'पुष्पा- द राइज' के कलेक्शंस Archives - Ad Event Media

‘पुष्पा- द राइज’ के कलेक्शंस,पहले दो वीकेंड से ज्यादा कमाई तीसरे वीकेंड में
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से आयी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा- द राइज’ बॉक्स ऑफिस पर वाकई गेम चेंजर साबित हुई है। पैनडेमिक के वक्त में इस फिल्म की हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए ना सिर्फ ट्रेड का नजरिया बदला है और इसकी वजह है दर्शकों के मिजाज का अंदाजा लगना। पुष्पा हिंदी के लिए दर्शकों की बेताबी का अंदाजा इस बात से लग जाता है कि रिलीज के तीसरे वीकेंड में फिल्म ने पहले और दूसरे वीकेंड से अधिक कलेक्शन किया है। आम तौर पर ऐसा होता नहीं है। फिल्म के कलेक्शंस दिन गुजरने के साथ गिरते हैं, मगर पुष्पा के केस में गंगा उल्टी बह रही है।

तीसरे वीकेंड में पुष्पा हिंदी के कलेक्शंस देखें तो शुक्रवार को 3.50 करोड़, शनिवार को 6.10 करोड़ और रविवार को 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी तीसरे वीकेंड में पुष्पा हिंदी ने 15.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। अब अगर पहले वीकेंड की बात करें तो फिल्म ने 12.68 करोड़ और दूसरे वीकेंड में 10.31 करोड़ जमा किये थे। अब 17 दिनों में पुष्पा- द राइज का नेट कलेक्शन 62.94 करोड़ हो चुका है। पुष्पा द राइज 17 दिसम्बर को तेलुगु के साथ हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी। पहले हफ्ते में पुष्पा ने 26.89 करोड़ नेट कलेक्शन किया है, जबकि दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 20.20 करोड़ जमा किये थे।

नये साल की छुट्टियां, जश्न का माहौल और किसी नई रिलीज की कमी के चलते पुष्पा के कलेक्शंस में उछाल आया। हिंदी बेल्ट में पुष्पा को जिस तरह की कामयाबी हासिल हुई है, रिलीज से पहले इसका अंदाजा ट्रेड को भी नहीं था। हां, पिछले कुछ सालों में दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए हिंदी दर्शकों की स्वीकार्यता जिस तरह बढ़ी है, उससे इसके ठीकठाक कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही थी, मगर पुष्पा 17 दिनों में उन उम्मीदों को पार जाकर 60 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन कर चुकी है और फिल्म अभी भी छोटे शहरों और कस्बों के सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है।

इस रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि पुष्पा हिंदी 75 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकती है। 31 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार शाहिद कपूर की फिल्म जरसी की रिलीज टलने का फायदा भी पुष्पा को तीसरे वीकेंड में मिला। वहीं, अब 7 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार RRR के हटने का फायदा पुष्पा हिंदी को तीसरे हफ्ते में मिलेगा।

The post ‘पुष्पा- द राइज’ के कलेक्शंस,पहले दो वीकेंड से ज्यादा कमाई तीसरे वीकेंड में appeared first on Ad Event Media.