पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/पाकिस्तान-ने-फिर-तोड़ा-सीज/ Know the world Wed, 02 Jun 2021 09:10:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/पाकिस्तान-ने-फिर-तोड़ा-सीज/ 32 32 पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, जम्मू में JCB पर की अंधाधुंध फायरिंग https://adeventmedia.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9c/ Wed, 02 Jun 2021 09:10:25 +0000 https://adeventmedia.com/?p=34505 नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर झाड़ियों की सफाई में लगी एक अर्थ-मूवर मशीन पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बुधवार को फायरिंग की है. आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से चार महीनों में यह दूसरा ‘संघर्ष विराम उल्लंघन’ है. अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा कर रहे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने न तो

The post पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, जम्मू में JCB पर की अंधाधुंध फायरिंग appeared first on Ad Event Media.

]]>
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर झाड़ियों की सफाई में लगी एक अर्थ-मूवर मशीन पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बुधवार को फायरिंग की है. आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से चार महीनों में यह दूसरा ‘संघर्ष विराम उल्लंघन’ है. अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा कर रहे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने न तो इस घटना की पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया है.

सूत्रों के अनुसार, जम्मू के बाहरी इलाके में अरनिया सेक्टर के विक्रम पोस्ट क्षेत्र में सुबह लगभग 8.15 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने बुलेट प्रूफ जेसीबी मशीन को झाड़ियों को साफ करते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने कई राउंड गोलीबारी की. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकरी नहीं मिली है. सूत्रों ने बताया कि BSF ने भी जवाबी कार्रवाई में कुछ राउंड फायरिंग की. फिलहाल वहां स्थिति सामान्य हो गई है और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर शांति है. 2 मई को पाकिस्तानी रेंजर्स ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर गोलीबारी करके सीजफायर का उल्लंघन किया था, जो इस साल 25 फरवरी को सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों के एक नए समझौते पर दस्तखत करने के बाद पाकिस्तान द्वारा किया गया यह पहला सीजफायर उल्लंघन था.

बता दें कि पिछले महीने BSF ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया था, जिन्होंने बार-बार चेतावनी को नजरअंदाज करने के बाद सांबा सेक्टर की तरफ घुसने का प्रयास किया था. वहीं, सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को एक फ्लैग मीटिंग में सीमा सुरक्षा बल ने एक पाकिस्तानी नागरिक का शव पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले किया, जिसकी यहां गोली लगने के बाद एक अस्पताल में मौत हो गई थी.

The post पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, जम्मू में JCB पर की अंधाधुंध फायरिंग appeared first on Ad Event Media.

]]>