देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 12 हजार केस Archives - Ad Event Media

देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 12 हजार केस, 78 लोगों की जान गई
देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में लगातार कमी आ रही है। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना के एक्टिव मामले डेढ़ प्रतिशत से भी कम हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,059 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 78 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 8 लाख 26 हजार 363 मामले सामने आए हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 5 लाख 22 हजार 601 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में फिलहाल कोरोना के 1 लाख 48 हजार 766 एक्टिव केस बचे हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 54 हजार 996 लोगों की मौत हो चुकी है।

एक्टिव केस की दर में गिरावट

देश में कोरोना के एक्टिव दर में गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 176 एक्टिव केस कम हुए हैं। कोरोना की एक्टिव केस की दर 1.37% है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से 11,805 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 97.19% है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.43% है।

देश में 20 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 20 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार(6 फरवरी, 2021) तक 20,06,72,589 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,40,794 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक 57 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 57 लाख 75 हजार 322 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 3 लाख 58 हजार 473 लोगों को टीका लगाया गया है।

The post देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 12 हजार केस, 78 लोगों की जान गई appeared first on Ad Event Media.