देश की टॉप-10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में आई कमी Archives - Ad Event Media

देश की टॉप-10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में आई कमी, रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
देश की 10 सबसे मूल्यवान फर्मों में से सात को पिछले सप्ताह बाजार मूल्यांकन में संयुक्त रूप से 1,32,535.79 करोड़ रुपये की गिरावट आई, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अलावा टॉप-10 कंपनियों में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचयूएल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी पिछड़ रहे जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और अडानी ग्रीन एनर्जी लाभ में रहे। अडानी ग्रीन एनर्जी ने पिछले सप्ताह सोमवार को शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान घरेलू फर्मों की सूची में प्रवेश किया था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 43,491.37 करोड़ रुपये घटकर 17,26,714.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इंफोसिस का वैल्यूएशन 27,953.78 करोड़ रुपये गिरकर 7,35,611.35 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 27,866.34 करोड़ रुपये घटकर 8,12,338.57 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 14,631.11 करोड़ रुपये घटकर 4,31,028.49 करोड़ रुपये रह गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की एम-कैप 9,348.88 करोड़ रुपये घटकर 13,39,688.48 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का मूल्यांकन 7,119.26 करोड़ रुपये घटकर 5,05,737.77 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 2,125.05 करोड़ रुपये घटकर 4,43,685.79 करोड़ रुपये रह गया।

इसके विपरीत, अडानी ग्रीन एनर्जी ने 84,581.99 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 4,48,050.99 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,559.02 करोड़ रुपये बढ़कर 5,29,739.59 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 1,249.45 करोड़ रुपये बढ़कर 4,61,848.65 करोड़ रुपये हो गया।

शीर्ष-10 फर्मों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एसबीआई, अडानी ग्रीन एनर्जी, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी का स्थान रहा है।

छुट्टी वाले बीते सप्ताह में सेंसेक्स 1,108.25 अंक या 1.86 प्रतिशत टूटा था। हालांकि, बीते सप्ताह सिर्फ 3 दिन ही शेयर बाजार में कारोबार हुआ। इसके बाद गुरुवार महावीर जयंती और डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर और अगले दिन गुड फ्राइडे के मौके पर बाजार बंद रहे।

The post देश की टॉप-10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में आई कमी, रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान appeared first on Ad Event Media.