पहाड़ों में बर्फबारी व बारिश के बाद दिल्ली और यूपी समेत मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी Archives - Ad Event Media

पहाड़ों में बर्फबारी व बारिश के बाद दिल्ली और यूपी समेत मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी
देश के अधिकांश क्षेत्रों में दिसंबर के तीसरे सप्ताहांत की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हुई है। पहाड़ों से उतरी सर्दी ने देश की राजधानी दिल्ली से लेकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बंगाल तक लोगों को कांपने पर विवश कर दिया है। बाक्स में रखी टोपियां और मफलर निकल आए हैं। शनिवार की सुबह जब घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई तो दिल्ली समेत अधिकांश राज्यों में लोगों ने बिस्तर में ही दुबके रहना बेहतर समझा। जो बाहर निकले, वह सिर और कान को मफलर या टोपी से ढककर ही निकले।

राजधानी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, लेकिन असली सितम ढाया तेज हवा ने। हवा से धूप भी बेअसर दिखी। लोग दिन में चौराहों पर अलाव और घरों में हीटर से हाथ सेंकते देखे गए। राजस्थान के फतेहपुर में तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में माइनस तीन और चुरु में माइनस 1.1 डिग्री तक पहुंच गया। माउंट आबू और फतेहपुर में तो खुले क्षेत्रों में हल्की बर्फ भी जम गई।

इसी तरह ओडिशा में 12 स्थानों पर बीते 24 घंटे में तापमान 12 डिग्री से नीचे रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिन तक ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। तेज हवा के साथ पहाड़ों की ठंड का प्रभाव मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचा है। दिल्ली से सटा मेरठ उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा जहां 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ में पांच डिग्री तापमान रहा।

दिल्ली में अभी दो दिन रह सकती शीतलहर

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस वजह से शनिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। आया नगर व रिज एरिया में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार ठंडी हवाएं चलने से सर्दी बढ़ी है।

मप्र में भोपाल सहित चार जिले में कड़ी ठंड

शनिवार को मध्य प्रदेश में न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर, दतिया एवं नौगांव में दर्ज किया गया। यहां सीजन में पहली बार शीतलहर चली। भोपाल, सिवनी, धार और रतलाम में अत्यधिक सर्दी रही।

बिहार में और गिरेगा पारा

अगले तीन दिनों तक बिहार के न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान सिवान जिले के जीरादेई में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पटना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा। कोहरे से लोगों को परेशानी हुई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है।

पंजाब में घना कोहरा

राज्य में घने कोहरे के बीच बठिंडा में शनिवार को न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अमृतसर में भी न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बंगाल में भी बढ़ी ठंड

शनिवार को कोलकाता में इस मौसम में अब तक का न्यूनतम तापमान (13.5 डिग्री) रहा। मौसम विभाग ने रविवार को भी तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

शीतलहर की चपेट में उत्तराखंड

पिछले 24 घंटे में रानीचौरी में सबसे कम तापमान -2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों तक यही स्थिति बने रहने की आशंका जताई है।

श्रीनगर में जमने लगी डल झील

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को अधिकांश स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया। डल झील समेत कश्मीर में जलस्त्रोत व पानी के नल आंशिक तौर पर जम गए हैं। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान -8.5 डिग्री के साथ कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -6.0 डिग्री रहा। जम्मू जिले में न्यूनतम पारा 2.3 डिग्री पहुंच गया है।

राजस्थान के जोबनेर में सिंचाई के पाइप से निकली बर्फ

जयपुर जिले के जोबनेर में माइनस दो डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हनुमानगढ़ा, भीलवाड़ा और सीकर जिलों में तापमान जीरो से एक डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इन जिलों में खेतों और खुले मैदानों में बर्फ जम गई। सिंचाई के लिए खेतों में लगे पानी के पाइप में बर्फ के टुकड़े निकले। जैसलमेर में पानी जम गया। किसानों को सब्जियों और रबी की फसल में पाला पड़ने की आशंका बढ़ने लगी है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

राजस्थान: फतेहपुर में -3.8 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली: रिज क्षेत्र और आया नगर में पांच डिग्री सेल्सियस

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में -8.5 डिग्री सेल्सियस

पंजाब: बठिंडा में -0.8 डिग्री सेल्सियस

उत्तराखंड: रानीचौरी में -2.4 डिग्री सेल्सियस

मध्य प्रदेश: ग्वालियर और दतिया में चार डिग्री सेल्सियस

बिहार: सिवान के जीरादेई में 9.5 डिग्री सेल्सियस

बंगाल: कोलकाता में 13 डिग्री सेल्सियस

The post पहाड़ों में बर्फबारी व बारिश के बाद दिल्ली और यूपी समेत मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी appeared first on Ad Event Media.