दिल्ली में भाजपा के उत्तराखंड कोर ग्रुप की बैठक Archives - Ad Event Media

दिल्ली में भाजपा के उत्तराखंड कोर ग्रुप की बैठक ,जानिए बैठक में कौन-कौन शामिल
दिल्ली में भाजपा के उत्तराखंड कोर ग्रुप की बैठक होने जा रही है, जिसमें प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की जानी है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ ही प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, सह प्रभारी आरपी सिंह मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रत्याशियों के संबंध में केंद्रीय संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शनिवार को केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में दावेदारों के पैनल पर विमर्श हुआ।

डेढ़ घंटे चली बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार चर्चा की गई। कुछेक सीटों पर एकाध नाम जोड़े गए तो कुछ से हटाए गए। सूत्रों ने बताया कि जिन सीटों पर नाम लगभग तय हैं, उनके पैनल में एक-एक नाम ही हैं। अन्य सीटों पर दो से चार नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय रविवार को दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व को दावेदारों की सूची सौंपेंगे।

28 सीटों पर स्थिति साफ

सूत्रों के अनुसार 28 सीटों पर स्थिति लगभग साफ है। यदि कोई फेरबदल नहीं हुआ तो प्रथम चरण में इन नामों की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा 25 सीटें विभिन्न कारणों से फंसी हैं, जिन पर मशक्कत करनी पड़ेगी। यह भी बताया जा रहा कि 10 से 15 वर्तमान विधायकों के टिकट पर पार्टी कैंची चला सकती है।

सीएम धामी खटीमा से ही लड़ेंगे चुनाव

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कोर ग्रुप की बैठक के बाद कहा कि वे खटीमा से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी 70 में से 60 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने फिर से अबकी बार 60 पार का नारा भी दोहराया।

The post दिल्ली में भाजपा के उत्तराखंड कोर ग्रुप की बैठक ,जानिए बैठक में कौन-कौन शामिल appeared first on Ad Event Media.