दिल्ली Archives - Ad Event Media

UP बिहार, दिल्ली, छत्तीसगढ़ इन सहित इन राज्यों में कठोर पाबंदियां, जानें- कहां लगा लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू
देश में कोरोना महामारी ने एक बार फिर गंभीर रूप अख्तियार कर लिया है। रोजाने कोरोना के मामलें नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए विभिन्न राज्य एतिहाती कदम उठा रहे हैं। दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र और पंजाब समेत कई राज्य सरकरानों ने सख्त पाबंदियां लगा दी हैं। दिल्ली अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक घर से निकलने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, गुजरात सरकार ने भी तीस अप्रैल तक बीस प्रमुख शहरों में शाम आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाने की घोषणा कर दी है।

दिल्ली

दिल्ली में नाइट कफ्र्यू लागू कर दिया गया। दिल्ली में अब रात्रि दस बजे से सुबह पांच बजे तक बेवजह घर से निकलने पर मनाही होगी। यह आदेश 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। आटो-टैक्सी आदि सार्वजनिक वाहनों को नाइट कफ्र्यू से छूट मिलेगी। इन वाहनों में उन्हीं लोगों को बैठाया जा सकेगा, जिन्हें नाइट कफ्र्यू से छूट मिली है। नाइट क‌र्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को जुर्माना भरना होगा। वहीं, डीएमआरसी ने आम लोगों से अपील की है कि वह रात्रि दस बजे तक अपनी यात्रा पूरी कर लें।

गुजरात

गुजरात सरकार ने सोमवार से तीस अप्रैल तक गुजरात के बीस प्रमुख शहरों में शाम आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाने की घोषणा की है। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जूनागढ़, गांधीनगर, जामनगर, भावनगर, आनंद, नाडियाड, मेहसाणा, मोरबी, पाटन, गोधरा, दाहोद, भुज, गांधीधाम, भरुच, सुरेंद्रनगर और अमरेली में नाइट कफ्र्यू बुधवार रात से लगाया जाएगा। नाइट कफ्र्यू के दौरान इन शहरों में शादियों में कुल सौ लोगों को शामिल किया जा सकेगा।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार ने वीकेंड लॉकडाउ लगाया है। वीकेंड लॉकडाउन सोमवार रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान सरकारी दफ्तरों में 50 फीसद क्षमता के साथ काम होगा, निजी दफ्तर में वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए गए हैं। अंतिम संस्कार में 20 और विवाह समारोह में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। स्कूल, कॉलेज भी बंद रहेंगे, सब्जी मंडियां खुली रहेंगी।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क के अनिवार्य उपयोग, सैनिटाइजेशन और शारीरिक दूरी का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क न लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी करने को कहा गया है। इशके साथ ही कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

बिहार

बिहार सरकार ने सभी तरह के सार्वजनिक आयोजनों पर भी रोक लगाई है। शादी-ब्याह में अधिकतम 250 और श्राद्ध में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को 11 अप्रैल तक बंद करने का आदेश दिया है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले में मंगलवार से नौ दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। दवा की दुकानों और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शहर की सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। पुलिस ने लोगों को अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने को कहा है। जिला प्रशासन ने चार दिन पहले लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की थी ताकि प्रतिबंध लागू होने से पहले लोग आवश्यक सामान खरीद सकें।

पंजाब

पंजाब के 9 शहरों में रात 9 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। इस दौरान रेस्टोरेंट और होटलों में बैठकर खाने की अनुमति नहीं है। हालांकि खाना पैक कराने की सुविधा जारी रहेगी। राज्य में अगले आदेश तक स्कूल-कॉलेज भी बंद हैं।

हिमाचल

हिमाचल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि विवाह व अन्य आयोजनों में इनडोर यानी हॉल, होटल में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। खुले में आयोजन पर अधिकतम 200 लोगों को अनुमति होगी। अंतिम संस्कार में भी केवल 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। इसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद सड़क पर उतरकर लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं लॉकडाउन नहीं लगाना चाहता हूं। लॉकडाउन से काम धंधा ठप हो जाता है। इसलिए सभी लोग मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

The post UP बिहार, दिल्ली, छत्तीसगढ़ इन सहित इन राज्यों में कठोर पाबंदियां, जानें- कहां लगा लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू appeared first on Ad Event Media.

