जानें है राज्यों की स्थिति Archives - Ad Event Media

देश में बीते 24 घंटे में 1 लाख 84 हजार नये मामले; 1027 मौतें, जानें है राज्यों की स्थिति
कोरोना की दूसरी लहर लगातार नए-नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। देश में मंगलवार रात तक संक्रमण के 184,372 नए मामले दर्ज किए गए। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिलने वाले नए संक्रमितों का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसमें 1,027 लोगों की मौत हुई है। इनमें अकेले महाराष्ट्र में ही 60,212 संक्रमित मिले हैं और 281 की मौत हुई है। देश में कुल संक्रमित एक करोड़ 38 लाख 71 हजार से अधिक हो गए हैं और मृतकों की संख्या 1,72,115 हो गई है। हालांकि, इस दौरान 82,231 लोग ठीक भी हुए हैं और उबरने वालों का आंकड़ा 1.23 करोड़ को पार कर गया है। सक्रिय मामले बढ़कर 13.60 लाख हो गए हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते कुल संक्रमित 1.36 करोड़ थे। इनमें से 1,71,058 की मौत हो चुकी है और 1.22 करोड़ मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना विस्फोट

उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति विस्फोटक हो गई है। राज्य में पिछले एक दिन में 17,963 संक्रमित पाए गए हैं, महाराष्ट्र के बाद किसी राज्य में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में 85 लोगों की मौत भी हुई है। इसके अलावा देश में 10 हजार से ज्यादा मामले सिर्फ दिल्ली में (13,468) पाए गए हैं और 81 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में भी रिकॉर्ड 6,690 नए केस मिले हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ में 156, कर्नाटक और गुजरात में 67-67, पंजाब में 50, मध्य प्रदेश में 40, राजस्थान में 28, बंगाल और केरल में 20-20 और तमिलनाडु में 18 और मरीजों की जान गई है।

सोमवार को 14 लाख जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सोमवार को देश भर में 14 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 25.92 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

कलाकारों-क्रिकेटरों पर महाराष्ट्र के मंत्री का निशाना

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे हैं। मंगलवार को राज्य के मंत्री असलम शेख ने अस्पताल में बेड की कमी के लिए फिल्मी कलाकारों और क्रिकेटरों को जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि हल्का संक्रमण होने पर भी ये कलाकार और क्रिकेटर बड़े-बड़े निजी अस्पतालों में भर्ती हो जा रहे हैं और लंबे समय तक बेड कब्जाए रह रहे हैं, जिसके चलते जरूरतमंदों को बेड नहीं मिल रहे।

सर्वाधिक नए केस वाले 10 राज्य

राज्य   नए मामले   कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र  60,212    35.19

उत्तर प्रदेश 17,963  7.23

छत्तीसगढ़ 15,121  4.71

दिल्ली 13,468      7.50

मध्य प्रदेश 8,998  3.53

कर्नाटक 8,778  10.83

केरल 7,515       11.80

तमिलनाडु 6,984  9.47

गुजरात 6,690      3.60

राजस्थान 5,528   3.75

The post देश में बीते 24 घंटे में 1 लाख 84 हजार नये मामले; 1027 मौतें, जानें है राज्यों की स्थिति appeared first on Ad Event Media.