दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए मतदान कल Archives - Ad Event Media

प्रचार रोकने के बाद घर-घर दस्तक दे रहे प्रत्याशी ,दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए मतदान कल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 62.08 प्रतिशत मतदान होने के बाद दूसरे चरण में नौ जिलों के प्रत्याशी घर-घर संपर्क कर इसको बढ़ाने के प्रयास में लगे हैं। चुनाव में दूसरे चरण के लिए शनिवार को शाम छह बजे से प्रचार थमने के बाद रविवार सुबह से प्रत्याशी घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा। जिसमें पांच मंत्रियों सहित 586 प्रत्याशी की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दूसरे चरण का मतदान सोमवार को होगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा रुहेलखंड के नौ जिलों की 55 सीटों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला वोटिंग मशीन में कैद हो जाएगा। यहां भी जातीय समीकरण पश्चिम के पहले चरण के क्षेत्रों की तरह भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण माने जाते हैं, लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा ने लहर में अच्छी जीत हासिल की थी।दूसरे चरण में दो करोड़ से अधिक मतदाता वोटिंग में भाग लेंगे। दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर में मतदान होना है। वर्ष 2017 के चुनाव में इन 55 सीटों में 38 भाजपा, 15 सपा व दो कांग्रेस के पास थीं।

चुनाव आयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं कोरोना से बचाव के तरीके अपनाते हुए मतदान कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। आयोग ने नौ जिलों के डीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर चुनाव तैयारियां की विस्तृत जानकारी ली। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। शनिवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण का मतदान 14 फरवरी की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की सुविधा और कोविड से सुरक्षा की विशेष व्यवस्था कराई गई है।

सुरक्षा बेहद सख्त : दूसरे चरण में सहारनपुर के देवबंद समेत आठ संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कंपनियां तैनात हैं। सहारनपुर की देवबंद, रामपुर मनिहारान सीट, संभल की संभल व असमोली सीट तथा बिजनौर की नगीना, धामपुर व बिजनौर सीट पर पुलिस की कड़ी निगाह है। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही पुलिस ने गश्त व चेकिंग बढ़ा दी है। 55 विधान सभा क्षेत्रों में कड़ा पहरा है और खासकर बाहर से आने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर व कंट्रोल रूम से हर छोटी-बड़ी सूचना पर नजर रखी जा रही है।

दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर, बदायूं व अमरोहा में जनसभाएं कर पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिजनौर व शाहजहांपुर में चुनाव प्रचार किया। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगें। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदायूं व शाहजहांपुर में कई जनसभाएं कर पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

पांच मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की भी प्रतिष्ठा दांव पर: इस चरण में शाहजहांपुर सीट से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना चुनाव मैदान में हैं। वह आठ बार चुनाव जीत चुके हैं, नवीं बार विधान सभा पहुंचने के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। इनके अलावा बिलासपुर से जलशक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, बदायूं से नगर विकास राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, चंदौसी से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी चुनाव मैदान में हैं। आयुष राज्यमंत्री रहे डा. धर्म सिंह सैनी नकुड़ सीट से सपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री मो. आजम खां रामपुर व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम स्वार सीट से चुनाव मैदान में हैं। आजम जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं। स्वार सीट से भाजपा की सहयोगी अपना दल सोनेलाल से हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां मैदान में हैं। वे पूर्व सांसद नूर बानो के पौत्र हैं। संभल से सपा के टिकट से पूर्व मंत्री इकबाल महमूद व अमरोहा से पूर्व मंत्री महबूब अली भी साइकिल चुनाव चिह्न से मैदान में है। हाल ही में सपा में शामिल बरेली कैंट से पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन चुनाव लड़ रही हैं।

The post प्रचार रोकने के बाद घर-घर दस्तक दे रहे प्रत्याशी ,दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए मतदान कल appeared first on Ad Event Media.