देखें पूरी डिटेल Archives - Ad Event Media

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022: फ्री कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी ,देखें पूरी डिटेल
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम बुधवार को घोषित कर दिया। निदेशक समाज कल्याण राकेश कुमार ने बताया कि सिविल सेवा (प्रारंभिक), राज्य सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा आदि प्रतियोगी परीक्षाओं में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन की प्रकिया प्रारंभ हो चुकी है।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई है। जेईई प्रवेश परीक्षा की तारीख 18 मई है। नीट प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 मई है। सिविल सेवा/राज्य सिविल सेवा (प्रारंभिक) की प्रवेश परीक्षा 21 मई है। निदेशक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 मई को बेवसाइट abhyuday.up.gov.in पर प्रकाशित कर दिया जाएगा। कोचिंग सत्र संचालन की 10 जून से किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में कई ऐसे छात्र हैं जो कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आरंभ की है। योगी सरकार द्वारा आइएएस, आइपीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगिताओं की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत ऐसे सभी छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी जो इन परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। चयनित कैंडिडेट को फ्री टेबलेट भी दिया जाएगा।

प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल

जेईई प्रवेश परीक्षा 18 मई को दोपहर दो से 3.30 बजे तक

नीट प्रवेश परीक्षा 19 मई को दोपहर दो से 3.30 बजे तक

एनडीए, सीडीएस की तैयारी के लिए प्रवेश परीक्षा 20 मई को दोपहर दो से 3.30 बजे तक

सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रवेश परीक्षा 21 मई को दोपहर दो से 3.30 बजे तक

प्रवेश परीक्षा के परिणाम 25 मई को जारी होंगे

कोचिंग सत्र संचालन की तारीख 10 जून

रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए पंजीकरण छात्र आनलाइन कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट abhyuday.up.gov.in पर जाना होगा।

यहां आपको होम पेज पर ‘पंजीकरण करें’ के बटन पर क्लिक करना होगा।

पंजीकरण बटन दबाने पर एक नया पेज खुलेगा।

यहां आपको आनलाइन अथवा आफलाइन मोड में पंजीकरण के लिए पाठ्यक्रम का चयन करना होगा। आपके पाठ्यक्रम चुनने के बाद एक एनरोलमेंट फार्म खुल जाएगा।

यहां सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, फोन नंबर, ईमेल आई डी, डिवीजन, क्वालिफिकेशन, एड्रेस दर्ज कराना है।

सभी जानकारियां भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक और पेज खुलेगा। यहां आपको मांगी गई जानकारियां भरकर वेरीफाई कराना होगा।

आपकी जानकारी सफलतापूर्वक सत्यापित होने के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

The post यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022: फ्री कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी ,देखें पूरी डिटेल appeared first on Ad Event Media.

कच्चे तेल के बाद भारत खाद्य तेलों पर करता है सबसे अधिक खर्च,देखें पूरी डिटेल
भारत दुनिया में खाद्य तेल का सबसे बड़ा आयातक है। इसका मतलब यह भी है कि भारतीय अर्थव्यवस्था और उसके घरों का बजट, वैश्विक खाद्य तेल बाजार में किसी भी हलचल के प्रति बेहद संवेदनशील है। वहीं दलहन के मामले में भी भारत आत्मनिर्भर नहीं है। इसके लिए कई देशों से आयात किया जाता है। हाल की वैश्विक हलचल के मद्देनजर खाद्य तेलों के दाम में काफी तेजी आई है। वहीं ताजा उपभोग खर्च सर्वे के मुताबिक भारतीय उपभोक्ता खाद्य तेल के मुकाबले दालों पर अधिक खर्च करते हैं। लेकिन हाल की वैश्विक हलचल भारतीय उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा सकती है। 22 अप्रैल को पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के इंडोनेशिया के फैसले से भारतीय उपभोक्ताओं झटका लगने की संभावना है।

