नवनीत सहगल Archives - Ad Event Media

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए समुचित व्यवस्था करने के साथ-साथ निरन्तर बढ़ोत्तरी भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री जी ने सबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आरटीपीसीआर के टेस्ट 90 हजार से बढ़ाकर 1.50 लाख टेस्ट प्रतिदिन किये जाये। भारत सरकार की लैब का पूरी क्षमता के साथ उपयोग किया जाये। उसके साथ ही लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर तथा वाराणसी में कोविड संक्रमण को देखते हुए बेडों की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिये गये। जिसकी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण को देखते हुए सभी को सावधान व सर्तक रहने की आवश्यकता है। उन्होने लोगो से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाने तथा घर से निकलने पर मास्क पहने के लिए अपील की है।
श्री सहगल ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत टेस्ट अधिक से अधिक की जा रही है। प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहंुच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। इस अभियान के तहत 15.58 करोड़ लोगों से संक्रमण की जानकारी ली गयी है तथा 3.71 करोड़ कोविड-19 के टेस्ट किये गये है। इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट पूरे देश के किसाी राज्य में नहीं हुए है। इस प्रकार सर्विलांस अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 19.30 करोड़ लोगों तक सरकारी मशीनरी पहुची है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों मे विशेष सफाई व सैनेटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस सफाई अभियान के माध्यम से किसी प्रकार के संक्रमण को कम किया जा रहा है।
श्री सहगल ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने सभी जनपदों के प्रभारी मंत्रियों से कहा है कि वे अपने जनपद के जिलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जनपद की कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते रहे। इसके अतिरिक्त शासन और प्रशासन के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए कोविड से संबधित समस्या का समाधान करे। उन्होंने विभिन्न जनपदों में कोविड के दृष्टिगत नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों को भी अपने जनपदों की कोविड से संबधित समीक्षा करने तथा समन्वय स्थापित करते हुए कोविड नियंत्रण में सहयोग करे। उन्होने कहा कि चैथे एवं पांचवे समेस्टर की एमबीबीएस की परीक्षा निरस्त करते हुए उन छात्राओं को कोविड अस्पतालों में लगाया जा रहा है। प्रदेश में 50 प्रतिशत एम्बुलेंस सिर्फ कोविड के लिए आरक्षित कर दी गयी। इसके अलावा जिला स्तर पर निजी संस्थान की एम्बुलेस को जिला प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार अधिकृत किया जा सकता है। सभी औद्योगिक संस्थानों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने के लिए कहा गया है। जिससे इन संस्थानों में आने वाले कर्मचारियों का शारीरिक तापमान नापते हुए कोविड संक्रमण को नियंत्रण रखा जा सके।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद किये जाने हेतु 6000 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि एक नई व्यवस्था के तहत कृषक उत्पादक संगठनों (एफ0पी0ओ0) को भी क्रय केन्द्र खोलने की अनुमति दी गयी है। उन्होंने बताया कि किसान उत्पादक संगठन 150 केन्द्रों के माध्यम से संचालित किया जायेगा। उन्होंने जिलाधिकारियों के द्वारा कृषक उत्पादक संगठनों (एफ0पी0ओ0) को भी क्रय केन्द्रों से जोड़कर गेहूं क्रय का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। यह व्यवस्था प्रदेश में पहली बार हो रही है। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहू खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहू क्रय अभियान में अब तक 1,38,397.42 मी0 टन से अधिक गेहूं खरीदा गया है। मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलाधिकारी गेहूं क्रय केन्द्रों का लगातार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष आॅनलाइन टोकन की व्यवस्था की गयी है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार अपने राजस्व ग्राम से सम्बद्ध नजदीकी क्रय केन्द्र पर गेहूं विक्रय हेतु टोकन स्वयं आॅनलाइन प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा क्रय केन्द्रों पर बिना टोकन के भी किसानों से गेहूॅ की खरीद की जा रही है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग का कार्य करते हुए, टेस्टिंग की क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,18,965 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,71,73,548 सैम्पल की जांच की गयी है। इसमें 97,000 सैम्पलों की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 18,021 नये मामले आये है। प्रदेश में 95,980 कोरोना के एक्टिव मामले में से 49,163 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 1446 लोग तथा शेष मरीज चिकित्सालयों में इलाज भी करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटे में 3,474 तथा अब तक 6,18,293 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,00,486 क्षेत्रों में 5,30,419 टीम दिवस के माध्यम से 3,21,45,274 घरों के 15,58,18,108 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में 45 वर्ष सेे अधिक आयु वालों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक 80,18,671 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गयी तथा पहली डोज लेने वालों में से 13,44,110 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल 93,62,781 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि 11 अप्रैल, 2021 से 14 अप्रैल, 2021 तक टीका उत्सव मनाया जा रहा है। कल 12 अप्रैल, 2021 को 05 लाख 08 हजार से अधिक कोविड-19 के टीके लगाये गये। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण नियंत्रित करने के लिए कोविड-19 की टेस्टिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब ट्रूनेट मशीन के द्वारा कोविड-19 की टेस्टिंग की जायेगी। इसके लिए जनपदों में 300 ट्रुनेट मशीन उपलब्ध करा दी गयी हैं इसके अलावा 12 नये आरटीपीसीआर लैब अमेठी, औरैया, बिजनौर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, बुलन्दशहर, सीतापुर, महोबा तथा कासगंज में स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण की जांच तथा उपचार सरकारी अस्पतालों में निशुल्क किया जा रहा है।
श्री प्रसाद ने बताया कि लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर तथा वाराणसी में कोविड संक्रमण को देखते हुए अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मास्क का प्रयोग समाज के प्रति जिम्मेदारी व सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन है। उन्होंने बताया कि मास्क सही तरीके से पहने, जब भी किसी से मिले या किसी से बात करे तो मास्क जरूर पहने रहे। उन्होंने बताया कि संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। अपने हाथ को साबुन-पानी से निरन्तर धोते रहें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि घर के बड़े-बुजुर्गों का टीकाकरण अवश्य कराएं।

