जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी की मूवी ने पूरा किया एक हफ्ता Archives - Ad Event Media

जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी की मूवी ने पूरा किया एक हफ्ता, जाने कितनी हुई कमाई
जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फ़िल्म मुंबई सागा ने सिनेमाघरों में एक हफ़्ते का सफ़र पूरा कर लिया। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 13 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है। फ़िल्म की रिलीज़ की घोषणा और सिनेमाघरों में आने के बीच कोरोना वायरस के बदले हुए हालात का असर इसके कलेक्शंस पर साफ़ नज़र आता है।

हिंदी फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस सबसे अधिक महाराष्ट्र में प्रभावित हुए हैं, जो एक बड़ा बाज़ार है। ख़ासकर, मुंबई कलेक्शंस के लिहाज़ से काफ़ी अहम है। मुंबई सागा 19 मार्च को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने पहले दिन 2.82 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद ओपनिंग वीकेंड के बाकी दिनों शनिवार और रविवार को क्रमश: 2.40 करोड़ और 3.52 करोड़ जुटाए। सोमवार और मंगलवार को फ़िल्म ने 1.49 करोड़ और 1.47 करोड़ जमा किये। वहीं, बुधवार और गुरुवार को कलेक्शंस एक करोड़ से भी नीचे चले गये और क्रमश: 90 लाख और 83 लाख ही जुटा सकी। इस तरह रिलीज़ के 7 दिनों में मुंबई सागा 13.43 करोड़ जमा कर चुकी है।

मुंबई सागा के सामने 26 मार्च से साइना की चुनौती है। अमोल गुप्ते निर्देशित फ़िल्म बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक है, जिसमें परिणिति चोपड़ा ने साइना का किरदार निभाया है। राणा दग्गूबटी की हाथी मेरे साथी भी आज ही रिलीज़ होने वाली थी, मगर कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते इसकी रिलीज़ स्थगित कर दी गयी। आने वाला समय दोनों फ़िल्मों के लिए काफ़ी मुश्किलभरा होगा।

मुंबई सागा को संजय गुप्ता ने निर्देशित किया है। इस पुलिस-गैंगस्टर ड्रामा में जॉन और इमरान पहली बार आमने-सामने आये हैं। फ़िल्म में सुनील शेट्टी, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, काजल अग्रवाल, अमोल गुप्ते, महेश मांजरेकर, अंजना सुखानी, प्रतीक बब्बर ने भी अहम किरदार निभाये हैं।

कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद इस साल फ़िल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने का सिलसिला शुरू हुआ। साल की पहली चर्चित फ़िल्म रूही 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुई थी। अगर रुही और मुंबई सागा के पहले सात दिनों के कलेक्शंस की तुलना करें तो मुंबई सागा काफ़ी पीछे रह गयी है। 17 मार्च को रूही ने सिनेमाघरों में सात दिन का सफ़र पूरा कर लिया था। इन सात दिनों में रूही ने 16.41 करोड़ का कलेक्शन किया।

The post जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी की मूवी ने पूरा किया एक हफ्ता, जाने कितनी हुई कमाई appeared first on Ad Event Media.