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा पाम तेल उत्पादक है। हालांकि, उसने पूरी तरह से प्रतिबंध के इनकार किया है। तेल और दाल के खपत और दाम में वृद्धि के बीच गेहूं निर्यात करने का भारत का फैसला भी चुनौतियां बढ़ा सकता है। मात्रा के हिसाब से दाल और तेल के बाद अनाज की खपत सबसे अधिक है। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से पैदा हुई कमी को पूरा करने के लिए भारत इस साल एक से डेढ़ करोड़ टन गेहूं निर्यात करने की उम्मीद कर रहा है। गेहूं के मामले में भारत जिस कृषि कौशल का प्रदर्शन कर रहा है, वह देश के रिकॉर्ड के ठीक विपरीत है।

अनाज और दाल की खपत बढ़ी

आंकड़ों के अनुसार सबसे निचले पायदान पर खड़े 10 फीसदी गरीब परिवारों में कुल खपत में अनाज की हिस्सेदारी 21.4 फीसदी है। जबकि शीर्ष 10 फीसदी अमीरों के मामले में अनाज की खपत 3.4 फीसदी है। इसी तरह दाल एवं उससे जुड़े उत्पाद में निचले स्तर के 10 फीसदी गरीब परिवारों में खपत 4.9 फीसदी है। जबकि अमीरों के मामले में यह 1.1 फीसदी है। इसी तरह खाद्य तेल के मामले में निचले पायदान के 10 फीसदी गरीब परिवारों में खपत 5.8 फीसदी है। वहीं अमीरों के मामले में यह 1.3 फीसदी है। सब्जियों के मामले में भी कुछ ऐसा ही हाल है।

क्रूड के बाद खाद्य तेल के आयात पर ज्यादा खर्च

पेट्रोल-डीजल के मूल उत्पाद कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) पर सबसे अधिक विदेशी मुद्रा खर्च होता है। इसके बाद खाद्य तेल के आयात पर सबसे अधिक खर्च होता है। उद्योग के आंकड़ों के अनुसार देश में हर साल करीब 1.5 लाख से दो लाख करोड़ रुपये का खाद्य तेल आयात होता है। इसमें सबसे ज्यादा 43 फीसदी आयात कच्चे पॉम ऑयल का होता है। इसके बाद पॉम ऑयल और उससे जुड़े उत्पाद (पॉमोलिन) का योगदान 21 फीसदी है। उसके बाद सोयाबीन तेल का आयात 20 फीसदी और सूरजमुखी तेल का योगदान 16 फीसदी है।

गरीबों पर पड़ रही सबसे अधिक मार

ताजा उपभोग खर्च सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक खाद्य तेलों की महंगाई गरीबों पर सबसे अधिक पड़ रही है। वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के आधार पर किए गए आकलन के अनुसार निचले स्तर पर सबसे गरीब 10 फीसदी आबादी के कुल खर्च में खाद्य तेलों का उपभोग बढ़ा है। ऐसे में इसके महंगा होने पर उन परिवारों के बजट पर सबसे अधिक बोझ बढ़ा है। इस अवधि में अमीर लोगों के कुल घरेलू बजट में खाद्य तेलों की हिस्सेदारी घटी है।

The post कच्चे तेल के बाद भारत खाद्य तेलों पर करता है सबसे अधिक खर्च,देखें पूरी डिटेल appeared first on Ad Event Media.

आरपीएससी असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण अपडेट,देखें पूरी डिटेल
आरपीएससी असिस्टेंट स्टेस्टैकिल ऑफिसर एग्जाम (RPSC Assistant Statistical Officer Exam 2021) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission, RPSC) ने ASO पद के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार ध्यान दें कि सिलेबस ऑफिशियिल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर रिलीज किया गया है। ऐसे में एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार,आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर सकते हैं।

Asst. Statistical Officer Exam 2021 Syllabus: पाठ्यक्रम को ऐसे करें डाउनलोड

आरपीएससी असिस्टेंट स्टेस्टैकिल ऑफिसर पाठ्यक्रम को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।इसके बाद न्यूज और प्रोगाम पर जाएं। अब ‘r Asst. Statistical Officer -2021 Planning Department (Economics and Statistics)’ link के लिए पाठ्यक्रम’ पर क्लिक करें। अब सिलेबस पीडीएफ के रूप में खुलेगा। इसके बाद उम्मीदवार उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

