निर्वाचन आयोग ने परखीं विधानसभा चुनाव की तैयारी Archives - Ad Event Media

यूपी समेत अन्य राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज एलान संभव,निर्वाचन आयोग ने परखीं विधानसभा चुनाव की तैयारी
देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चन्द्रा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारियों को परखा है। आयोग ने कोरोना तथा ओमिक्रान संक्रमण पर भी स्वास्थ्य मंत्रालय से रिपोर्ट भी ले ली है। पांच राज्यों में मतदाता सूची फाइनल होने के बाद शुक्रवार को निर्वाचन आयोग की बैठक होगी। इस बैठक के बाद ही पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान संभव है।

उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड, पंजाब, गोवा तथा मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपना कार्य पूरा कर लिया है। पांचों राज्यों का दौरा करने के बाद आयोग ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से पांचों राज्यों की कोरोना वायरस तथा ओमिक्रोन संक्रमण की रिपोर्ट लेने के साथ वैक्सीनेशन का भी पूरा ब्यौरा प्राप्त कर लिया है।

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को अपनी बैठक करेगा। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद पांचों राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो सकता है। चुनाव आयोग की तैयारी को देखकर लग रहा है कि पांचों राज्यों में जनवरी को आदर्श चुनाव आचार संहिता लग सकती है। निर्वाचन आयोग में शुक्रवार को आमतौर पर सीनियर अधिकारियों की बैठक होती है, लेकिन आज होने वाली बैठक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर काफी अहम मानी जा रही है।

निर्वाचन आयोग ने पांचों राज्यों में चुनाव से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज की बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा करेंगे। उनके साथ निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडे तथा राजीव कुमार और सभी डिप्टी चुनाव आयुक्त मौजूद रहेंगे। आज की यह बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव की अपनी तैयारियों से जुड़ी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब उनको तारीख का एलान करना है।

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ कोरोना की स्थिति की समीक्षा की और पांच चुनावी राज्यों में सभी पात्र लोगों के टीकाकरण की जरूरत पर जोर दिया। आयोग ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान सभी जरूरी सुरक्षा उपायों को लेकर भी विशेषज्ञों से सुझाव लिए। केन्द्र सरकार ने चुनाव आयोग को साप्ताहिक पाजिटिविटी दर, वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज ले चुके लोगों और पांच राज्यों में ओमिक्रोन के मामलों के बारे में जानकारी दी।

आयोग ने एक अन्य बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के साथ पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया। इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है।  केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रखते हुए शुरुआत में 225 कंपनी अर्धसैनिक बल की तैनाती की मंजूरी दी है। 20 तारीख तक यह बल उत्तर प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में तैनात हो जाएंगी। इसमें सीआरपीएफ की 70 कंपनी, बीएसएफ की 65कंपनी की तैनाती और अन्य बलों से 90 कंपनी की तैनाती। इनकी तैनाती दस 10 तारीख से शुरु हो जाएगी।

The post यूपी समेत अन्य राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज एलान संभव,निर्वाचन आयोग ने परखीं विधानसभा चुनाव की तैयारी appeared first on Ad Event Media.