नए शादीशुदा जीवन में पत्नी को खुश रखने के ये हैं चार तरीके Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/नए-शादीशुदा-जीवन-में-पत्न/ Know the world Tue, 09 Nov 2021 09:22:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png नए शादीशुदा जीवन में पत्नी को खुश रखने के ये हैं चार तरीके Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/नए-शादीशुदा-जीवन-में-पत्न/ 32 32 नए शादीशुदा जीवन में पत्नी को खुश रखने के ये हैं चार तरीके https://adeventmedia.com/%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8/ Wed, 29 Sep 2021 11:44:19 +0000 https://adeventmedia.com/?p=44820 शादी को लेकर लड़का-लड़की काफी सपने देखते हैं। ऐसे में जब नई शादी होती है, तो हर किसी की उससे काफी उम्मीद होती है। हर कोई चाहता है कि उनके जीवन में प्यार हो, उनके जीवन में खुशियां हों, उनका पार्टनर उनको प्यार करें आदि। जो लोग लव मैरिज करते हैं, वो तो अपने पार्टनर

The post नए शादीशुदा जीवन में पत्नी को खुश रखने के ये हैं चार तरीके appeared first on Ad Event Media.

]]>
शादी को लेकर लड़का-लड़की काफी सपने देखते हैं। ऐसे में जब नई शादी होती है, तो हर किसी की उससे काफी उम्मीद होती है। हर कोई चाहता है कि उनके जीवन में प्यार हो, उनके जीवन में खुशियां हों, उनका पार्टनर उनको प्यार करें आदि। जो लोग लव मैरिज करते हैं, वो तो अपने पार्टनर को पहले से जानते हैं। ऐसे में उनके लिए पार्टनर को समझने में ज्यादा दिक्कत नही होती है, लेकिन जो लोग अरेंज मैरिज करते हैं उनको अपने पार्टनर को समझने में समय लगता है और वहीं, सबसे ज्यादा समय पति को अपनी पत्नी को समझने में लगता है। हर पति चाहता है कि वो अपनी पत्नी को खुश रखें, दोनों के बीच प्यार हो और ऐसा ही पत्नी भी चाहती है। लेकिन पति लोग ये नहीं समझ पाते हैं कि वो ऐसा क्या करें, जिससे उनका प्यार का रिश्ता और मजबूत हो। अगर आप भी इसी उलझन से गुजर रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

पत्नी और ससुराल वालों की तारीफ करें
पत्नी को खुश करने के लिए पति को अनी पत्नी की तारीफ करनी चाहिए। जब भी वे तैयार हों तो उनकी तारीफ करें, और साथ ही पत्नी के घर वालों की यानी अपने ससुराल वालों की तारीफ करना न भूलें। जब आप पत्नी के साथ ही उनके घर वालों की भी तारीफ करेंगे, तो इससे उन्हें अच्छा लगेगा और आपके लिए उनके दिल में प्यार बढ़ेगा।

उपहार दें
किसी के चेहरे पर मुस्कान लानी हो या किसी से अपना रिश्ता मजबूत करना हो, तो इसमें आपकी मदद उपहार कर सकते हैं। आप अपनी पत्नी को उनकी पसंद का उपहार दे सकते हैं या फिर वो गिफ्ट आपकी पसंद का भी हो सकता है। इससे भी आपके इस नए रिश्ते में खूब प्यार बढ़ने में मदद मिल सकती है।

साथ में समय बिताएं
नई शादीशुदा जिंदगी में सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है, पति अपनी पत्नी संग समय बिताएं, उनसे बातें करें, उनके बारे में जानें आदि। जब आप अपनी पत्नी को समय देंगे तो इससे उन्हें अच्छा लगेगा और आप दोनों के नए शादीशुदा जीवन में प्यार बढ़ेगा। इसलिए पत्नी संग समय जरूर बिताएं।

सरप्राइज प्लान करें
वैसे तो सरप्राइज लगभग सभी को पसंद होते हैं, लेकिन ये महिलाओं को काफी ज्यादा अच्छे लगते हैं। वे चाहती हैं कि उनके पति उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान करे, बस वो आपसे इस बारे में कभी नहीं कहेंगी। ऐसे में आप अपनी पत्नी के लिए कैंडल लाइट डिनर से लेकर कहीं ट्रिप तक का सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।

The post नए शादीशुदा जीवन में पत्नी को खुश रखने के ये हैं चार तरीके appeared first on Ad Event Media.

]]>