उम्मीदवार, ध्यान दें कि सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2021 के लिए सफलता अंक 40 प्रतिशत हैं। पाठ्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ प्रकार) के 100 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न समान अंक के होंगे। वहीं नोटिस के मुताबिक निगेटिव मार्किंग होगी। इसके साथ ही हर गलत जवाब पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

दो सेक्शन में होगी परीक्षा

सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2021 में दो सेक्शन होंगे। सेक्शन ए सामान्य ज्ञान पर आधारित होगा और 30 प्रश्नों के लिए 30 अंक का होगा, जबकि सेक्शन बी अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और गणित विषयों पर आधारित होगा। यह सेक्शन 70 अंकों के लिए 70 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरपीएससी की वेबसाइट देखें और सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

The post आरपीएससी असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण अपडेट,देखें पूरी डिटेल appeared first on Ad Event Media.

जानिए कैसे करें PPF और सुकन्या समृद्धि योजना खातों में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर,देखें पूरी डिटेल
विभिन्न डाकघर योजनाएं के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक बचत (IPPB) खाताधारक अपने घरों में बैठकर ही आराम से सुकन्या समृद्धि खाते (SSA), आवर्ती जमा (RD), सामान्य भविष्य निधि (PPF) में पैसा ट्रांसफर जैसे बुनियादी काम कर सकते हैं। इन योजनाओं के प्रीमियम भरने सहित तमाम काम IPPB मोबाइल ऐप के माध्यम से किए जा सकता हैं। IPPB ऐप से कोई भी खाताधारक आसानी से अपना बैलेंस चेक कर सकता है, पैसा ट्रांसफर कर सकता है और अन्य वित्तीय लेनदेन कर सकता है, जिसके लिए उन्हें पहले डाकघर जाना पड़ता था।

हालांकि, इन योजनाओं को शुरू करने के लिए व्यक्ति को डाकघर जाना पड़ता है, जिसके बाद इन योजनाओं को IPPB खाते या मोबाइल ऐप का उपयोग करके ऑनलाइन प्रबंधित किया जा सकता है। बता दें कि सरकार ने पिछले साल ‘DakPay’ डिजिटल भुगतान ऐप लॉन्च किया था, जिसका इस्तेमाल डाकघर और IPPB ग्राहक करते हैं। DakPay यूजर्स को इंडिया पोस्ट और IPPB द्वारा प्रदान की जाने वाली डिजिटल वित्तीय और सहायक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ता है।

DakPay पैसे भेजने, क्यूआर कोड को स्कैन करने और सेवाओं तथा व्यापारियों को डिजिटल रूप से भुगतान करने जैसी सुविधाएं भी देता है। यह इंटरऑपरेबल बैंकिंग सेवाएं भी प्रदान करेगा। निवेशक इस ऐप का उपयोग भुगतान करने के लिए भी कर सकते हैं।

IPPB के जरिए PPF में फंड ट्रांसफर कैसे करें?

अपने बैंक खाते से अपने IPPB खाते में पैसे जोड़ें।

DOP सेवाओं पर जाएं।

यहां RD, PPF, SSA और RD पर लोन में से PPF को चुनें।

अपना PPF खाता संख्या और DOP ग्राहक आईडी दर्ज करें।

अमाउंट भरें, जो जमा करना है।

Pay पर क्लिक करें।

IPPB से सुकन्या समृद्धि खाते में फंड कैसे ट्रांसफर करें?

अपने बैंक खाते से अपने IPPB खाते में पैसे जोड़ें।

DOP सेवाओं पर जाएं और सुकन्या समृद्धि खाता चुनें।

सुकन्या समृद्धि खाता संख्या और DOP ग्राहक आईडी दर्ज करें।

किस्त की अवधि और राशि चुनें तथा Pay कर दें।

The post जानिए कैसे करें PPF और सुकन्या समृद्धि योजना खातों में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर,देखें पूरी डिटेल appeared first on Ad Event Media.