'द कश्मीर फाइल्स' का दुसरे हफ्ते में भी बेहतरीन प्रदर्शन Archives - Ad Event Media

‘द कश्मीर फाइल्स’ का दुसरे हफ्ते में भी बेहतरीन प्रदर्शन, 14 दिनों में पार किये ये अहम पड़ाव
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में शामिल हो चुकी है। द कश्मीर फाइल्स उन चंद फिल्मों में शामिल है, जिनके कलेक्शंस का ग्राफ दूसरे हफ्ते में बेहतर रहा है। आम तौर पर यह ट्रेंड बहुत कम देखने को मिलता है। हालांकि, गुरुवार को फिल्म के कलेक्शंस में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी है। ओपनिंग वीकेंड के बाद पहले बार फिल्म के कलेक्शंस इतने नीचे गये हैं। अब तीसरे हफ्ते में फिल्म का मुकाबला एसएस राजामौली की RRR से है, जो इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। साथ ही एक मेगा स्टार और मेगा बजट फिल्म है।

गुरुवार को 7.20 करोड़ के साथ द कश्मीर फाइल्स ने सिनेमाघरों में दो हफ्तों का सफर पूरा कर लिया और फिल्म का 14 दिनों का नेट कलेक्शन अब 207.33 करोड़ हो चुका है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को फिल्म के नेट कलेक्शंस में लगभग 30 फीसदी की गिरावट आयी है। ओपनिंग वीकेंड के बाद यह पहली बार है, जब फिल्म ने सिंगल डिजिट में कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 110.03 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो पहले हफ्ते के मुकाबले लगभग 13 फीसदी बेहतर है।

अगर दूसरे हफ्त में द कश्मीर फाइल्स के कलेक्शंस देखें तो फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 19.15 करोड़, शनिवार को 24.80 करोड़, रविवार को 26.20 करोड़, सोमवार को 12.40 करोड़, मंगलवार को 10.25 करोड़ और बुधवार को 10.03 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को सिनेमाघरों में महज साढ़े छह सौ स्क्रींस पर रिलीज हुई थी और इसे 3.55 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। मगर, रिलीज के बाद माउथ पब्लिसिटी ने फिल्म को जबरदस्त फायदा पहुंचाया और पहले शनिवार को 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं रविवार को 15.10 करोड़ बटोर लिये। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म के ऊपर चढ़ते ग्राफ को देखते हुए इसकी स्क्रींस की तादाद बढ़ाकर दो हजार कर दी गयी थी। इसके बाद द कश्मीर फाइल्स ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार डबल डिजिट में कमाई करते हुए पहले हफ्ते में 97 करोड़ जुटा लिये थे।

द कश्मीर फाइल्स ने दो हफ्तों में कई अहम पड़ाव पार किये। फिल्म ने 75 करोड़ का पड़ाव 6 दिनों में पार किया तो आठ दिनों में 100 करोड़ के पार पहुंच गयी। वहीं, 10 दिनों में 150 करोड़, 11 दिनों में 175 करोड़ और 13 दिनों में 200 करोड़ के पार पहुंची।

अब तीसरे हफ्ते में द कश्मीर फाइल्स को एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से टक्कर लेनी होगी, जो आज 25 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। यह मूल रूप से तेलुगु फिल्म है, मगर हिंदी बेल्ट में भी बड़े पैमाने पर रिलीज की जा रही है। फिल्म में राम चरण और एनटीआर जूनियर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

The post ‘द कश्मीर फाइल्स’ का दुसरे हफ्ते में भी बेहतरीन प्रदर्शन, 14 दिनों में पार किये ये अहम पड़ाव appeared first on Ad Event Media.