प्रदेश अध्यक्ष Archives - Ad Event Media

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को सपा,
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने  सोमवार को सपा, बसपा, कांग्रेस व अकालीदल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवायी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्रीमती गीता शाक्य तथा सांसद सतीश गौतम भी उपस्थित रहे
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व बसपा को-आर्डिनेटर श्री अजीत बालियान (अलीगढ़), कांग्रेस आल इंडिया कमेटी के सदस्य, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव, आल इंडिया ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय सचिव तथा मुंगराबाद शहपुर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री अजय शंकर द्विवेदी (जौनपुर), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती प्रीति तिवारी (कानपुर), देवरिया के बरहज से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री मुरलीमनोहर जायसवाल, देवरिया से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री अभय नाथ त्रिपाठी, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सपा की पूर्व प्रदेश सचिव व सुल्तानपुर से चेयरमैन प्रत्याशी रहीं सुश्री सोनम किश्ती, शिरोमणी अकालीदल के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा (सहारनपुर) तथा सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले श्री वैभव चतुर्वेदी (संतकबीर नगर) को भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल किया। शिरोमणी अकालीदल के श्री बग्गा अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुये। वहीं अन्य दलों के नेताओं ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि भाजपा में सभी का सम्मान सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद वाली पार्टी नहीं है, बल्कि दलित, वंचित, शोषित वर्ग के उत्थान के लिए दिन-रात कार्य करने वाली पार्टी है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास साथ लेकर सबके कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होने कहा कि पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता किसी भी उच्च पद पर पहुँच सकता है। आगामी समय में मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा साहसिक निर्णयों के साथ हमें जन-जन तक पहुँचना है।

The post भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने  सोमवार को सपा, appeared first on Ad Event Media.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज कहा कि राष्ट्रहित और समाज की सेवा ही भाजपा का मूल धर्म है। उन्होंने कहा चुनाव और सत्ता की लालसा से परे समग्र समाज निर्माण और सबका विकास ही भाजपा का राजनीतिक आंदोलन है। कोरोना की आपदाकाल में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने हर जरूरतमंद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ,खड़े होकर, सेवा कर, सहायता पहुंचाकर इसे चरितार्थ भी किया है। अब जब कोविड के खिलाफ लड़ाई निणायक दौर में है और लोगों को इससे सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण का कार्यक्रम चल रहा है तो अब भाजपा कार्यकर्ता जनता को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने, उसकी प्रक्रिया से जोड़ने के लिए पूरी क्षमता के साथ अभियान चलाकर टीकाकरण के लिए लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी हाॅस्पिटल (सिविल हाॅस्पिटल) में कोविड टीकाकरण बूथ पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाने आये लोगों से वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना साथ ही महिला दिवस के अवसर पर हाॅस्पिटल में महिला डाक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ द्वारा निभाई जा रही अग्रणीय भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को बधाई व धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने कोविड के खिलाफ अभियान में व्यापक सफलता प्राप्त करते हुए दूसरों के लिए आदर्श स्थापित किये है। आपदा के दौर में जहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अगवाई में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के संकट के समाधान में जुटी थी वहीं भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन को मूलमंत्र मानकर अपनी पूरी क्षमता के साथ जन-जन की सेवा में लगा था। चाहे गरीबों व जरूरतमंदों को भोजनध्राशन उपलब्ध कराना रहा हो या प्रवासी मजदूरों, किसानों की समस्याए रहीं हो या वृद्धजनों की स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराना हो, प्रत्येक मोर्चे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर लोगों की सेवा व सहायता करने को अपना धर्म माना।
उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व व प्रशंसा का क्षण है कि देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी टीका विकसित करके न केवल देश अपितु विश्व के अन्य देशों के निवासियों के जीवन रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है। इस वैक्सीनेशन अभियान की सफलता कोरोना के संपूर्ण उन्मूलन की आवश्यक कड़ी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि ‘सेवा ही संगठन’ के मूलमंत्र के साथ पार्टी कार्यकर्ता कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करें।

The post भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने appeared first on Ad Event Media.