देखा श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य का प्रेजेंटेशन Archives - Ad Event Media

अयोध्या में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया श्रीराम लला तथा हनुमानगढ़ी का दर्शन,देखा श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य का प्रेजेंटेशन
उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे के दूसरे दिन उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू लखनऊ से विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचे। रामनगरी अयोध्या में उप राषïट्रपति ने श्रीराम लला तथा हनुमानगढ़ी में दर्शन तथा पूजा के अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का प्रेजेंटेशन भी देखा।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू लखनऊ से स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर उतरने के बाद उप राष्ट्रपति रामलला का दर्शन करने के लिए रामजन्मभूमि रवाना हुए। रामजन्मभूमि परिसर में उन्होंने रामलला का दर्शन किया और राममंदिर निर्माण की प्रक्रिया से अवगत हुए। उनके सामने मंदिर निर्माण की प्रक्रिया का वीडियो स्क्रीन पर थ्री-डी प्रस्तुतिकरण किया गया। रामलला का गर्भगृह की विशेष साज-सज्जा की गई। उप राष्ट्रपति के स्वागत में श्रीरामलला का गर्भगृह फूल-बंगला के रूप में सज्जित किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उप राष्ट्रपति के आगमन को अयोध्या और राम मंदिर के लिए ऐतिहासिक बताया। रामलला के दरबार में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के साथ उनकी पत्नी उषा नायडू ने काफी देर तक दर्शन-पूजन किया।परिवार के साथ रामलला का दर्शन करने के उपरांत उप राष्ट्रपति ने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन किया। हनुमानगढ़ी के बाद वह विश्राम करने के लिए नयाघाट पर यात्री निवास पहुंचे। जहां पर वह लंच भी करेंगे। इसके बाद दोपहर पौने तीन बजे उप राष्ट्रपति इसी ट्रेन से वाराणसी भी जाएंगे।

इससे पहले इससे पहले अयोध्या रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। सांसद लल्लू सिंह, महापौर रिषिकेश उपाध्याय, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय ने भी उनकी की अगवानी की। स्टेशन पर उप राष्ट्रपति के स्वागत एवं सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई थी। रामनगरी की यात्रा में उप राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी भी थीं। अयोध्या में उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए रामनगरी में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। पुलिस कर्मियों एवं पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। सुबह सात बजे से यातायात डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है। अयोध्या जंक्शन भी सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में था।

इससे पहले उप राष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू सुबह करीब 9:30 बजे विशेष ट्रेन से लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से अयोध्या रवाना हो गए। चारबाग रेलवे स्टेशन पर उनको रवाना करने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी पहुंचे थे। उपराष्ट्रपति की ट्रेन में दो इंजन लगे थे। एक आगे और एक पीछे। चारबाग स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म से उनकी ट्रेन रवाना की गई। इस कारण दून एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए। चारबाग स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। पार्सल घर के पास से यात्रियों को प्रवेश दिया गया।

The post अयोध्या में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया श्रीराम लला तथा हनुमानगढ़ी का दर्शन,देखा श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य का प्रेजेंटेशन appeared first on Ad Event Media.