UP बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र के साथ इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, जाने बाकि राज्यों का हाल
महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना की नई लहर के मद्देनजर स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को बंद करने की घोषणा की है। दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु ने अनिश्चित काल के लिए स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है, जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पंजाब के अलावा अन्य राज्यों ने कुछ समय के लिए कक्षाओं को निलंबित कर दिया है। इस दौरान स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से कक्षाओं को चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। आमतौर पर फरवरी-मार्च में होने वाली कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं इस साल मई-जून में आयोजित की जानी हैं। फिलहाल स्कूलों के जल्द खुलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

दिल्ली

दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते ही घोषणा करते हुए कहा था कि अगले आदेश तक नए शैक्षणिक सत्र में किसी भी छात्र को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। सरकार ने स्कूलों से डिजिटल मोड से पढ़ाई पर जोर देने को कहा है। आदेश के अनुसार 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र अपने अभिभावकों की मंजूरी लेकर परीक्षाओं, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट वर्क संबंधी कार्यों के लिए स्कूल आ सकेंगे।

जम्मू और कश्मीर

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर ने घोषणा की है कक्षा 9वीं तक के छात्रों के सभी स्कूल 5 अप्रैल से दो सप्ताह तक बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि, इस दौरान जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जारी रहेंगी।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूलों को बंद करने का समय 11 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इससे पहले, राज्य सरकार ने 31 मार्च तक कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद कर दिए थे।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में केवल कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र और एमपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अपनी नियमित शैक्षणिक गतिविधियों को जारी रखने की अनुमति दी गई है।

पंजाब

पंजाब सरकार ने आदेश दिया है कि 10 अप्रैल तक राज्य में स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले राज्य सरकार ने आदेश दिया था कि स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

गुजरात

गुजरात में कोरोना के मामलों को देखते हुए कक्षा 1 से 9 वीं तक के छात्रों के स्कूल को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।

राजस्थान

राजस्थान में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार ने भी 5 अप्रैल से 19 अप्रैल तक कक्षा 1 से 9 वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल को निलंबित कर दिया है।

बिहार

बिहार सरकार ने 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक स्कूलों और कॉलेजों को खोलने से मना कर दिया है। सभी तरह के सार्वजनिक आयोजनों पर भी रोक लगा दी गई है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्कूलों और कॉलेजों को राज्य सरकार द्वारा 22 मार्च से बंद करने का आदेश दिया गया था। सरकार ने अभी तक शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के लिए कोई तारीख नहीं बताई है।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 15 अप्रैल तक कक्षा 8 तक बंद करने का फैसला किया है।

तमिलनाडु

तमिलनाडु में कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के लिए स्कूलों को 9 मार्च से बंद कर दिया गया है।

पुडुचेरी

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ने  कक्षा 1 से 8 वीं तक के छात्रों के लिए सभी स्कूलों को 22 मार्च से बंद कर दिया है, जबकि उच्च कक्षाओं के लिए कक्षाएं आयोजित की जा रही है।

The post UP बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र के साथ इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, जाने बाकि राज्यों का हाल appeared first on Ad Event Media.

