तो इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं Archives - Ad Event Media

हैदराबाद घूमने का है प्लान, तो इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं
हैदराबाद को नवाबों का शहर भी कहा जाता है। यह बेहद ही खूबसूरत जगह है, जहां खाने से लेकर पर्यटन स्थलों की कोई कमी नहीं है। शहर के सुंदर स्मारक सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वहीं, खरीददारी का शौक रखने वाले लोग यहां स्थित कई पुराने बाजारों का रुख कर सकते हैं। हैदराबाद को पर्ल जूलरी का हब भी कहा जाता है। जिसके चलते हैदराबाद भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी लोकप्रिय है। अगर आप भी हैदराबाद जाने का प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों पर जरूर जाएं।

चारमीनार

चारमीनार हैदराबाद की शान है। यह शहर के बीचों बीच बनाया गया एक विशाल गेट है। इसका निर्माण सन 1591 में मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने शहर में प्लेग खत्म होने की खुशी में करवाया था। इसकी दूसरी मंजिल पर शहर की सबसे पुरानी मस्जिद है।

गोलकोंडा फोर्ट

गोलकोंडा फोर्ट हैदराबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह किला देश की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से एक हुसैन सागर झील पर स्थित है। इस किले के निर्माण से जुड़ा रोचक इतिहास है। यहां आप सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच घूम सकते हैं। अगर आप यहां जाएं तो इसकी शानदार ध्वनि प्रणाली को जरूर देखें, किले के प्रवेश द्वार पर की गई आवाज पूरे किले में गूंजती है।

रामोजी फिल्म सिटी

रामोजी फिल्म सिटी भी जरूर जाएं। रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद शहर के बाहर एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है। यह तकरीबन 2500 एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर बॉलीवुड से लेकर कई हॉलीवुड मूवी की शूटिंग हुई है। रामोजी फिल्म सिटी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स के रूप में प्रमाणित किया गया है। यहां घूमने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक का है।

हुसैन सागर झील के बिना आपका हैदराबाद का सफर अधूरा है। सिकंदराबाद और हैदराबाद को आपस में जोड़ने वाली यह झील करीब 32 फीट गहरी है। यहां का सुंदर और मनमोहक नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इस झील का निर्माण स्थानीय निवासियों की पानी की समस्या को दूर करने के लिए किया गया था।

बिरला मंदिर

एक पहाड़ पर करीब 280 फीट की ऊंचाई पर बना यह मंदिर बेहद ही आकर्षक है। इस पूरे मंदिर का माहौल इतना आध्यात्मिक है कि यहां प्रवेश करते ही आपको सुकून और शांति का अनुभव होगा। खैरताबाद में बना यह भव्य मंदिर अपनी बेहद खूबसूरत वास्तुशैली के लिए प्रसिद्ध है।

The post हैदराबाद घूमने का है प्लान, तो इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं appeared first on Ad Event Media.