दुष्यंत चौटाला Archives - Ad Event Media

कम्यूनिटी सेंटर और ई-लाइब्रेरी जैसी शहरों वाली सुविधाएं अब गांवों में दे रही है सरकार – डिप्टी सीएम
चंडीगढ़:  हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले गांवों का विकास सिर्फ नाली और गलियों के कार्यों तक ही सीमित था लेकिन अब गठबंधन सरकार में कम्युनिटी सेंटर से लेकर आधुनिक लाइब्रेरी आदि स्थापित किए जा रहे है। वे वीरवार को हिसार जिले के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कई गांवों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी, कम्युनिटी सेंटर और व्यायामशाला आदि बनाने की घोषणा की।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांवों में लाइब्रेरी की स्थापना होने से गांव के युवाओं को सरकारी नौकरियों से लेकर यूपीएससी की तैयारी करने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि गांवों के लिए शुद्ध पेयजल की किसी प्रकार की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के किसानों और गरीबों को ताकतवर बनाने के लिए गठबंधन सरकार नीतियां और योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की फसलों का एमएसपी पर एक-एक दाना खरीदने का काम किया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार द्वारा फसलों को खरीदने के लिए ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि किसान को फसल बेचने के लिए मंडी में रात नहीं गुजारनी पड़ती और फसलों का भुगतान भी ऑनलाइन प्रणाली से दो दिन के अंदर सीधा खातों में करने का काम किया है।

गांव फरीदपुर के ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का नए रजबाहे निर्माण के लिए आभार जताया। डिप्टी सीएम ने गांव में अगले सीजन से फसल परचेज सेंटर और कम्युनिटी सेंटर बनाने की घोषणा की। इसके अलावा गांव में बैंक शाखा खोलने को लेकर उन्होंने अधिकारियों को सर्वे करवाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब के हित में काम किया है और उनके जीवन को सरल बनाया है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी उनके कल्याण के लिए काम जारी रखेंगे और बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्वक काम करवाया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने ढाणियों में पीने के पानी की पाइप लाइन को समुचित तरीके से बिछाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। ग्रामीणों द्वारा दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने उकलाना के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का शिलान्यास किया। इस रेस्ट हाउस के निर्माण पर 11 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक, वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, विधायक जोगीराम सिहाग, जेजेपी महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, जेजेपी जिला अध्यक्ष अमित बूरा, हरियाणा योग आयोग से नरेश पुनिया सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे।

The post कम्यूनिटी सेंटर और ई-लाइब्रेरी जैसी शहरों वाली सुविधाएं अब गांवों में दे रही है सरकार – डिप्टी सीएम appeared first on Ad Event Media.

पदमा योजना से युवा बनेंगे उद्यमी, पिछले 4 साल में हरियाणा में आया 38 हजार करोड़ रुपए का निवेश – डिप्टी सीएम
बाछौद हवाई पट्टी का होगा विस्तार, 200 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार – दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़:  हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और इसका सबसे अधिक फायदा दक्षिण हरियाणा को मिला है। उन्होंने कहा कि हाइवे की बदौलत दक्षिण हरियाणा पिछड़ी से अगड़ी श्रेणी में आ चुका है और अब यह इलाका उद्योग लगाने के लिए सबसे उपयुक्त क्षेत्र है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार पदमा योजना के तहत युवा उद्यमियों को तैयार करेगी। वे वीरवार को महेंद्रगढ़ जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले चार साल में कोरोना की मार के बावजूद प्रदेश में 38 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ है, जो कि एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि वन ब्लॉक वन प्रोडक्ट के तहत सरकार न केवल क्षेत्रीय उत्पादों को प्रोत्साहित करेगी बल्कि युवा उद्यमियों को भी तैयार करेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसे युवा उद्यमियों के लिए राज्य सरकार ने वेंचर कैपिटल (उद्यम पूंजी) फंड स्थापित किया है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले की बाछौद हवाई पट्टी के विस्तार के लिए पंचायत भूमि और ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से 200 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने यहां पर फ्लाइंग स्कूल खोलकर युवाओं को एविएशन क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दिया है, यहां पर 100 बच्चों को फ्लाइंग का लाइसेंस दिया जा चुका है, जिनमें में से 29 बच्चे नौकरी में भी लग चुके हैं। फिलहाल यहां 78 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि स्काईडाइविंग में यह हवाई पट्टी देश में अग्रणी स्थान पर है क्योंकि पिछले वर्ष यहां 3500 लोगों ने स्काईडाइविंग की थी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि राज्य सरकार जनता की सोच के अनुरूप जन हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाएं पारदर्शी तरीके से लागू की जा रही है और लगभग 600 सुविधाएं ऑनलाइन की गई है। इतना ही नहीं पहले किसान फसल बेचने के बाद आढ़ती के चक्कर काटते थे लेकिन अब सीधे किसान के खाते में पोर्टल के माध्यम से पैसे भेजे जा रहे हैं। इसी तरह पोर्टल के माध्यम से मुआवजा भी किसानों के खाते में सीधा वितरित किया जा रहा हैं। वहीं फर्द लेने में पहले महीनों लगते थे‌ लेकिन आज एक क्लिक पर फर्द उपलब्ध है। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने सभी गांवों में सरपंचों की तरफ से रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। गौशालाओं के लिए उन्होंने कहा कि जिन गौशालाओं में 500 से अधिक पशु है, वहां पर गौ सेवा आयोग के जरिए ग्रांट दी जाएगी और गौशाला संचालक पोर्टल पर पंजीकृत करवाएं। इसी प्रकार उन्होंने ई-लाइब्रेरी के संबंध में कहां की जहां सरपंच जगह उपलब्ध करवाएंगे वहां पर ई-लाइब्रेरी खुलवा दी जाएगी। इस अवसर पर जेजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

The post पदमा योजना से युवा बनेंगे उद्यमी, पिछले 4 साल में हरियाणा में आया 38 हजार करोड़ रुपए का निवेश – डिप्टी सीएम appeared first on Ad Event Media.