UP, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित बाकि राज्यों में स्कूल-कॉलेज सब हुए बंद, जानें नए सत्र का क्या है प्लान
देश में एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। देश के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दोबारा स्कूल बंद कर दिए हैं। इन राज्यों में एतहतियातन फिर से ऑफलाइन क्लासेज बंद घर पर ही ऑफलाइन क्लासेज शुरू कर दी हैं। काफी लंबे समय के बाद खुले स्कूल एक बार फिर से बंद हो गए हैं। 6 राज्यों में स्कूल बंद कर दिए हैं। देश में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या नए सत्र में बच्चे स्कूल जा पाएंगे? ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकांश राज्यों में तो ऐसा होता नहीं दिख रहा है। यहां जानें- पूरा अपडेट…

उत्तर प्रदेश

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया है। यूपी में 24 मार्च से 31 मार्च तक आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।

पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद

पंजाब में सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। 22 मार्च और 9 अप्रैल से शुरू होने वाली 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षा अब क्रमश: 20 अप्रैल और 4 मई से शुरू होगी।

महाराष्ट्र में स्कूल बंद

पुणे में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। लातूर में भी 31 मार्च तक स्कूल बंद हैं। पालघर में भी 31 मार्च तक स्कूल बंद है।

मध्य प्रदेश

कोरोना के मामले बढ़ने के कारण इंदौर, भोपाल और जबलपुर में सभी सरकारी व निजी स्कूल 31 मार्च 2021 तक बंद रहेंगे।

गुजरात

गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ में सभी स्कूलों को 10 अप्रैल तक ऑफलाइन कर दिया गया है। यहां बोर्ड परीक्षाएं अब 10 मई से शुरू होंगी।

दिल्ली का हाल

दिल्ली में भी अभी कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाओं का संचालन स्कूल में करने को लेकर कोई योजना नहीं है।

अन्य राज्यों का हाल

तमिलनाडु सरकार ने 22 मार्च से राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया। पुडुचेरी प्रशासन ने भी मामले बढ़ने के बाद कक्षा 1 से 8 वीं तक के स्कूलों को 22 मार्च से 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

नए सत्र को लेकर क्या है प्लान ?

दिल्ली के साथ ही पंजाब, पुडुचेरी, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहली से आठवीं तक के बच्चों को अभी स्कूल बुलाने का विचार बिल्कुल नहीं है। अधिकांश राज्यों ने अपने यहां स्कूल खोलने का फैसला कर लिया था, लेकिन संक्रमण बढ़ा तो एक बार फिर सख्त फैसला लेना पड़ा। ऐसे में एक अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र में भी स्कूल बंद ही रह सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर फैसला राज्य सरकारें ही करेंगी।

The post UP, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित बाकि राज्यों में स्कूल-कॉलेज सब हुए बंद, जानें नए सत्र का क्या है प्लान appeared first on Ad Event Media.

दिल्ली, हैदराबाद सहित 9 शहर बनेंगे उच्च शिक्षा के हब, आत्मनिर्भर भारत की मुहिम पर फोकस
देश के प्रमुख शहरों के बीच अब शोध और शिक्षा को लेकर भी प्रतिस्पर्धा दिखेगी। इसकी शुरआत नौ शहरों से होगी। फिलहाल इसके लिए शहरों के चयन का काम तेजी से चल रहा है। जिन शहरों को अब तक इसके उपयुक्त पाया गया है, उनमें दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, जम्मू, बेंगलुर, वाराणसी, पुणे, भुवनेश्वर, जोधपुर और चेन्नई आदि शामिल हैं। हालांकि इनके अंतिम चयन पर अभी मुहर लगनी बाकी है। खास बात यह है कि सरकार इन शहरों को शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एकजुट होकर काम करने के लिए अलग से वित्तीय मदद मुहैया कराएगी।

