा है, मंहगाई और बेरोजगारी निरन्तर बढ़ रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर निरन्तर हमले हो रहे है ऐसे में राजीव गांधी जी की प्रासंगिता बढ़ जाती है। उन्होनंे कहा कि सबको कांग्रेस की इस बलिदानी परम्परा के साथ जुड़ना होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उज्जवला गैस योजना का सरकार जो ढिंढोरा पीट रही है, गांवों में रोड नाली का जो सरकार बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाकर प्रचार प्रसार कर रही है, उसकी आज मुख्यमंत्री के गृह जनपद में पोल खुल गई है। गोरखपुर की जनता आज स्वयं वहां सरकार द्वारा किये गये झूठे दावों की सच्चाई बता रही है। गोरखपुर की जनता में काफी आक्रोश है।
पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी जी एवं उ0प्र0 कंाग्रेस विधान मंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा जी ने जनपद प्रतापगढ़ के विधानसभा संग्रामगढ़ की ग्राम पंचायत-ददुआ, गाजन, रायपुर तिवाई में प्रातः प्रभात फेरी कर राजीव गांधी जी की जयन्ती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की एवं वहां वरिष्ठ लोगो का सम्मानित किया एवं लोगों को संविधान की शपथ दिलाई। राजीव जी द्वारा भारत को सूचना क्रांति के क्षेत्र में अग्रणी देश बनाने में उनके योगदान को बताया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य आज ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’’ के दूसरे दिन जनपद बांदा के बबीना ब्लाक की न्याय पंचायत के खैलार एवं सिमरावारी ग्राम पंचायतों में शामिल हुए। जहां वह प्रातः प्रभात फेरी में शामिल हुए एवं प्रधान खैलार प्रियंक के निवास पर आयोजित गोष्ठी में स्व0 राजीव गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं कहा कि भारत के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन/पूर्वमंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जनपद आज जय भारत महासम्पर्क अभियान की शुरुआत बांदा जनपद के कुरइही में प्रभात फेरी निकालकर की। उन्होनें आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयन्ती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की एवं लोगो को संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में श्री सिद्दीकी जी नें राजीव जी के जीवन एवं उनके द्वारा देश के विकास के लिए किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला।
कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि जय भारत महासम्पर्क अभियान के दूसरे दिन विधायकों, सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों एवं जिला पंचायत सदस्यों व कांग्रेस समर्थित प्रधान व बी0डी0सी0 सदस्यों ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में प्रातः प्रभात फेरी एवं श्रमदान कर राजीव गांधी जी की जयन्ती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवारों, सैनिक परिवार, सफाईकर्मी, रसोईयां, आशा बहू, शिक्षा मित्र आदि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम में संविधान की शपथ दिलाई गई। मेरा गांव मेरा देश संवाद के जरिये लोगो से खेती किसानी और समाज की समस्याआंे के बारे में चर्चा की गई और समस्याओं को नोट किया गया। गांवों के अन्य प्रभावशाली लोगो से मुलाकात की गयी।
अभियान के अन्तर्गत श्री तनुज पुनिया ने जनपद बाराबंकी में, पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव झांसी में, अ0भा0 कंाग्रेस के सचिव श्री सुधांशु त्रिपाठी ने जनपद झांसी में, पूर्व सांसद श्री मोहम्मद मुकीम ने जनपद-सिद्धार्थनगर में, पूर्व विधायक श्री अनुग्रह नारायण सिंह व अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव श्री बी0पी0 सिंह ने जनपद प्रयागराज में, पूर्व विधायक श्री अजय कपूर ने जनपद-वाराणसी में, पूर्व विधायक श्री संजय कपूर ने जनपद-रामपुर में, पूर्व विधायक श्री विनोद चतुर्वेदी ने जनपद जालौन में, पूर्व सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन ने जनपद-बरेली में, पूर्व सांसद श्री जितेन्द्र सिंह ने जनपद-महराजगंज में मौजूद रहें। इस अभियान को प्रदेश की जनता जनार्दन से आज दूसरे दिन भी अपार समर्थन आशीर्वाद के रूप में मिल रहा है।

The post प्रदेश के 75 जनपदों में कांग्रेस का ‘‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’ appeared first on Ad Event Media.

]]>