न्यूज़ Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/न्यूज़/ Know the world Tue, 14 Jul 2020 18:34:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png न्यूज़ Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/न्यूज़/ 32 32 शादी में गये 17 लोग कोरोना पॉजिटिव, 200 लोग थे मौजूद, पिता पर केस दर्ज https://adeventmedia.com/invited-200-people-and-17-returned-corona-positive/ Tue, 14 Jul 2020 18:34:36 +0000 https://adeventmedia.com/?p=19806 महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में लड़की के पिता के खिलाफ केस दर्ज। 200 से अधिक मेहमानों को अपनी बेटी की शादी में आमंत्रित करने और कोरोना वायरस लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के लिए हुआ ये मामला दर्ज हुआ। शादी के चार दिन बाद, दत्तात्रा टाकले (लड़की के पिता) और 16 अन्य जो 29 जून

The post शादी में गये 17 लोग कोरोना पॉजिटिव, 200 लोग थे मौजूद, पिता पर केस दर्ज appeared first on Ad Event Media.

]]>
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में लड़की के पिता के खिलाफ केस दर्ज। 200 से अधिक मेहमानों को अपनी बेटी की शादी में आमंत्रित करने और कोरोना वायरस लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के लिए हुआ ये मामला दर्ज हुआ।

शादी के चार दिन बाद, दत्तात्रा टाकले (लड़की के पिता) और 16 अन्य जो 29 जून 2020 को शादी समारोह में शामिल हुए थे, उनमें वायरस का संक्रमण पाया गया था. टाकले बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह मुकदमा ग्राम पंचायत अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि भूम (Bhoom) तहसील के रालेसांगवी गांव के निवासी दत्तात्रय टाकले ने अपनी बेटी की शादी; 29 जून को की थी, जिसमें 200 से अधिक व्यक्ति शामिल हुए थे. राज्य सरकार के नियमों के अनुसार किसी शादी में अधिकतम 50 मेहमान (Guests) शामिल हो सकते हैं।

अधिकतम नियम उल्लंघन के अलावा आईपीसी (IPC) की धारा 188 (लोक सेवक के विधिवत आदेश की अवहेलना करना) और 269 (जीवन के लिए घातक संक्रमण फैलने की संभावना के काम में लापरवाही बरतने) के तहत एक ग्राम पंचायत अधिकारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कराया है।

वायरस प्रसार को रोकने के लिए उस्मानाबाद जिले में 19 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन लागू।

नए मामलों में सात उस्मानाबाद शहर के मल्ली गल्ली, जबकि वाशी और तुल्जापुर तहसील में तीन-तीन मरीज पाए गए हैं. इस बीच वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उस्मानाबाद जिले में 19 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में मंगलवार को 11 कैदी और छह जेल कर्मियों सहित कोविड-19 संक्रमण के 33 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा 418 पहुंच गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सोर्स: जनता से रिश्ता

The post शादी में गये 17 लोग कोरोना पॉजिटिव, 200 लोग थे मौजूद, पिता पर केस दर्ज appeared first on Ad Event Media.

]]>