फिलहाल ऐसे शहरों के चयन का जो आधार बनाया गया है, उनमें शोध और उच्च शिक्षण संस्थानों की मौजूदगी के साथ उद्योगों के जुड़ाव को भी देखा जा रहा है। इससे उद्योगों को भी मदद मिल सकेगी। माना जा रहा है कि इनमें चयनित होने वाले शहर उच्च शिक्षा के एक बड़े हब के रूप में विकसित होंगे। इसका फायदा न सिर्फ देश को मिलेगा बल्कि इन शहरों की ओर से दुनियाभर के छात्रों को आकर्षित किया जा सकेगा। मौजूदा समय में स्टडी इन इंडिया मुहिम के तहत सरकार दूसरे देशों के छात्रों को अपने यहां आकर्षित करने की मुहिम में तेजी से जुटी है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आने के बाद इनमें तेजी भी दिखी है। जिन शहरों को इसके लिए उपयुक्त पाया गया है, उनमें जोधपुर और चेन्नई भी शामिल हैं। शहरों के चयन को लेकर मंत्रलय के स्तर पर अब तक कई बैठकें हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक इन शहरों के चयन का काम पूरा हो जाएगा।

सरकार ने बजट में ही शोध और उच्च शिक्षण संस्थानों की बाहुल्यता वाले ऐसे नौ शहरों को अलग से वित्तीय मदद देने की घोषणा की थी। इसे ग्लू ग्रांट नाम दिया था। इसका मकसद एक ही शहर में मौजूद दर्जनों संस्थानों द्वारा एकजुट होकर काम करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना था।

मौजूदा समय में देश में ऐसे दो दर्जन से ज्यादा शहर हैं, जहां मौजूदा समय में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े करीब 40 शोध और उच्च शिक्षण संस्थान मौजूद हैं। इनमें हैदराबाद भी शामिल है। जहां इस समय 40 से ज्यादा शोध और उच्च शिक्षण संस्थान काम कर रहे हैं। सरकार का मानना है कि अभी ऐसे शहरों में मौजूद इन संस्थानों को अलग-अलग विभागों से वित्तीय मदद दी जाती है और वे अलग-अलग काम करते हैं।

The post दिल्ली, हैदराबाद सहित 9 शहर बनेंगे उच्च शिक्षा के हब, आत्मनिर्भर भारत की मुहिम पर फोकस appeared first on Ad Event Media.

दिल्ली, हरियाणा, बिहार समेत कुछ राज्यों में बदला मौसम का हाल, इन क्षेत्रों में आज भी बारिश होने की आशंका
उत्तर भारत में अचानक से मौसम में बदलाव आ गया है। विक्षोम की चलते मौसम में यह बदलाव आ रह हैं। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक अधिकांश जगह पर बीते 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई है। वहीं अधिकतर पहाड़ी इलाके बर्फ की चादर में ढ़क गए हैं। मौसम विभाग ने आज मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। बीते दिनों दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में हुई बारिश के चलते कई मैदानी इलाकों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज भी देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में अचानक बारिश

यूपी में भी अचानक से मौसम ने करवट ली है। दरअसल, यहां पर कई जगहों पर बारिश हुई है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि ठंड की वापसी हो रही है। फरवरी का महीना शुरु हो चुका है, लेकिन बारिश ने ठड में इजाफा करते हुए यह संकेत दे दिया है कि अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। यहां पर स्थित बनारस में रात करीब साढ़े दस बजे बारिश हुई जिसके चलते देर रात बनारस में ठंड बढ़ गई। देश के पश्चिमी छोर पर जोर पकड़ा पश्चिमी विक्षोभ के अब बनारस में प्रवेश कर जाने से ही यह बारिश हुई। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड अब जल्द ही धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

बिहार का मौसम का ताजा हाल

बिहार में भी अचानक से मौसम बदल गया हैष ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 6-10 फरवरी तक यानी चार दिनों में सुबह व शाम में हल्का का कोहरा रहेग वहीं सुबह व शाम ठंड का असर भी दिखने को मिलेगा। रिपोर्ट की मानें तो अगले एक-दो दिनों में उत्तर बिहार के जिलों में गरज वाले बादल बन सकते है। इसके प्रभाव से हल्की वर्षा या बुंदाबांंदी हो सकती है।

The post दिल्ली, हरियाणा, बिहार समेत कुछ राज्यों में बदला मौसम का हाल, इन क्षेत्रों में आज भी बारिश होने की आशंका appeared first on Ad Event Media.