The post उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल appeared first on Ad Event Media.

नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कल कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक में जनपद लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गोरखपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, झांसी, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर तथा मुरादाबाद के जिलाधिकारियों से कोविड-19 के उपचार के सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त तथा आवश्यक निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि जिन जनपदों में कोविड-19 के प्रतिदिन 100 से अधिक मामले आ रहे हैं अथवा 500 से ज्यादा एक्टिव केस हैं, उन जनपदों के जिलाधिकारी माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश के सम्बन्ध में (परीक्षाओं को छोड़कर) स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लें। इसी प्रकार इन जनपदों में रात्रि में आवागमन को नियंत्रित करने के सम्बन्ध में समुचित निर्णय लिया जाए। इसी क्रम में कुछ जनपदों में जिलाधिकारियों ने आवागमन को नियंत्रित करने का निर्णय लिया है। जिसमें यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आवश्यक सामग्री जैसे- दवा, खाद्यान्न आदि की सेवायें बाधित न हों।
श्री सहगल ने बताया कि आज फोकस वैक्सीनेशन के तहत मीडिया बंधुओं को वैक्सीनेशन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में कोविड नियंत्रण के लिए एक विशेष अभियान चल रहा हैं। जिसके माध्यम से घर-घर जाकर लोगों से संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। सर्विलांस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 19 करोड़ लोगों तक पहुंच कर उनका हालचाल जाना गया है। प्रदेश में संक्रमण रोकने के लिए कोविड टेस्ट की संख्या व सर्विलांस अभियान तेज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश मे आज 2,04,878 कोविड-19 के टेस्ट किये गये है। उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों से अपील है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का अवश्य पालन करें, जैसे साबुन-पानी से नियमित हाथ धोते रहे, मास्क लगाये उसके साथ-साथ जो टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है उसमें बढ़-चढ़कर भाग लें।
श्री सहगल ने बताया कि युवाओं के लिए प्रदेश में मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम चला रही है। उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों की रिक्त पदों की भर्तियांे को नियमानुसार ढंग से सम्पन्न कराने का कार्य किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत निजी क्षेत्रों के छोटे उद्योगों में एमएसएमई के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार सृजित किये गये हैं और बैंकों से समन्वय करके नई इकाइयों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में 14.39 लाख इकाइयों को लगभग 50 हजार करोड़ रूपये से अधिक का ऋण वितरण किये गये हैं। इन्हीं इकाइयों से 30 लाख से अधिक निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने बताया कि विगत 04 वर्षों में 55 लाख एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से 1.5 करोड़ रोजगार सृजित किये गये है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रदेश सरकार द्वारा धान की रिकार्ड खरीद की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद किये जाने हेतु 6000 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि एक नई व्यवस्था के तहत कृषक उत्पादक संगठनों (एफ0पी0ओ0) को भी क्रय केन्द्र खोलने की अनुमति दी गयी है। उन्होंने जिलाधिकारियों के द्वारा कृषक उत्पादक संगठनों (एफ0पी0ओ0) को भी क्रय केन्द्रों से जोड़कर गेहूं क्रय का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। यह व्यवस्था प्रदेश में पहली बार हो रही है। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहू खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहू क्रय अभियान में अब तक 28,403.29 मी0 टन से अधिक गेहूं खरीदा गया है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलाधिकारी गेहूं क्रय केन्द्रों का लगातार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। टेस्टिंग की क्षमता बढ़ायी गयी है। गत एक दिन में कुल 2,04,878 सैम्पल की जांच की गयी।  प्रदेश में अब तक कुल 3,61,47,340 सैम्पल की जांच की गयी है। विभिन्न जनपदों से कोविड-19 के 85,930 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 8,490 नये मामले आये हैं, जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक कोविड केस जनपद लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर से आये है। प्रदेश में 39,338 कोरोना के एक्टिव मामले में से 22,904 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 770 मरीज अपना इलाज करा रहे है तथा शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क इलाज भी करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 6,06,063 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,93,343 क्षेत्रों में 5,21,397 टीम दिवस के माध्यम से 3,18,44,028 घरों के 15,44,63,517 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में 45 वर्ष सेे अधिक आयु वालों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक 66,88,260 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 11,79,437 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल 78,67,697 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण नियंत्रित करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समिति, मोहल्ला निगरानी समिति को पुनः सक्रिय किया गया है। इन समितियों के माध्यम से संक्रमण वाले प्रदेशों से आने वाले लोगों की पहचान कर, उनसे संक्रमण की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों से अपील की गयी है कि वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझे और घर में ही कुछ दिन व्यतीत करे। संक्रमण का कोई भी लक्षण दिखायी देने पर कोविड-19 की जांच अवश्य कराये। इससे स्वयं को और अपने परिवार को कोविड-19 से सुरक्षित किया जा सकेगा।
श्री प्रसाद ने बताया कि आज फोकस वैक्सीनेशन के तहत मीडिया बंधुओं को वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अगले सप्ताह से सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठानों में वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। कोविड संक्रमण को देखते हुए अत्यधिक सावधान रहना जरूरी है। मास्क का प्रयोग समाज के प्रति जिम्मेदारी व सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन है। उन्होंने बताया कि संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। अपने हाथ को साबुन-पानी से निरन्तर धोते रहें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि घर के बड़े-बुजुर्गों का टीकाकरण अवश्य कराएं।

The post नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस appeared first on Ad Event Media.

उत्तर प्रदेश एक दिन में सबसे अधिक कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश में पहला राज्य है।
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश एक दिन में सबसे अधिक कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश में पहला राज्य है। कोविड वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाने की कार्यवाही की जा रही है, शेष स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन 22 जनवरी को लगाने की कार्यवाही की जायेगी। वैक्सीन लगाने के लिए प्रत्येक सप्ताह के दो दिन गुरूवार व शुक्रवार नियत किये गये है, जिसके क्रम में 28 जनवरी व 29 जनवरी, 2021 को वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगायी जायेगी।

वैक्सीनेशन के सम्बंध में किसी भी प्रकार का भ्रम न रखें। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं क्रम के अनुसार कोविड वैक्सीनेशन का कार्य संचालित किया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया जायेगा। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार की कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने की योजना कारगर सिद्ध हो रही है। जिसके क्रम में प्रदेश में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या 9000 से कम आ गयी है।

प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहंुच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण के लक्षण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.63 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट तथा 15.20 करोड़ से अधिक लोगों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 18 करोड़ परिवार तक पहुंचकर हालचाल जाना गया है अथवा उनका कोविड टेस्ट कराया गया है।

श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। युवाओं के लिए मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार में लगाने की एक मुहिम चला रही है। इसी क्रम में सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों में तेजी लाई जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 19 जनवरी, 2021 को आॅनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में उ0प्र0 लोक सेवा आयोग से चयनित 436 प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकों (एल0टी0 ग्रेड) को पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों को कहा गया है कि उनके यहां जितनी रिक्तियां हैं, उनको भरने के लिए प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाय। बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक 7.11 लाख नई एमएसएमई इकाइयों को 23,565 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं। प्रदेश में पुरानी इकाइयों को कार्यशील पूंजी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.37 लाख इकाइयों को रू0 11,100 करोड़ रूपये के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं। इस प्रकार 11.50 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों को बैंकों द्वारा 34,700 करोड़ रूपये से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया है। इन एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से 27 लाख से अधिक लोगांे को नौकरियांे के अवसर दिये गये है।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 609 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। प्रदेश में 15 जनवरी, 2021 तक 10 लाख कुन्तल लक्ष्य के सापेक्ष कुल 10.64 लाख कु0 मक्का की खरीद की गयी है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री ने बताया कि प्रदेश में कुल 317 स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है जिसमें 22,000 से अधिक डाॅक्टर/स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई जो किसी भी अन्य प्रदेश से अधिक है। शेष स्वास्थ्य कर्मियों को 22 जनवरी, 2021 वैक्सीन लगायी जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह दो दिन गुरूवार व शुक्रवार  वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। जिसके क्रम में 28 जनवरी व 29 जनवरी, 2021 को वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगायी जायेगी। वैक्सीन की दूसरी डोज 15 फरवरी, 2021 को लगाई जायेगी।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,10,403 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,63,25,197 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 379 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 8631 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 2,948 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 622 तथा अब तक कुल 5,79,693 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में 65,568 कोविड हेल्प डेस्क कार्य कर रहे है इनके माध्यम से अब तक 12,17,880 संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि सभी लोगों से अपील की है कि जब तक वैक्सीन की दोनों डोज लग नहीं जाती तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हो जाती तब तक कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाये।

The post उत्तर प्रदेश एक दिन में सबसे अधिक कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश में पहला राज्य है। appeared first on Ad Event Media.